लुधियाना 8 अप्रैल ( ) आज यहां फील्ड गंज चौक में स्थित पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में पंजाब हज कमेटी के पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए नव नियुक्त चेयरमैन जनाब हाशिम सूफी का शाही इमाम पंजाब मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने विशेष सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से हाशिम सूफी की नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए, मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि हम पंजाब सरकार से इस मौके पर यह भी मांग करते हैं कि वह पंजाब हज कमेटी को विशेष फंड जारी करें ताकि हज के दिनों में हाजियों के लिए किए जाने वाले प्रबंध और भी बढ़िया किए जा सके। शाही इमाम ने कहा कि पंजाब के मोहाली एयरपोर्ट के नजदीक हज मंजिल बनाई जानी चाहिए और पंजाब से सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट का प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि हाजियों को पवित्र सफर में आसानी हो सके इस मौके पर पंजाब हज कमेटी नव नियुक्त चेयरमैन जनाब हाशिम सूफी ने कहा कि वह पंजाब हज कमेटी के इस ओहदे पर पूरी ईमानदारी के साथ सेवा निभाएंगे उन्होंने कहा कि पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा श्री हाशिम सूफी ने कहा कि हज का सफर एक पवित्र सफर होता है क्योंकि हर एक मुसलमान की दिली तमन्ना होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करने के लिए जरूर जाए। उन्होंने कहा कि मैं और मेरे साथी सदस्य पूरी कोशिश करेंगे कि हम अपने कार्यकाल के दौरान हाजियों को ज्यादा से ज्यादा सहूलते पहुंच सके उन्होंने कहा कि पंजाब हज कमेटी ने हमेशा ही अपना काम समय पर निपटाया है हज प्रणाली के बीच केंद्रीय कमेटी का अधिकार सबसे ज्यादा है हम जल्दी ही केंद्रीय हज कमेटी के सीईओ से मिलकर पंजाब के हाजियों के लिए और बेहतर प्रबंध करने की कोशिश करेंगे हाशिम सूफी ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट के साथ हज मंजिल बनाए जाने की मांग भी भी वह पंजाब सरकार के आगे रखेंगे उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से सऊदी अरब के लिए सीधी फ्लाइट जाती है हम केंद्रीय हज कमेटी से मिलकर पंजाब से भी एक सीधी फ्लाइट चलाए जाने की मांग रखेंगे। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के मेंबर हाजी शमशाद अहमदगढ़, जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम, निसार मुहम्मद, रियाज़ सलमानी, कारी मोहतरम, हाफिज जैनुल आब्दीन, अबूबकर, मुहम्मद सलमान आदि मौजूद थे।
Share this content:


