Category: Punjab

  • कांग्रेस ने मोबीन अहमद को माइनॉरिटी डिपार्टमेंट जिला जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया

    कांग्रेस ने मोबीन अहमद को माइनॉरिटी डिपार्टमेंट जिला जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया

    जालंधर : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से मंगलवार को पंजाब भर के चेयरमैन की घोषणा की, जिसमें जालंधर से कांग्रेस के पुराने नेता मोबीन अहमद को अहम जिम्मेदारी देते हुए जिले का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, हालांकि पिछले महीनों जालंधर में ही पंजाब के चेयरमैन मोहम्मद दिलबर खान की तरफ से उन्हें चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी जिसमें पंजाब और केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता पहुंचे थे। लेकिन मंगलवार को इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए पत्र जारी किया गया है। यह पत्र ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अगुवाई में जारी किया गया है। मोबीन अहमद ने कहा कि कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उन्हें बाखुभी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की कई समस्याएं हैं जिन्हें अभी तक हल नहीं किया गया है, वह समय-समय पर अपने स्तर पर भी काम करते रहे हैं लेकिन अब पार्टी प्लेटफार्म पर अल्पसंख्यकों की समस्याओं को रखेंगे, आने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को भी मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर नेशनल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, माइनॉरिटी डिपार्मेंट पंजाब के चेयरमैन मोहम्मद दिलबर खान, जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में विपक्ष दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, जालंधर से विधायक बाबा हैनरी, विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, कांग्रेस के सीनियर नेता जब्बार खान का आभार व्यक्त किया है।

  • विजिलेंस जालंधर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया

    विजिलेंस जालंधर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया

    जालंधर, 17 जून :
    पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
    आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी—जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।
    प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।
    इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

  • ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ

    ਸੰਗਰੂਰ () ਨਾਰੀ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ, ਸਿਰਜਣਾ ਅਤੇ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਪ੍ਰਤੀਕ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਵੇਦ ਅਤੇ ਗ੍ਰੰਥ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀਆਂ ਦਾਸਤਾਨਾਂ ਨਾਲ ਭਰੇ ਪਏ ਹਨ। ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਚੇਤਨਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਵੀ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਪਾਠ-ਪੂਜਾ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਵਿਚ ਤਾਂ ਇਸਤਰੀ ਤੱਤ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਤਾ ਪੁਰਸ਼ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੰਨੀ ਗਈ ਹੈ।ਇੱਕ ਚੰਗੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨਾ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ।ਇਹਨਾਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਸਮਾਜ ਚਿੰਤਨ ਅਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਮੋਲ ਨੇ ਕੀਤਾ।ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਮੋਲ ਨੇ ਸੰਗਰੂਰ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਸਹਿ ਚੁਣਿਆ ਮੈਂਬਰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਹੋਣ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਮੋਲ ਇਸ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਹੋਵੇਗੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਔਰਤ ਵਰਗ ਲਈ ਚਾਨਣਮੁਨਾਰਾ ਸਾਬਤ ਹੋਵੇਗੀ।ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦੱਬੇ ਕੁਚਲੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਤਤਪਰ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।

  • सांसद चन्नी ने सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज के 95वें जन्मदिन पर दी 10 लाख ₹ की ग्रांट

    सांसद चन्नी ने सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज के 95वें जन्मदिन पर दी 10 लाख ₹ की ग्रांट

    जालंधर : सतगुरु श्री ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी (रजि.) द्वारा 15 जून 2025 दिन शनिवार को मुख्य मंदिर भार्गव कैंप में धार्मिक आयोजन करवाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जालंधर के सांसद सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने हाजरी लगवाई तथा संगत को सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन की समूह संगत को बधाईयां दी। वहीं सांसद ने धर्मशाला के भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की।
    ज्ञातव्य है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बतौर मुख्यमंत्री पंजाब रहते बरार भवन के लिए 42 मरले जमीन सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला भवन के लिए अलाट की थी,अब उसके निमार्ण के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा करने से बरार बिरादरी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    इस मौके अपने संबोधन में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज ने अपना पूरा जीवन बरार बिरादरी के उत्थान तथा बच्चों की पढ़ाई को समर्पित किया। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज बरार बिरादरी के लोग सम्पन्नता पूर्वक जीवन जी रहे हैं।
    सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरवन कुमार तांगड़ी, बरार मंडल युनिट के उप सचिव अर्जुन बरार,अजीत कुमार,सिकंदर लाल, बनारसी दास, प्रधान सुखजीत सिंह,अश्वनी जंगराल,शिवम पंसारी, अर्जुन बरार एवं बड़ी संख्या में बरार बिरादरी के लोग उपस्थित थे।

  • ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮੰਦਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਲਈ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ

    ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮੰਦਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਲਈ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ

    ਜਲੰਧਰ:
    ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਵੀ ਭਾਰਗਵ ਕੈਂਪ ਸਥਿਤ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਦਿਖਾਏ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੱਚ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਐਮਪੀ ਫੰਡ ਤਹਿਤ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਗ੍ਰਾਂਟ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮੰਦਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮੰਦਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਦੋ ਵਾਰ 12 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ 120 ਫੁੱਟ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਵੀ ਅਲਾਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿੱਥੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਭਵਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਪਰ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ‘ਆਪ’ ਸੁਪਰੀਮੋ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਨਹੀਂ ਹੋਏ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਗੂ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਕੁਝ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਇੱਕ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣਾ ਇੰਨਾਂ ਦੋਵੇਂ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਉਚਿਤ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਤੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਨਫ਼ਰਤ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਗਰੀਬਾਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਲੋਕ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਕੇ ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਹਨ ਪਰ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਸੁੱਖ-ਦੁੱਖ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਨਹੀਂ ਲੈਂਦੇ।

  • कांग्रेसी नेता जब्बार खान के ईद मिलन समारोह में पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी

    कांग्रेसी नेता जब्बार खान के ईद मिलन समारोह में पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी

    जालंधर । कांग्रेसी नेता जब्बार खान की तरफ से ईद उल अजहा के मौके पर अपने निवास स्थान देओल नगर में भव्य ईद मिलन समारोह का अायोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोगों के हरमन प्यारे नेता जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से पहुंचे जिन्होंने ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ईद अल-अजहा मुस्लिम समुदाय का हम और पवित्र त्यौहार है जो हमें कुर्बानी का हम संदेश देता है अपने बेहद दिल के करीब लोगों की कुर्बानी अल्लाह के नाम पर करने का संदेश देता है दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। सांसद चन्नी ने कहा कि सभी भाषाएं बेहतरीन हैं। हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया िक वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं।

    IMG-20250608-WA0063-1024x576 कांग्रेसी नेता जब्बार खान के ईद मिलन समारोह में पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी


    वहीं जब्बार खान ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं। एक तरफ देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन जालंधर में ईद के मौके पर सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने मुस्लिम समुदाय के इस पवित्र त्योहार में शिरकत करते हुए खुशियां साझा की हैं। इस मौके पर जब्बार खान, कलीम काजमी, नासिर खान, रियाज सलमानी, जुनैद खान, सोहेल खान, वसीम काजमी, दानिश खान, मोमिन खान, फराज खान, मोहम्मद आयूंन व मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

    IMG-20250608-WA0053-1024x576 कांग्रेसी नेता जब्बार खान के ईद मिलन समारोह में पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी
  • AAP के हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने एतिहासिक ईमाम नासिर दरगाह पर चद्दर चढ़ाने के साथ आशीर्वाद यात्रा शुरू की

    AAP के हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने एतिहासिक ईमाम नासिर दरगाह पर चद्दर चढ़ाने के साथ आशीर्वाद यात्रा शुरू की

    जालंधर।
    जालंधर के बड़े उद्योगपति और हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली की तरफ से अाप ज्वाइन करने के बाद रविवार को अाशीर्वाद यात्रा निकाल। उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरूअात पंजाब की सबसे पुरानी और एतिहासिक जगह इमाम नासिर से शुरू की। इस मौके पर अल्पसंख्यक कमिशन के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी भी साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अाप सभी धर्मों का सम्मानि करती है और सभी वर्गों को साथ लेकर रंगला पंजाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमाम नासिर की दरगाह हमारे लिए अहम है और पंजाब के कई बड़े लोग यहां पर अाकर सजदा करते है। इस लिए अाज नितिन कोहली की तरफ से जो यात्रा शुरू की गई है उसकी शुरुअात भी यहीं से हुई है। उन्होंेने बताया कि सरकार इमाम नासिर दरगाह और काम्पलेक्स की डेवलपमेंट को लेकर बड़ी योजना तैयार कर रही है। इस मौके पर हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, अल्पसंख्यक कमिशन चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, मेयर जालंधर विनित धीर, आम अादमी पार्टी के शहरी सेक्रेटरी रोबिन सांबला, नसीरुद्दीन पीरजादा मौलाना अदनान अाप नेता काकू अाहलूवालिया और हलका पार्षद मौजूद रहे। इसके बाद नितिन कोहली हलका सेंट्रल से संबंधित कई धार्मिक जगहों पर नतमस्तक होने पहुंचे। 

