पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यकों की समस्याओं का करेगी निपटारा : चन्नी

जालंधर, 11 अप्रैल : पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी जब्बार खान, जिला चेयरमैन मुबीन खान और अरशद खान ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के कोने-कोने में बसने वाला मुस्लिम अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के दौर में मुसलमानों के कब्रिस्तानों, कम्युनिटी हॉलों और मदरसों के विकास का काम न होने से मुस्लिम समुदाय में चिंता पाई जा रही है। नेताओं ने सांसद चन्नी से मांग करते हुए कहा कि आगामी समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों के दीर्घकालिक मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में सभी वर्गों को बराबर के अधिकार प्राप्त हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर समेत अन्य जिलों में प्राथमिकता के आधार पर कब्रिस्तानों के लिए जमीन अलॉट की जाएगी और कम्युनिटी हॉलों का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जालंधर के मुस्लिम कार्यकर्ताओं को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। चन्नी ने याद दिलाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान भी मुस्लिम भाईचारे को विभिन्न बोर्डों और कमीशनों में अहम पदों पर नियुक्त किया गया था। इस मौके पर अरशद खान भी मौजूद रहे।

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *