जालंधर, 19 अप्रैल (मजहर): मक्का-मदीना के पवित्र सफर उमरा से वापस लौटे सय्यद मोहम्मद अहमद इलाहाबादी और उनकी पत्नी नोशी नय्यर का आज जालंधर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान, जमात-ए- सलमानी ट्रस्ट पंजाब के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी, मुस्लिम संगठन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी, जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के जिला प्रधान तथा पंजाब केसरी ग्रुप के पत्रकार मज़हर आलम और वसीम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने फूलों की मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान और हाजी आबिद हसन सलमानी ने कहा कि उमरा एक बेहद पवित्र इबादत है, जिसे अदा करने का सौभाग्य हर किसी को नसीब नहीं होता। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी को अपने घर की हाजिरी का मौका अता फरमाए और समाज में भाईचारा, अमन व एकता कायम रखे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जायरीन के इस पवित्र सफर की सराहना की और उनके उज्जवल जीवन की कामना की।
Share this content:


