Category: Punjab

  • नम आंखों से दी गई पवन धूपर की माता सुरजीत कौर को अंतिम विदाई

    नम आंखों से दी गई पवन धूपर की माता सुरजीत कौर को अंतिम विदाई

    जालंधर। जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पवन धूपर की माता स्वर्गीय सुरजीत कौर का कल रात निधन हो गया था। आज उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में किया गया।

    442388 नम आंखों से दी गई पवन धूपर की माता सुरजीत कौर को अंतिम विदाई

    इस दुखद अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पवन धूपर तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

    अंतिम विदाई देने वालों में नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी, लोक संपर्क विभाग पंजाब के ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर हाकम थापर, इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप साही, चेयरमैन नरेंद्र नंदन, परमजीत सिंह रंगपुरी, विनयपाल जैद्द, नरेश भारद्वाज, संदीप कुमार, वारिस मलिक, प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर पाल, हरीश शर्मा, मनदीप शर्मा, राजीव दुग्गल, राजेश सेठ, जगजीत सिंह बाजवा, विकास वोहरा, रवीश शर्मा, अतुल चड्ढा, बिट्टू ओबरॉय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    इस दौरान सभी ने दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

  • 70ਵੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ : ਕੁਰਾਸ਼ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼

    70ਵੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ : ਕੁਰਾਸ਼ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼

    ਜਲੰਧਰ, 29 ਅਗਸਤ: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ, ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ 20 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ 70ਵੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ ਤਹਿਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਪੂਰੇ ਜੋਸ਼ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਦੇਖ-ਰੇਖ ਹੇਠ ਕੁਰਾਸ਼ ਖੇਡ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ੁਭ ਆਰੰਭ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਉਦਘਾਟਨੀ ਸਮਾਰੋਹ ਵਿੱਚ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਪੂਰਨਪੁਰ ਅਤੇ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਲੈਕਚਰਾਰ ਸਰੀਰਕ ਸਿੱਖਿਆ, ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜੂਡੋ ਰੈਫਰੀ ਅਤੇ ਸਹੲਇਕ ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੂਲ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ। ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡ ਭਾਵਨਾ, ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੈਡਲ ਅਤੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਕ ਕਨਵੀਨਰ ਵਜੋਂ ਸੁਲਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਡੀ.ਪੀ.ਈ., ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਬਾਖੂਬੀ ਨਿਭਾਈ। ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਰੈਫਰੀਆਂ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਸੰਦੀਪ, ਆਸ਼ਾ ਰਾਣੀ, ਪਵਨ, ਨੀਸ਼ਾ ਬਾਲਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰੀਆ ਨੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਤਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਕੌਰ, ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸਤਾਰ ਮੁਹੰਮਦ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਖੇਡ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

    ਅੱਜ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਰਹੇ:

    ਅੰਡਰ-14 ਲੜਕੇ

    -25 ਕਿਲੋ ਭਾਰ ਵਰਗ:
    ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਅਭੈ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ, ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਸ਼ਿਵਾ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਸ਼ਿਵਮ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਅਤੇ ਗੁਲਸ਼ਨ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।

    -30 ਕਿਲੋ ਭਾਰ ਵਰਗ:
    ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਸੂਰਜ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ, ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਸ਼ਿਵਮ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਅਤੇ ਵੀਰੂ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ।

    -35 ਕਿਲੋ ਭਾਰ ਵਰਗ:
    ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪਿਆਰੇ ਮੋਹਨ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ, ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਮੋਹਿਤ ਜੱਸੀ, ਅੱਟੀ ਸਕੂਲ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਅਤੇ ਨੀਲੂ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।

    -40 ਕਿਲੋ ਭਾਰ ਵਰਗ:
    ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰੀਤਮ, ਜੂਨੀਅਰ ਮਾਡਲ ਸਕੂਲ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ, ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਆਯੂਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਵਿਜੇ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਅਤੇ ਆਰੀਅਨ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।

