Category: Feature News

  • बड़ी ख़बर : पंजाब के सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान

    बड़ी ख़बर : पंजाब के सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान

    पंजाब, 26 अगस्त 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

    – भारी बारिश से सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय
    मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा और खतरे से बचाया जा सके।

  • मुस्लिम संगठन पंजाब की बैठक सम्पन्न, पत्रकार मजहर आलम संगठन के नए जनरल सेक्रेटरी बने

    मुस्लिम संगठन पंजाब की बैठक सम्पन्न, पत्रकार मजहर आलम संगठन के नए जनरल सेक्रेटरी बने

    जालंधर 24 अगस्त ( प्रेस रिलीज): मुस्लिम संगठन पंजाब की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के चेयरमैन सैय्यद अली व प्रधान एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन की भविष्य की रूपरेखा, सामाजिक कार्यों और समुदाय के उत्थान से जुड़े कई अहम/ बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से मजहर आलम को संगठन का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

    मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
    उन्होंने कहा की सियासत के बदलते दौर में मुसलमानों के बीच एक नई सोच और जागरूकता देखने को मिल रही है। लंबे अरसे से विभिन्न पार्टियाँ मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक समझती रही हैं, मगर अब हालात बदल रहे हैं। अब वे सिर्फ़ नारों, खोखले वादों और सियासी रहनुमाओं की बातों पर आँख बंद करके यक़ीन नहीं करेंगे। आने वाले इलेक्शन में अपना अलग भूमिका निभाएंगे।

    मीटिंग को मेहर मलिक, इंतजार खान शाहकोट, दाउद आलम जालंधर कैंट, सय्यद अली, खालिद खान नकोदर, मौलाना जाकिर हुसैन नाकोदर, मौलाना, अमानुल्लाह मजाहिरी कपुरथला, मेहरबान फगवाड़ा व अन्यों ने संबोधित किया और कहा कि एकजुटता से ताक़त मिलती है, बिखरे हुए लोग अक्सर अपने हक़ और अधिकार हासिल नहीं कर पाते, जबकि संगठित समाज अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकता है, अब हम मुस्लिम संगठन पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
    मजहर आलम की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फुल मालाऐं पहनाकर उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि मजहर आलम के नेतृत्व में मुस्लिम संगठन पंजाब और अधिक मजबूती और गति के साथ आगे बढ़ेगा।

    नियुक्ति के बाद मजहर आलम ने कहा की संगठन ने जिस यकीन और भरोसे के साथ मुझ पर भरोसा किया है उसे मैं टूटने नहीं दूंगा , मेरा संकल्प है कि समाज की बेहतरी, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और भाईचारे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। उन्होंने समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर अयूब सलमानी,रहमत अली हलका आदमपुर, अतहर आजाद जंडियाला, सरफराज खान, सिकंदर शेख,अरमान शेख, असलम, दीप, शकील खान, बदरुल खान, सेठी, आफताब आलम, गुलफाम अहमद, सोनू, रज़ा ए मुस्तफा, अलाउद्दीन ठेकेदार व अन्य मौजूद थे।

  • कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहम्मद गुलाब पर फिर जताया गया भरोसा, जिला खन्ना के ऑब्ज़र्बर नियुक्त

    कांग्रेस पार्टी द्वारा मोहम्मद गुलाब पर फिर जताया गया भरोसा, जिला खन्ना के ऑब्ज़र्बर नियुक्त

    लुधियाना,25 अगस्त ( ) कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 2027 के चुनाव जीतने व पार्टी को ज़मीन स्तर पर और मजबूत करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कई बड़े अभियान चलाए गए एवं चलाए जा रहे है। कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए “संगठन सृजन अभियान” के तहत पार्टी के कर्मठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा “संगठन सृजन अभियान” को गति देने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट मोहम्मद गुलाब पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए पंजाब के जिला खन्ना का ऑब्ज़र्बर नियुक्त किया गया है। यहाँ बताना जरूरी है कि मोहम्मद गुलाब को चुनावों से पहले कई जिलों व प्रदेशों में पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है जिस पर वह पूरी तरह खरे उतरे है। उनकी पार्टी प्रति वफादारी एवं ईमनदारी के मद्देनज़र एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद गुलाब ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पहले से भी अधिक मेहनत,वफादारी व ईमानदरी से निभाने का पार्टी आलाकमान को भरोसा देते हुए पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल,पंजाब अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग सहित समस्त आलाकमान का धन्यवाद किया है। श्री गुलाब द्वारा जारी प्रेस बयान में दावा किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े पैमाने पर जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाएगी।