  • AAP ने दीपक वाली को दी अहम जिम्मेदारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया

    AAP ने दीपक वाली को दी अहम जिम्मेदारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया

    chandigarh:

    आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में संगठन का विस्तार करते हुए पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव/सचिव और 27 जिला प्रमुख नियुक्त किए हैं। इनमें सबसे अहम जालंधर से दीपक बाली हैं जिनको स्टेट जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है दीपक वाली टूरिज्म डिपार्टमेंट के मेंबर भी हैं जालंधर सहित पंजाब में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लंबे समय तक पंजाब में कला साहित्य और संगीत के क्षेत्र में काम करते हुए मां बोली पंजाबी का प्रसार देश और विदेश में किया है। उनकी इस नियुक्ति से उनके नजदीकी और पंजाब भर में खुशी की लहर है।

    IMG-20250531-WA0015-781x1024 AAP ने दीपक वाली को दी अहम जिम्मेदारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया
    Screenshot_20250531_161515_Dainik-Bhaskar-794x1024 AAP ने दीपक वाली को दी अहम जिम्मेदारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया
    Screenshot_20250531_164118_Dainik-Bhaskar-856x1024 AAP ने दीपक वाली को दी अहम जिम्मेदारी, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया
  • Drive against corruption : Vigilance Bureau arrests Police SI for accepting Rs 30,000 bribe

    Drive against corruption : Vigilance Bureau arrests Police SI for accepting Rs 30,000 bribe

    Jalandhar, May 30, 2025 – Continuing its drive against corruption, the Punjab Vigilance Bureau (VB) on Friday arrested police Sub-Inspector (SI) Sukhraj Singh, posted at CIA Staff Jalandhar, red-handed while he was accepting a bribe of Rs 30,000.

    Disclosing this here today an official spokesperson of the state VB said the police personnel has been arrested following a complaint lodged by a readymade garments shop owner and resident of village Saidpur Kalan, Tehsil Ajnala in Amritsar.

    According to the complaint, SI Sukhraj Singh had arrested son-in-law of complainant under Section 21 of the NDPS Act at Police Station Division No. 1, Jalandhar, in connection with 403 grams of heroin when he had visited Jalandhar on May 18, 2025, to purchase tarpaulins. During the remand period, the said SI informed the complainant that his son-in-law’s vehicle and two mobile phones were in his possession but were not listed as case property, assuring their return later. When the complainant visited the police station to collect the vehicle and mobile phones, the aforementioned SI had demanded Rs 50,000 bribe money for releasing the same. Later, he agreed to accept Rs 30,000 and the entire conversation was recorded by the complainant.

    The spokesperson informed that after a preliminary verification of this complaint the VB team laid a trap during which the SI was apprehended red handed while accepting Rs 30000 as a bribe from the complainant in the presence of two official witnesses.

    In this regard a case under prevention of corruption act has been registered against the accused at the VB Police Station, Jalandhar Range, and further investigation is underway, he said.

  • 31 मई को रात 9:30 से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, सुरक्षा उपायों का अनुपालन जरूरी

    31 मई को रात 9:30 से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, सुरक्षा उपायों का अनुपालन जरूरी

    जालंधर, 30 मई:

    • डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक जिले में ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी और इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को छोड़कर पूरे जिले में लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम भी उक्त समय के दौरान स्ट्रीट लाइटें बंद रखेगा।

    उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान जिला निवासी जेनरेटर और इनवर्टर के माध्यम से लाइट का उपयोग न करें।

    उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान घरों के बाहर की लाइटें भी बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर में सायरन की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी यदि इस संबंध में कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दी जा सकती है। डा. अग्रवाल ने जिला निवासियों से अपील की कि यह ब्लैकआउट आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है। डा. अग्रवाल ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान वाहनों द्वारा अनावश्यक यात्रा नहीं की जानी चाहिए और यदि यात्रा करना जरूरी है तो ब्लैकआउट अवधि के दौरान वाहनों को सड़क के एक तरफ पार्क किया जाए और लाइटें बंद कर देनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे जवाहर पार्क, जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर मॉक ड्रिल की जाती है। मॉक ड्रिल के दौरान जहां आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की जाती है, वहीं आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का अभ्यास भी किया जाता है। डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एन.डी.आर.एफ. व एस.डी.आर.एफ., बी.एस.एफ. व सेना आदि सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभाग भाग लेंगे तथा आपातकालीन स्थितियों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का अभ्यास करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से भी अपील की कि वे अभ्यास के दौरान सरकार व प्रशासन द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों व निर्देशों का पालन करें तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए पूर्ण सहयोग दें।