    -45 ਕਿਲੋ ਭਾਰ ਵਰਗ:
    ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਅਭੈ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ, ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਸ਼ਿਵਾ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ, ਜਦਕਿ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਸ਼ਿਵਮ, ਸਮਿਸ ਖੁਰਲਾ ਕਿੰਗਰਾ ਅਤੇ ਗੁਲਸ਼ਨ, ਸਕੰਸਸਸ ਲਾਡੋਵਾਲੀ ਰੋਡ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।

  • पंजाब के 1,746 और युवाओं को पुलिस में मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    पंजाब के 1,746 और युवाओं को पुलिस में मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    जालंधर ;

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 1,746 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जो कि राज्य सरकार की योग्यता के आधार पर रोजगार देने और पुलिस बल को मजबूत करने की मुहिम में एक और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों में पुलिस बल में 13,092 जवान शामिल किए गए हैं, जबकि 3,298 और कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही ‘बिना रिश्वत, बिना सिफारिश’ के आधार पर अब तक 70,840 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
    पुलिस बल के विस्तार के साथ-साथ पंजाब सरकार ने इंस्पेक्टरों, एस.आई. और ए.एस.आई. के 1,600 नए जिला-कैडर के पदों को विभागीय तरक्की के माध्यम से भरने की मंजूरी भी दी है। यह कदम पंजाब की कड़ी मेहनत से हासिल शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अशांति, आतंकवाद के खतरे और सड़क सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ बल को मजबूत करने के सरकार के इरादे स्पष्ट करता है।
    इस अवसर की झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड पर पंजाब पुलिस में शामिल होने वाले 1,746 युवा लड़के-लड़कियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये युवा ‘बिना रिश्वत, बिना सिफारिश’, निर्मल योग्यता के आधार पर भर्ती हुए हैं… पिछले लगभग ढाई सालों में हमारी सरकार 70,840 से अधिक नौकरियां दे चुकी है, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुझे पूरा भरोसा है कि ये नए भर्ती हुए बहादुर जवान पूरी ईमानदारी और लगन से पंजाब और देश की रक्षा करेंगे… सभी युवाओं और उनके परिवारों को इस नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई। पंजाब पुलिस परिवार में स्वागत है। इंकलाब जिंदाबाद।”
    पी.ए.पी. ग्राउंड पर 1,746 नए भर्ती हुए कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नए रंगरूटों को पंजाब पुलिस के परिवार का अभिन्न अंग बनने पर बधाई दी और उन्हें समर्पण, व्यावसायिकता और मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को अपने कर्मचारियों को सबसे अधिक वेतन देने पर गर्व है, जो राज्य प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, “यदि केंद्र सरकार या कोई अन्य राज्य सरकार अपने किसी भी कर्मचारी को 36,000 रुपये वेतन देती है तो पंजाब सरकार अपने कर्मचारी को 50,000 रुपये वेतन देती है। यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को सबसे अधिक वेतन देती है, जो राज्य सरकार की रीढ़ हैं।”
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भर्ती हुए युवा ऐसे समय में सरकार के परिवार में शामिल हो रहे हैं जब राज्य सरकार पूरे पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 70,840 युवाओं को निरोल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं, जिसमें पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त है। उन्होंने कहा, “कई युवाओं ने अपनी काबिलियत के दम पर विभिन्न विभागों में कई बार सफलतापूर्वक सरकारी नौकरियां हासिल की हैं, जो हमारी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता को दर्शाता है। हमारी सरकार पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में सफल रही है।”
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ताजा भर्ती से पंजाब पुलिस और मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान फोर्स के विभिन्न रैंकों में 13,092 युवाओं की भर्ती की जा चुकी है, जबकि 3,298 और कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, “अब से आप सरकारी परिवार का अभिन्न अंग बन गए हैं। हम मिलकर रंगीले और खुशहाल पंजाब की शान को बहाल करने के अपने साझा मिशन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह न तो ऐसी पहली उपलब्धि है और न ही आखिरी होगी।”
    मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि साधारण परिवारों के बच्चे यह साबित कर रहे हैं कि समर्पण, दृढ़ता और योग्य मार्गदर्शन से वे सबसे चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “आपने दिखा दिया है कि साधारण परिवारों के बच्चे लगन, समर्पण और दृढ़ता से हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप आने वाले वर्षों में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।”
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की अलग जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि पंजाब पुलिस सिर्फ एक राज्य की पुलिस नहीं है, बल्कि यह देश की पुलिस है, जो दुश्मन पड़ोसी से लगती 532 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करती है।” उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने और पंजाब में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी को हमेशा समर्पण भावना से निभाया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने नशों के रूप में दुःख झेला है, लेकिन राज्य सरकार ने इस विपत्ति से निर्णायक रूप से निपटने के लिए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ शुरू किया है। उन्होंने कहा, “पंजाब को नशों की लानत के कलंक के संकट और पीड़ा से गुजरना पड़ा, लेकिन अब हम नशा आतंकवाद (ड्रग टेरोरिज्म) के खिलाफ लड़ रहे हैं। पिछले लगभग 500 दिनों में 70,000 से अधिक नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। मानवता के खिलाफ इस अपराध में शामिल नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और गिराई जा रही हैं।”