  • Breaking News : एडीजीपी एमएफ फारुकी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा

    Breaking News : एडीजीपी एमएफ फारुकी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा

    जालंधर।

    15 अगस्त 2025 आजादी दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार सेवाओं में कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पंजाब पुलिस के लिए गर्व की बात है कि एडीजीपी एमएफ फारुकी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी एमएफ फारुकी की तरफ से लगातार पुलिस की बेहतरी के लिए काम किया है और पिछले साल उन्होंने पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर के रुप में यह साबित किया कि कैसे एक डूब रहे भ्रष्ट डिपार्टमेंट को प्रॉफिट में लाकर भी लोगों को लाभ दिया जा सकता है।

    एमएफ फारूकी लगातार अपनी पुलिसिंग के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिला रहे है। इन दिनों पंजाब पुलिस की पब्लिक ग्रीवांस डिविजन को लीड कर रहे है। जो भी पुलिसकर्मी आम पब्लिक को इंसाफ देने में देरी करता है या फिर गलत काम करता है तो उसे खिलाफ विभागीय कार्रवाई से लेकर कई तरह की जांच भी खोल देते है। एडीजीपी एमएफ फारुकी असल में पंजाब पुलिस की छवि को बेहतर करने के लिए काम कर रहे है। मोरल पुलिसिंग को लेकर वह सालों से काम कर रहे है और पुलिस के दूसरे मुलाजिमों से लेकर अधिकारियों को उनसे पुलिसिंग सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस तरह से वह लोगों के साथ डील करते है उन्हें अपने सामने बिठाते है और उनका दुख सुनते है तो जो भी परेशान व्यक्ति होता है वह उसके ऑफिस से खुश होकर निकलता है। उन्होंने बीएसएफ में भी तीन साल तक काम किया है यहां पर अाज तक उनके द्वारा ड्रग्स और आतंकियों को पकड़ने के काम किया है वह रिकॉर्ड है। इसके अलावा उनके अंदर एक बेहतरीन शायर भी है जो नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है। 


    सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के चलते सम्मानित किया जाएगा। Year of enlistment 1992
    Present Duty as PA to Addl Director General of Police State Armed Wing Punjab

    एमएफ फारुकी :
    Name         M.F Farooqui, IPS
    Cadre/Year                 IPS /1995
    Designation                     Addl. Director General of Police.
    Date of Joining the Govt. Service 03-09-1995
    Medals

    Educational Qualification Police Medal for Meritorious Services
    on 15.08.2011

    M.A. (PARSIAN LITERATURE.)
    M.A. (POLICE ADMN).

    Sr. No. PLACE OF POSTING FROM TO
    ASP, Hoshiarpur. Dec. 1997 July 1999
    SP/Hqrs, Jalandhar. July 1999 March 2002
    SP/CM/ Security. March 2002 April 2004
    SSP Nawanshahar. April 2004 May 2005
    SSP Faridkot. May 2005 June 2006
    SSP Khanna. June 2006 July 2007
    Commandant 3rd, IRB, Ludhiana. July 2007 Nov. 2007
    SSP Mansa. Nov. 2007 August 2008
    Dy. Director, PPA, Phillaur. August 2008 September 2010
    Joint Director, PPA, Phillaur. September 2010 February 2011
    DIG Rupnagar Range, February 2011 Aug. 2011
    DIG Ludhiana Range, Ludhiana. June 2013 Sept. 2015
    DIG BSF, Amritsar. Sept. 2015 Jan. 2016
    DIG BSF, Tripura. Jan. 2016 July 2016
    IG BSF, Chandigarh. Aug. 2016 Sept. 2016
    IGP/CI/ Amritsar. July 2017 Aug. 2017
    IGP-Crime B.O.I,  Punjab. Nov. 2017 April 2018
    IGP Bathinda Range April 2018 Sep.-2019
    IGP, PAP Nov-2019 May-2021
    ADGP/PGD May-2021 A/C Till date
    ADGP/Railways May-2022 Sept. 2022
    ADGP/SAP Sept. 2022 Till date

  • ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਪਾਲਿਸੀ ਦੇ ਰੱਦ ਕਰਨ ਦਾ ਨੋਟੀਫ਼ਿਕੇਸ਼ਨ ਮੰਗਿਆ

    ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਪਾਲਿਸੀ ਦੇ ਰੱਦ ਕਰਨ ਦਾ ਨੋਟੀਫ਼ਿਕੇਸ਼ਨ ਮੰਗਿਆ

    ਜਲੰਧਰ-
    ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ,ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਅਤੇ ਫੂਡ ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਬਾਰੇ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਪਾਲਿਸੀ ਸਬੰਧੀ ਨੋਟੀਫ਼ਿਕੇਸ਼ਨ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ,ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਅਤੇ ਫੂਡ ਪ੍ਰੋਸੈਸਿੰਗ ਬਾਰੇ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਨੀਤੀ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਰਿਪੋਟ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਨੂੰ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਪਾਲਿਸੀ ਤੋਂ ਪਿੱਛੇ ਹਟਣ ਦਾ ਦਾਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨੋਟੀਫ਼ਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਤੇ ਇਹ ਨੋਟੀਫ਼ਿਕੇਸ਼ਨ ਸਥਾਈ ਕਮੇਟੀ ਕੋਲ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪਾਲਿਸੀ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰਾ ਨਾਲ ਰੱਦ ਕਰਵਾਉਣ ਤੱਕ ਪੈਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤੇ ਇਸਦੇ ਆਖਿਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇਹ ਲੈਂਡ ਪੂਲਿੰਗ ਨੀਤੀ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣਾ ਸੀ।ਉੱਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰੀਕਰਨ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਵਾ ਕਰਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਇਸ ਨੀਤੀ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਉਜਾੜਾ ਹੋਣਾ ਸੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਵਾਹੀਯੋਗ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਵੀ ਖੇਤਰਫਲ ਘੱਟਣਾ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅੰਨ ਭੰਡਾਰ ਵੀ ਅਸਰ ਪੈਣਾ ਸੀ।

  • पंजाब सरकार ने किसानों के अधिकार सुरक्षित किए, लैंड पूलिंग स्कीम वापस : अमृतपाल सिंह

    पंजाब सरकार ने किसानों के अधिकार सुरक्षित किए, लैंड पूलिंग स्कीम वापस : अमृतपाल सिंह

    जालंधर, 12 अगस्त — ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग स्कीम वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और जन-केन्द्रित कदम बताया, जो पंजाब के किसानों की इज़्ज़त, अधिकार और रोज़ी-रोटी की पूरी रक्षा करता है। अमृतपाल सिंह ने कहा, “यही है मान सरकार और पिछली किसान-विरोधी सरकारों में असली फर्क। पुरानी सरकारें ज़मीन माफ़िया और बड़े कॉरपोरेट बिल्डरों के आगे झुकती थीं, लेकिन हमारी सरकार जनता की आवाज़ सुनती है और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस फैसले लेती है।”

    उन्होंने कहा कि इस स्कीम की वापसी से स्पष्ट संदेश गया है कि विकास के नाम पर किसानों की ज़मीन लूटने का दौर अब खत्म हो गया है। “कोई भी किसान अपनी ज़मीन का एक इंच भी जबरदस्ती नहीं देगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब जनता का है, न कि कुछ गिने-चुने भ्रष्ट लूटखोरों का,” अमृतपाल सिंह ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में पंजाब का हर विकास पारदर्शिता, न्याय और सभी हितधारकों की सहमति के आधार पर होगा, ताकि किसान राज्य की तरक्की के केंद्र में रहें। “यह फैसला किसानों की जीत है, उन लोगों के लिए करारी हार है जो लूट पर फल-फूल रहे थे, और यह ऐलान है कि अब पंजाब के संसाधन सबसे बड़ी बोली लगाने वाले को नहीं बेचे जाएंगे,” उन्होंने कहा।

