शमशाद ठेकेदार की बेटी शाहीन परवीन ने ICSE 10वीं में 90% अंक लाकर बढ़ाया मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

0
10

जालंधर, 30 अप्रैल (मजहर): सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, नकोदर की होनहार छात्रा शाहीन परवीन ने (ICSE) 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह कंस्ट्रक्शन वेलफेयर सोसाइटी नकोदर के प्रधान मोहम्मद शमशाद ठेकेदार की बेटी हैं। शाहीन परवीन की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे नकोदर और जालंधर में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
शाहीन परवीन ने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित पढ़ाई और मजबूत इरादों के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र के लोग, समाजसेवी, शिक्षाविद और परिचित लगातार उन्हें और उनके परिवार को बधाइयां दे रहे हैं। हर कोई शाहीन की तारीफ करते हुए उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बता रहा है।
मोहम्मद शमशाद ठेकेदार ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शाहीन ने शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाई और मेहनत से कभी पीछे नहीं हटी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उसकी लगन और समर्पण का नतीजा है। परिवार को शाहीन पर गर्व है और वे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here