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने लोगों के सक्रिय सहयोग से नशों का कमर तोड़ दिया है और पंजाब को इस कोढ़ से मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    नए भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को नशों के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब नशों के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है और पंजाब पुलिस ने हमेशा नशों की आपूर्ति को रोकने के लिए ढाल के रूप में काम किया है। अब वह समय आ गया है, जब आपको पंजाब पुलिस की शानदार परंपरा को बनाए रखना चाहिए और राज्य से नशों की विपत्ति को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए।”
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को भंग करने के दुश्मन ताकतों की साजिशों का लगातार सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “राज्य के कई दुश्मन तत्व पंजाब की शांति को भंग करने के लिए नापाक साजिशें घड़ते रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है।” उन्होंने आगे कहा कि पुलिस फोर्स को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक जरूरतों के अनुसार लगातार खुद को अपग्रेड करना चाहिए।
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आशा जताई कि पंजाब पुलिस पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की अपनी शानदार विरासत को बरकरार रखेगी और नए भर्ती हुए जवान अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों पर चलेंगे।
    नए भर्ती हुए पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में शामिल होना एक महत्वपूर्ण अवसर है और उन्होंने उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी लगन, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आपको आम जनता के दुख-दर्द कम करने और उन्हें न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। आपका सबसे पहला कर्तव्य लोगों की भलाई होनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को आपकी सेवा का लाभ मिल सके।”
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों का मुकाबला करने के लिए पुलिस फोर्स को वैज्ञानिक आधार पर अपग्रेड करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि साल 2022 से अब तक पुलिस फोर्स को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए 15,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि जवानों को अपनी ड्यूटी सुचारू ढंग से निभाने के लिए नए और आधुनिक वाहन भी मुहैया कराए गए हैं।
    उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पंजाब पुलिस में जिला कैडर के 1,600 नए पदों को मंजूरी दी है, जिनमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1,000 सहायक सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं। ये पद विभागीय तरक्की के माध्यम से भरे जाएंगे ताकि सेवा निभा रहे पुलिस कर्मचारियों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली बार पुलिस अधिकारियों को उनकी योग्यता और वारी के अनुसार तरक्की दी जा रही हैं। हम फोर्स को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि हमारे पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें।”
    सरकार के सड़क-सुरक्षा उपाय पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने राज्यीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और कीमती जानें बचाने के लिए देश की पहली समर्पित ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की शुरुआत की है।
    उन्होंने बताया कि इस फोर्स के लिए लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों को भर्ती किया गया है और उन्हें आधुनिक वाहनों से लैस किया गया है। यह फोर्स लगभग 4,200 किलोमीटर के हादसों की आशंका वाले राजमार्गों पर तैनात किया गया है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इस फोर्स के गठन से सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 52.87 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा, “हाईवे पर बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जानें बचाने के लिए एस.एस.एफ. देश में अपनी तरह की पहली पहल है। ये युवा जवान इस फोर्स की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं और हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत हैं।”
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फोर्स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए भी रोक लगाने का काम कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संसद में राज्य सरकार की इस पहल की प्रशंसा की थी। उन्होंने नए भर्ती हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “अब आप सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं। मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करें और समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए अपनी कलम और अपने पद का उपयोग करें।”
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य हस्तियां भी उपस्थित थीं।