  • अब्दुलबारी सलमानी को पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन बनाया

    अब्दुलबारी सलमानी को पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन बनाया


    जालंधर : आम आदमी पार्टी की तरफ से वक्त वक्त पर मंत्री पद और अध्यक्ष में बदलाव किया जा रहा है इसी के तहत माइनॉरिटी कमीशन के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी को अब पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष लगाया गया है।
    हालांकि मुस्लिम हल्का में यह अफवाह फैलाई जा रही थी की अब्दुल बारी सलमानी से आला कमान नाराज है और उनकी अध्यक्ष की कुर्सी छीनने वाली है।
    लेकिन आज जारी की गई लिस्ट के मुताबिक अब्दुलबारी सलमानी की पार्टी में पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत है इसी को देखते हुए सरकार ने उन्हें अब मुस्लिम डेवलपमेंट के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी है। इस से पहले कई कैबिनेट मंत्री को मंत्री पद से हटाया गया लेकिन उसे कोई दूसरा पद नहीं दिया गया। इस से जाहिर है कि अब्दुलबारी सलमानी पार्टी में प्रभावशाली नेता हैं। अब्दुल बारी सलमानी की तरफ से लंबे समय तक माइनॉरिटी मिशन में अहम भूमिका निभाई गई है वह पहले मुस्लिम व्यक्ति हैं जिन्हें अल्पसंख्यक पंजाब में कमीशन का पद दिया गया था जिससे पूरे मुस्लिम समुदाय में खुशी के लहर थी उनकी तरफ से गुजरात मध्य प्रदेश हरियाणा जम्मू एंड कश्मीर में पार्टी की एक्टिविटी को लेकर बड़ा काम किया जा रहा है

  • ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਪਨਬਸ/ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਨੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੀ ਵੀ ਨਿੱਕਲੀ ਫੂਕ : ਬਲਵਿੰਦਰ ਰਾਠ

    ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਪਨਬਸ/ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਨੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੀ ਵੀ ਨਿੱਕਲੀ ਫੂਕ : ਬਲਵਿੰਦਰ ਰਾਠ

    Jalandhar : ਅੱਜ ਮਿਤੀ 07/08/2025 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼/ਪਨਬਸ/ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ 25/11 ਵੱਲੋ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਨਬਸ ਅਤੇ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਦੇ ਡਿੱਪੂਆਂ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਭਰਵੀ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਡੀਪੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਿਕਰਮ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੱਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੱਤਾ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜਮਾ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 1 ਜੁਲਾਈ 2024 ਨੂੰ ਕਮੇਟੀ ਗਠਿਤ ਕਰਕੇ 1 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ 1 ਸਾਲ ਬੀਤਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਨਾਲ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਬਾਹਰਲੇ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਅਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰਾ ਵਿਚੋਲਿਆਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੀਤੀਆਂ ਦੇ ਡਾਟੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਵਾਰ ਵਾਰ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸੰਘਰਸ ਦਾ ਐਲਾਨ 09/07/2025 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਚੱਲਦੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ, ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਕੇ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਵੱਖਰੀ ਪਾਲਸੀ ਬਣਾਉਣ ਕੇ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ 16 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 28 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਪਾਲਸੀ ਨੂੰ ਫਾਈਨਲ ਕਰਕੇ ਜਲਦੀ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦਾ ਬਿਆਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ । ਜੰਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਠੇਕੇਦਾਰ ਸਿਸਟਮ ਤਹਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਲੁੱਟ ਦੇ ਪਰੂਫ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਸੀ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਠੇਕੇਦਾਰੀ ਸਿਸਟਮ ਤਹਿਤ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਭਰਤੀ ਕਰਨ ਦਾ ਝਾਸਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੋਜਵਾਨ ਦਾ ਸ਼ੋਸਣ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਹ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਸਕਾਇਤ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਭੇਜ ਚੁੱਕੇ ਹਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜੰਥੇਬੰਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਬਚਣ ਦੀ ਲੜਾਈ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੋਜਵਾਨੀ ਦਾ ਹੋ ਰਹੇ ਸੋਸਣ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ । ਪ੍ਰੰਤੂ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦਾ ਨਿੱਜੀ ਕਰਨ ਦੀ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ । ਜਿੱਥੋ ਤੱਕ ਲਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕੈਬਨਿਟ ਵੀ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ । ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਤੋਂ ਇਸ਼ਾਰਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ । ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੁਣੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਉਹ ਹੀ ਭਾਸ਼ਾ ਬੋਲਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ । ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੋਜਵਾਨੀ ਦੀ ਬਿਨਾਂ ਪ੍ਰਵਾਹ ਕੀਤੇ ਸ਼ੋਸਣ ਲਗਾਤਾਰ ਸਿਖਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ।
            ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫੋਜੀ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ

    ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਸਲਾਹਕਾਰ ਚਾਨਣ ਸਿੰਘ ਸੀ ਨੀ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਭੀਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਫਰੀ ਸਫ਼ਰ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਸੁਆਗਤ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਦਿਨੋ ਦਿਨ ਘਾਟ ਵਧ ਰਹੀ ਹੈ ਬੱਸਾ ਦੀ ਵੱਡੀ ਘਾਟ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ 100+ ਸਵਾਰੀ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾਂ ਸਫ਼ਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲਗਭਗ 1200 + ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਸਰਕਾਰ ਪੈਡਿੰਗ ਰੱਖ ਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਤਨਖਾਹ ਸਮੇਤ ਸਪੇਅਰ ਪਾਰਟ ਦੀ ਘਾਟ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਸਮਰੱਥ ਹੈ। ਅੱਜ 7 ਤਰੀਕ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਅਤੇ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪਨਬੱਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆ ਤਨਖਾਹਾਂ ਨਹੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 17 ਕੈਟਾਗੀਰ ਹੋਰ ਫਰੀ ਸਫ਼ਰ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪਬਲਿਕ ਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ (ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ) ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਟੈਂਡਰ ਲਗਾਉਣ ਜਾਂ ਰਹੀ ਹੈ ਜ਼ੋ ਕਿ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਚੂਨਾ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਮਾਰਕਾ ਪਨਬਸ/ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਪ੍ਰੰਤੂ ਹੋਵੇਗੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਮਾਲਕ ਦੀ ਬੱਸ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦੇਣਾ ਸੀ ਉਹ ਵੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਨੂੰ ਵੇਚਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ । ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਮੌਜੂਦਾ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਟੈਂਡਰ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਦੇ ਨਾਲ ਵੱਧ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਚੂਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਟੈਂਡਰ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ 400 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਦਾ ਤਹਿ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਪਈ ਗਈ । ਪ੍ਰੰਤੂ ਇੱਥੇ ਲਗਭਗ ਦਿਨ ਦੇ ਵਿੱਚ 600 ਤੋ 800 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਤਹਿ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਕਰੋੜਾ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਦੋ ਕਿ ਠੇਕੇਦਾਰ 6 ਸਾਲ ਦਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਬੱਸ ਫਰੀ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਫਿਰ ਵਿਭਾਗ ਬੱਸ ਫਰੀ ਕਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਸਫਲ ਕਿਉਂ ਹੈ। ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਵੀਂ ਬੱਸ ਤੇ ਹੀ ਸਾਰਾ ਖਰਚ ਲਾ ਕੇ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਬੱਸ ਨੂੰ 2 ਰੁਪਏ ਮੁਨਾਫ਼ੇ ਵਿੱਚ ਦੱਸਦੇ ਹਨ ਜਦੋਂ ਕਿ ਪਹਿਲੇ 5 ਸਾਲ ਤਾਂ ਬੱਸ ਦਾ ਸਰਵਿਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੋਈ ਖਰਚਾ ਹੀ ਨਹੀ ਹੁੰਦਾ ਸਿਰਫ ਸਰਵਿਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਫਿਰ ਆਪਣੀ ਮਾਲਕੀ ਦੀ ਬੱਸ ਨੇ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ 15 ਸਾਲ ਕਮਾਈ ਕਰਨੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਨੂੰ ਲਾਭ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਸਫਲ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿਉਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਮਾਲਕ ਲਗਭਗ 34 ਤੋਂ 35 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਬੱਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਕਮਾ ਕੇ ਲੈਣ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੱਸ ਵੀ ਮਾਲਕ ਲੈ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਭਾਗ ਆਪਣੀ ਲਗਭਗ 3-4 ਬੱਸਾਂ ਖਰੀਦ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ 15-15 ਸਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾ ਲਈ ਸਫਰ ਸਹੂਲਤਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਬੜੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਤਰਜੀਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਮੇਤ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਟੈਂਡਰ ਖੋਲਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜੰਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋ ਤੁਰੰਤ ਪਨਬਸ/ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਦਾ ਚੱਕਾ ਜ਼ਾਮ ਸਮੇਤ ਰੋਡ ਬਲੌਕ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਧਰਨੇ ਸਮੇਤ ਤਿੱਖਾ ਸ਼ਘੰਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਸੁਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁਲਾਮੀ ਦਿਵਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਗੁਪਤ ਐਕਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਜਿਸ ਦੀ ਜਿਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਵਿਭਾਗਾ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਾਜ਼ਰ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ
              

