सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा जालंधर में ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ के सेमीफाइनल राउंड का आयोजन

0
3

संगीत के सुरों के साथ आत्मिक ज्ञान एवं दिव्य गुणों के प्रसार का संदेश

जालंधर, 27 नवंबर 2026। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा 19वीं अंतर जनपदीय संगीत, नृत्य एवं कला प्रतियोगिता ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ के अंतर्गत जालंधर में सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जालंधर में सेमीफाइनल राउंड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीश राज राजा जी, पूर्व मेयर, जालंधर – मुख्य अतिथि एवं श्री अशोक चड्ढा जी, पी.सी.एस. (सेवानिवृत्त) – विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र कांत जी सहित केंद्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्री रामपाल बंगा जी (Vocal), श्रीमती शोभा जी एवं श्री विशाल नैय्यर जी ने अहम भूमिका निभाई।

दीपेंद्र कांत जी ने बताया कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य के अंतर्मन को स्पर्श कर उसमें श्रेष्ठ भावों, संस्कारों एवं सकारात्मक विचारों का संचार करने का सशक्त माध्यम भी है। जब संगीत में आध्यात्मिकता, सद्भावना और मानवीय मूल्यों का समावेश होता है, तब वह व्यक्ति के हृदय में दिव्य गुणों के प्रसार का आधार बन सकता है।

इसी उच्च उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा संगीत कला के माध्यम से भावी पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, सद्भावना, समभाव एवं समदृष्टि की भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। सतयुग संगीत उत्सव इसी दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

आज की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कुदरत के हुकुमानुसार जालंधर शहर में समभाव-समदृष्टि का निःशुल्क स्कूल खुलने जा रहा है। इस संदर्भ में सभी से प्रार्थना है कि यदि वे अपने एवं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आनंद का निर्माण करना चाहते हैं, तो इस स्कूल की गतिविधियों से जुड़कर पुनः सुसंस्कृत बनने में विलंब न करें।

मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक ज्ञान प्राप्त करके सांसारिक उन्नति करना नहीं, बल्कि अपने वास्तविक आत्मिक स्वरूप को जानकर आत्मविजय प्राप्त करना है।

इवेंट इंचार्ज रविन्द्र सिंह जी ने बताया कि 19वां ‘सतयुग संगीत उत्सव 2026’ जम्मू, होशियारपुर, पठानकोट, बटाला, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा एवं अमृतसर – इन आठ शहरों में आयोजित किया गया।

सेमीफाइनल में भाग लेने का नियम: सभी शहरों में आयोजित सिटी राउंड में सातों कैटेगरी में केवल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता ही सेमीफाइनल राउंड में भाग लेने के पात्र थे। अर्थात् हर शहर से हर कैटेगरी का सिर्फ फर्स्ट विजेता ही आगे गया।

प्रथम चरण 26 नवंबर तक चला, 27 नवंबर को सेमीफाइनल आयोजित किया गया तथा 2 दिसंबर 2026 को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, जालंधर में ग्रैंड फिनाले होगा। ग्रैंड फिनाले में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना स्थान पर क्रमशः ₹5,100, ₹3,100, ₹2,100 एवं ₹1,100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

जालंधर – सेमीफाइनल – परिणाम

A) सोलो क्लासिकल सिंगिंग

  • _प्रथम – हरसिन कौर – गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल
  • _द्वितीय – सहजप्रीत – एच.एम.वी. स्कूल –
  • _तृतीय – निकुंज शर्मा – टॉडलर होम स्टडी हॉल –
  • _सांत्वना पुरस्कार – सुखमन जोत कौर – आर.डी. खोसला, बटाला –

B) ग्रुप सॉन्ग

  • प्रथम – – आर.डी. खोसला, बटाला
  • द्वितीय – – बी.वी.एम. उदम सिंह नगर, लुधियाना
  • तृतीय – – द गुरुकुल स्कूल
  • सांत्वना पुरस्कार – आर्मी पब्लिक स्कूल, पठानकोट
  • सांत्वना पुरस्कार – डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर

C) नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak)

  • प्रथम -) – प्रताप वर्ल्ड
  • द्वितीय – – एच.एम.वी. स्कूल
  • तृतीय – जी.एम.ए. सिटी पब्लिक स्कूल, सिंगड़ीवाला, होशियारपुर

D) सोलो डांस क्लासिकल

  • प्रथम – अक्षरा बी.वी.एम. उदम सिंह नगर, लुधियाना
  • द्वितीय – पीयूषा के.वी. सुरानासी
  • तृतीय – अनन्या – आर्मी पब्लिक स्कूल, पठानकोट

E) ग्रुप डांस – थीम : मानवता (Devotional)

  • प्रथम – आर्मी पब्लिक स्कूल, पठानकोट
  • द्वितीय – – जी.एम.ए. सिटी पब्लिक स्कूल, सिंगड़ीवाला
  • तृतीय — बी.वी.एम. उदम सिंह नगर, लुधियाना
  • सांत्वना पुरस्कार — द गुरुकुल स्कूल

F) ग्रुप डांस – फोक (Folk)

  • प्रथम – – सेठ हुकम चंद एस.डी. पब्लिक स्कूल, न्यू प्रेम नगर
  • द्वितीय – आर.डी. खोसला, बटाला
  • तृतीय – जी.एम.ए. सिटी पब्लिक स्कूल, सिंगड़ीवाला
  • सांत्वना पुरस्कार – गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल

सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र सभी विजेता विद्यार्थियों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, संगीत शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देता है।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here