  • जालंधर में ‘हमारे राम’ का सफल मंचन, अभिनेता आशुतोष राणा और राहुल आर.भुच्चर के दमदार अभिनय की प्रशंसा

    जालंधर में ‘हमारे राम’ का सफल मंचन, अभिनेता आशुतोष राणा और राहुल आर.भुच्चर के दमदार अभिनय की प्रशंसा

    जालंधर, 28 अगस्त : पंजाब सरकार की पहल पर आज जालंधर में ‘हमारे राम’ नाटक के पहले दिन दो शो करवाए गए, जिनमें पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत तथा पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने विशेष तौर पर शिरकत की।

    सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर कैंपस के ऑडिटोरियम में पहले शो की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भगवान श्री राम जी के सनातन उपदेशों को घर-घर पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है और सरकार के इस उपक्रम का उद्देश्य थिएटर के प्रभावशाली माध्यम से भगवान श्री राम जी के सत्य, धर्म, दया और एकता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ सनातन धर्म की मूल्यों को मजबूत करना है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अगस्त और सितंबर महीने के दौरान राज्य के 12 शहरों में इस प्रसिद्ध नाटक के 41 शो करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल जहां हमारी समृद्ध विरासत और पारंपरिक मूल्यों को प्रोत्साहित करेगी, वहीं युवा पीढ़ी को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ेगी।

    श्री भगत ने युवाओं को भगवान श्री राम जी के उपदेशों से प्रेरणा लेते हुए आदर्श समाज की रचना में अहम भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के उपदेश समूची मानवता का मार्गदर्शन करते है, जिन पर चलकर हमें सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहिए।

    दूसरे शो के दौरान पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा, राहुल आर.भुच्चर तुरण खन्ना और टीम द्वारा पंजाब के विभिन्न शहरों में प्रस्तुत किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा यह शो बिल्कुल मुफ्त करवाए जा रहे है ताकि समाज के हर वर्ग के लोग भगवान श्री राम जी की शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह प्रयास समाज में सत्य, धर्म, एकता और दया के संदेश को और मजबूत करेगा।

    उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को भी सी.टी. इंस्टीट्यूट शाहपुर में भगवान श्री राम जी के जीवन और उपदेशों पर आधारित विश्व प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ के दो शो दोपहर 2 बजे और शाम 6.30 बजे करवाए जाएंगे। उन्होंने लोगों को ‘हमारे राम’ नाटक में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करके भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

    रावण के किरदार में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा की दमदार अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इसी तरह नाटक के निर्माता राहुल आर.भुच्चर द्वारा श्री राम के किरदार की की गई प्रभावशाली और संवेदनशील प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। जबकि शंकर महादेवन, सोनू निगम और कैलाश खेर जैसे नामवर गायकों की पृष्ठवर्ती रूहानी और संगीत प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी प्रभावशाली बनाया।

    इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा कमीशन के उपाध्यक्ष कीमती भगत, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरजीत बैंस, एस.डी.एम. शुभी आंगरा, चरणजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन एवं चांसलर सी.टी. ग्रुप एवं सी.टी. यूनिवर्सिटी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी मौजूद थे।

  • कैबिनेट मंत्री, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ सफाई अभियान की शुरुआत की

    कैबिनेट मंत्री, मेयर और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ सफाई अभियान की शुरुआत की

    जालंधर, 29 अगस्त: पंजाब के बागवानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने शनिवार को यहां भगवान महावीर मार्ग पर एक सफाई अभियान शुरू किया। यह पंजाब भर में कूड़े के ढेर वाली जगहों (जी.वी.पी) को खत्म करने के लिए 10 दिन के राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत है।