  • पार्षद अजय बब्बल की मेहनत रंग लाई, वार्ड 40 में पार्कों और सड़कों के कार्यों की हुई शुरुआत

    पार्षद अजय बब्बल की मेहनत रंग लाई, वार्ड 40 में पार्कों और सड़कों के कार्यों की हुई शुरुआत

    जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शहरी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज वार्ड नंबर 40 के दिओल नगर क्षेत्र में ₹8 लाख 25 हज़ार की लागत से पार्कों और सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। इस कार्य की आधारशिला कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत के सुपुत्र अतुल भगत और जालंधर के माननीय मेयर वनीत धीर द्वारा रखी गई। इस अवसर पर ज़िला प्लानिंग बोर्ड जालंधर के सदस्य और आम आदमी पार्टी के ज़िला मीडिया प्रभारी श्री संजीव भगत भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    महिंदर भगत (कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम लोगों को बेहतर सड़कें, हरे-भरे स्थान और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वार्ड नंबर 40 में आज शुरू हुए कार्य जनता की पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड तक विकास पहुंचे।”

    🗣️ अतुल भगत ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की सुविधाओं को बढ़ाना और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। यह काम केवल शुरुआत है। वार्ड नंबर 40 को एक मॉडल वार्ड बनाने की योजना है। मैं मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत का धन्यवाद करता हूं जो हमेशा जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।”

    इस मौके पर मौजूद प्रमुख व्यक्ति अमित सुमन (ब्लॉक प्रधान), गुलज़ारी लाल (सचिव), नरेश कुमार (सचिव), शिव कमल सैंटा, मनजीत कौर, सुभाष भगत गोरिया, कुलदीप भगत मौजूद रहे।

  • जालंधर जिला प्लानिंग बोर्ड में नई नियुक्तियाँ, संजीव भगत और तरनदीप सनी बने सदस्य

    जालंधर जिला प्लानिंग बोर्ड में नई नियुक्तियाँ, संजीव भगत और तरनदीप सनी बने सदस्य

    Jalandhar : पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, जिला प्लानिंग बोर्ड जालंधर में नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस आदेश के तहत संजीव भगत और तरनदीप सिंह सनी को जिला प्लानिंग बोर्ड जालंधर के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियाँ पंजाब सरकार की जमीनी स्तर पर लोक-केन्द्रित नीतियों के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होंगी। नवनियुक्त सदस्यों ने अपनी नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान, पंजाब अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष श्री अमृतपाल सिंह और पार्टी के नेतृत्व का दिल से धन्यवाद किया।


    संजीव भगत : “मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे जिला प्लानिंग बोर्ड में सेवा का अवसर दिया। यह मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सरकारी योजनाएं ज़मीनी स्तर तक पहुंचे और विकास समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।”


    तरनदीप सिंह सनी : “मैं अपनी नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी के प्रेरणादायक नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह मेरे लिए सम्मान और ज़िम्मेदारी दोनों है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जालंधर के विकास, योजना निर्माण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।”