    मोहिंदर भगत, विनीत धीर और ‘आप’ के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर खुद सड़क पर झाड़ू लगाई ताकि राज्य सरकार के ‘क्लीन पंजाब’ संदेश को बढ़ावा दिया जा सके। 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का मकसद खुले में कूड़ा फेंकने वाली जगहों को हटाने और उन्हें दोबारा बनने से रोकने की कोशिशों को तेज करना है।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के बड़े सफाई अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों, डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों और अन्य अधिकारियों से कहा गया है कि वह ज़मीनी स्तर पर सफाई की कोशिशों का असर दिखाने के लिए फील्ड गतिविधियों में हिस्सा लें।

    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सफाई एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है और लोगों से अपील की कि वह ज़िम्मेदारी से कचरे का निपटान करके और पहले से साफ की गई जगहों पर कूड़ा न फेंककर नगर निकायों का सहयोग करें।

    मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम शहर में कूड़े के ढेर वाली जगहों की पहचान करने और उन्हें साफ करने पर ध्यान देगा, साथ ही उन्होंने ऐसी जगहों को दोबारा बनने से रोकने के लिए लोगों के लगातार सहयोग की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक पंजाब सरकार के एम-सेवा के ज़रिए अपने इलाकों में कूड़े के ढेर वाली जगहों की तस्वीरें अपलोड करके भी अभियान में योगदान दे सकेंगे।

    डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अभियान को असरदार बनाने के लिए सरकारी विभागों, नगर निकायों और निवासियों के बीच तालमेल वाली कोशिशों का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से घर पर ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने की भी अपील की ताकि अधिकारियों को कचरे का सही तरीके से निपटान करने में मदद मिल सके। उन्होंने नागरिकों से अपने आस-पड़ोस में सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अभियान को सिर्फ़ एक बार की गतिविधि के बजाय एक स्थायी जन-आंदोलन बनाने में मदद करने की भी अपील की। इस बीच, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली ने ज़िले में इस प्रोग्राम को बड़ी सफलता दिलाने के लिए लोगों की बड़े पैमाने पर भागीदारी की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इधर-उधर कचरा न फेंकें और अपने आस-पास की जगह को साफ़-सुथरा रखें।

  • हॉकी के गढ़ संसारपुर में राउंडग्लास हॉकी अकादमी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

    हॉकी के गढ़ संसारपुर में राउंडग्लास हॉकी अकादमी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया


    जालंधर, पंजाब — 29 अगस्त, 2026: जालंधर ज़िले का गाँव संसारपुर, जिसे देश में सबसे अधिक ओलंपियन पैदा करने के कारण “भारतीय हॉकी का मक्का” कहा जाता है, आज राउंडग्लास हॉकी अकादमी द्वारा आयोजित एक जोशीले राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का गवाह बना।
    यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर किया गया, जिनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था और जिनके शानदार खेल कौशल की बदौलत भारत ने 1928, 1932 और 1936 के लगातार तीन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। राष्ट्रीय खेल दिवस 1995 से हर साल उनके सम्मान में मनाया जाता है, और इस वर्ष का राष्ट्रीय थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” जमीनी स्तर पर खेलों में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
    इस समारोह के दौरान दो हॉकी मैच भी खेले गए। लड़कों के मुकाबले में, राउंडग्लास हॉकी अकादमी धनोवाली (लड़के) ने राउंडग्लास हॉकी अकादमी संसारपुर (लड़के) को 4-3 के स्कोर से हराया। एक अन्य प्रदर्शनी मैच में राउंडग्लास हॉकी अकादमी संसारपुर (लड़के) का मुकाबला राउंडग्लास हॉकी अकादमी धनोवाली (लड़कियाँ) से हुआ, जिसमें संसारपुर टीम ने 5-2 से जीत हासिल की।
    यह उत्सव केवल संसारपुर तक ही सीमित नहीं रहा। राउंडग्लास हॉकी अकादमी पूरे पंजाब के गाँवों और ज़िलों में फैले 60 हॉकी केंद्र संचालित करता है, और इन केंद्रों में भी इसी तरह के राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह आयोजित किए गए, जहाँ राज्यभर के युवा खिलाड़ियों और कोचों ने मेजर ध्यानचंद की विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए यह अवसर मनाया।
    संसारपुर के आयोजन में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें पोपिंदर सिंह कुलार (मुख्य अतिथि), अजीत सिंह नेहरू (विशिष्ट अतिथि), कुलवंत सिंह आसी, ओलंपियन संजीव कुमार, कुलविंदर सिंह नेहरू, शरणजीत सिंह, शमशेर सिंह, हॉकी कोच कुलदीप सिंह और कुलवंत सिंह, चरत सिंह, लक्ष्य रायकवार, अन्यायत नाहर, जोगा सिंह, दविंदर सिंह, कुलबीर सिंह और लवली सिद्धू शामिल थे।

  • Lyallpur Khalsa College Celebrates National Sports Day with Spectacular Spirit

    Lyallpur Khalsa College Celebrates National Sports Day with Spectacular Spirit

    National Sports Day Celebration

    Jalandhar: Lyallpur Khalsa College celebrated National Sports Day on 29th August 2026 to mark Major Dhyan Chand’s birth anniversary. The event was organized by the Department of Physical Education & Sports. The Chief Guest was S. Sandeep Singh Ghuman, international hockey player and Manager at Punjab and Sind Bank, Jalandhar.

    He was warmly welcomed by Principal Dr. Rashpal Singh Sandhu, Prof. Dr. Simranjit Singh Bains (Dean Sports) and members of the Sports Committee. Principal Dr. Sandhu, in his address highlighted the excellent contribution of Lyallpur Khalsa College in the field of sports, its rich legacy in international sports and the institution’s commitment to provide world-class facilities to budding sportspersons. He encouraged students to draw inspiration from the life and achievements of Major Dhyan Chand. After paying tribute to Major Dhyan Chand, Coach Sarabjit Singh Happy, who was the guest of honour, was recognised for his immense contribution in athletics. Then, a friendly hockey match between the teams of CRPF, Jalandhar and LKC was also played. Addressing the gathering, chief guest, Mr. Guman motivated the students to put sincere efforts to excel at national and international levels. He appreciated the facilities provided by the college and urged the youngsters to avail those facilities and participate in sports with honesty, commitment, and true sportsmanship. He also appealed to the youth to stay away from the drug menace. In the concluding session, Dr. Bains (Dean Sports) recalled the incidents related to the life of Major Dhyan Chand and inspired the young sports person to follow his footsteps. He also extended a vote of thanks to the gathering and everyone who was involved to make the event successful. The stage was conducted by Prof. Karanbir Singh.The event was graced by coaches, S. Bhupinder Singh (Basketball), S.Tajinder Singh (Football), S. Gurdiyal Singh (Volleyball), S.Davinderpal Singh (Hockey) along with faculty members Dr. Balraj Kaur, Dr. Dinkar Sharma, Dr. Ajitpal Singh, Dr. Manpreet Singh Lehal, Prof. Satpal Singh, Dr. Surbjit Singh, Prof. Rajith, Prof. Baldeena, S. Jagdish Singh and Sh. Amrit Lal Saini.

  • राष्ट्रीय खेल दिवस : 100 उभरते हॉकी खिलाड़ियों को खेल किटें वितरित, सुरजीत हॉकी सोसायटी की पहल

    राष्ट्रीय खेल दिवस : 100 उभरते हॉकी खिलाड़ियों को खेल किटें वितरित, सुरजीत हॉकी सोसायटी की पहल

    jalandhar : Surjit हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपियन मेजर ध्यान चंद के 121वें जन्म दिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा आज स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्ल्टन पार्क में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुरजीत हॉकी अकादमी से जुड़े 100 उभरते हॉकी खिलाड़ियों को खेल किटें वितरित की गईं।

    समारोह में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर एवं सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष वरजीत सिंह वालिया, आई.ए.एस. ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खिलाड़ियों को खेल किटें प्रदान कीं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना सिखाते हैं। डीसी वरजीत सिंह वालिया ने कहा कि मेजर ध्यान चंद का जीवन और खेल के प्रति उनका समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीते और भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक मिसाल है।
    उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि जालंधर को हॉकी की नर्सरी के रूप में देश-विदेश में विशेष पहचान प्राप्त है और इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए युवा खिलाड़ियों को हर संभव अवसर एवं सहयोग प्रदान करना समय की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष लेख राज नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर का स्वागत करते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा 100 उभरते खिलाड़ियों को खेल किटें उपलब्ध करवाने का उद्देश्य जमीनी स्तर पर हॉकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सोसायटी लंबे समय से हॉकी को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है।

    समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया, सोसायटी के पदाधिकारियों, कोचों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर केक काटकर महान खिलाड़ी को याद किया तथा जालंधर की गौरवशाली हॉकी विरासत को और मजबूत करने एवं युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का संकल्प लिया।

    सोसायटी के सी.ई.ओ. इकबाल सिंह संधू ने बताया कि खिलाड़ियों को वितरित की गई खेल किटें पंजाब सरकार के खेल विभाग एवं सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा डॉ. बी.एस. जौहल, मैनेजिंग डायरेक्टर, जौहल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने डॉ. जौहल द्वारा युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए सहयोग की सराहना की।

    इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह खैरा, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, मानद सचिव रणबीर सिंह टूट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रताप, ओलिंपियन राजिंदर सिंह, गौरव अग्रवाल, करनदीप सिंह के अलावा हॉकी कोच परदीप कौर, बिन्दु , सीता देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे।

  • ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ : ਰੇਸ਼ਮ ਗਿੱਲ

    ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ : ਰੇਸ਼ਮ ਗਿੱਲ

    jalandhar : ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬਸ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਿਪੂ ਵਿਖੇ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਬੋਲਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ,ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਗੋਰਵ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਵਿੱਚ ਫੇਲ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਢੇ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੀ ਨਵੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਪਾਈ ਉਲਟਾ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ 5-600 ਬੱਸਾਂ ਕੰਡਮ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਟਾਇਮ ਟੇਬਲਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਦਾ ਬੋਲਬਾਲਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਬੱਸਾਂ ਭਾਵ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮਾਫੀਆ ਧੜੱਲੇ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਘੱਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਦੁਖੀ ਹਨ ਜਿਹੜੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਬੱਸਾਂ ਟਾਇਰਾ, ਸਪੇਅਰਪਾਰਟ,ਬੈਟਰੀਆਂ ਆਦਿ ਤੋਂ ਖੜੀਆਂ ਹਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਹੁਣ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਪਰਮਿਟਾ ਤੇ ਵੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਮਾਲਕਾਂ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਪਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਆਊਟ ਸੋਰਸ ਭਰਤੀ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰੀ ਰਾਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਿਚੋਲੀਏ ਨੂੰ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਲਗਾਤਾਰ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਸਬੂਤ ਅਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਕੀਤੀਆਂ ਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਉਲਟਾ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਵਾਪਸ ਦੁਆਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੂੰ ਬਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕੋਈ ਹੜਤਾਲ ਧਰਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਬਿਆਨ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਕਿ ਨੀਤੀਆਂ ਪਾਲਸੀਆਂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ias ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਬਣਾਉਣੀਆਂ ਹਨ ਡਰਾਈਵਰ ਕੰਡਕਟਰਾ ਨੇ ਨਹੀਂ ਪਰ ਪਿਛਲੇ 20-22 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਊਟ ਸੋਰਸ ਕੰਟਰੈਕਟ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕੋਈ ਵੀ ਨੀਤੀ ਪਾਲਸੀ ਜਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਇਹਨਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨਹੀਂ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਦਾ ਮਤਲਬ ਕਿ ਮੰਤਰੀਆਂ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿਉਂ ਕਿ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਸਮੇਂਸਿਰ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ

    ਡਿਪੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਅਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਨਬੱਸ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਪਾਸੋਂ ਪਿਛਲੇ 17-18 ਸਾਲ ਤੋਂ ਆਊਟ ਸੋਰਸ ਅਤੇ 11 ਸਾਲ ਤੋਂ ਕੰਟਰੈਕਟ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਘੱਟ ਤਨਖਾਹਾਂ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ 2014 ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਟੈਸਟ ਲੈ ਕੇ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕੰਟਰੈਕਟ ਤੇ ਭਰਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਉਹਨਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ 10 ਸਾਲ ਦਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ਹੁਣ 11 ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸੋਨਲ ਵਿੱਤ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਅੜਚਨ ਦਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਸ਼ੋਸਣ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਕਮਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵਿੱਤੀ ਖਰਚਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਭਰਤੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕੋਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਅੜਚਨ ਨਹੀਂ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਲਈ 307 ਵਰਗੇ ਪਰਚੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਮੰਨੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਲਈ ਯੂਨੀਅਨ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਕੀਤੀ ਹੜਤਾਲ ਵਿੱਚ 10 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ 17 ਅਗਸਤ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਫਿਰ ਤੋਂ 26 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਹੈ
    ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਕੱਲ ਨੂੰ ਭਾਵ 26 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ/ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ ਜੇਕਰ ਕੱਲ ਨੂੰ ਉਪਰੋਕਤ ਮੰਗਾਂ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨਾ , ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਿਚੋਲੀਏ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ, ਨਜਾਇਜ਼ ਪਰਚੇ ਰੱਦ ਕਰਨ, ਬਰਾਬਰ ਕੰਮ ਬਰਾਬਰ ਤਨਖਾਹ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮੰਨੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਦਾ ਤਾਂ ਤਰੁੰਤ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਸਮੇਤ ਤਿੱਖੇ ਐਕਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਜਿਸ ਦੀ ਜੁੰਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ।

  • जालंधर में एक्साइज की बड़ी कार्रवाई : घर से 584 बोतल अवैध शराब बरामद, सभी से हटाए थे ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम

    जालंधर में एक्साइज की बड़ी कार्रवाई : घर से 584 बोतल अवैध शराब बरामद, सभी से हटाए थे ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम

    जालंधर:
    जालंधर एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरनामदास पुरा इलाके में एक मकान पर छापा मारकर 584 बोतल शराब बरामद की है। बरामद की गई सभी शराब की बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस (Track & Trace) होलोग्राम हटाए गए थे। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि थाना डिवीजन नंबर-2 में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

    यह कार्रवाई डीसी एक्साइज जालंधर जोन रंजीत सिंह के निर्देशों पर एसी एक्साइज रेंज-2 डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल और एसी एक्साइज रेंज-1 अशोक कुमार की अगुवाई में की गई। छापेमारी ईओ वेस्ट-बी जसप्रीत सिंह और ईओ ईस्ट रमन भगत की निगरानी में स्पेशल टास्क ग्रुप (एसटीजी) की टीम ने एक्साइज पुलिस और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की।

    गुप्त सूचना के आधार पर एसटीजी टीम के एक्साइज इंस्पेक्टर इंदरबीर सिंह, योगेश मित्तल और सिमरनजीत सिंह ने हर्नामदासपुरा स्थित मकान नंबर-124 में रहने वाले विक्की पुत्र चरण सिंह के घर पर दबिश दी।

    यह शराब हुई बरामद

    • पंजाब किंग्स ब्रांड की 750 एमएल की 72 बोतलें (6 केस), जो केवल पंजाब में बिक्री के लिए थीं।
    • पंजाब किंग्स ब्रांड के 500 निप (10 केस), जो केवल पंजाब में बिक्री के लिए थे।
    • शौकीन संतरा ब्रांड की 750 एमएल की 12 बोतलें (1 केस), जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थीं।

    जांच में सामने आया कि बरामद सभी बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम हटाए गए थे, जिससे शराब की वैधता और उसकी सप्लाई चेन को छिपाने की कोशिश की गई थी।

    डीसी एक्साइज रंजीत सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की टीमें लगातार गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।