Category: Punjab

  • पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध : अब्दुल बारी सलमानी

    पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध : अब्दुल बारी सलमानी

    जालंधर, 20 अगस्त-
    पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, अब्दुल बाहरी सलमानी ने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को सभी धार्मिक समुदायों के साथ सक्रिय संवाद के माध्यम से हासिल किया जा रहा है। आज जारी एक बयान में, अध्यक्ष सलमानी ने जोर देकर कहा कि हाल ही में जालंधर कुंज क्षेत्र में हुआ ज़मीनी विवाद सभी संबंधित पक्षों की इच्छाओं के अनुसार सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

    सलमानी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इस मुद्दे के कारण शांति और सांप्रदायिक सौहार्द में कोई बाधा न आए। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि विवाद में शामिल सभी पक्षों ने इस समाधान पर अपनी स्वीकृति व्यक्त की, जिसे आपसी समझ और सहयोग के माध्यम से हासिल किया गया।

    उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग हमेशा से शांति और समृद्धि के पक्षधर रहे हैं, और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द को कोई भी बाधित नहीं कर सकता। राज्य में विभिन्न समुदायों के बीच एकता और समझ की भावना को बनाए रखने के लिए अध्यक्ष की सक्रिय पहल की सराहना की गई है।

  • PUNJAB WAQF BOARD के स्कूल-कालेजों में बेहतर एजुकेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर हाई लेवल मीटिंग, सभी प्रिंसिपल व ब्रांच इंचार्ज मौजूद रहे

    PUNJAB WAQF BOARD के स्कूल-कालेजों में बेहतर एजुकेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर हाई लेवल मीटिंग, सभी प्रिंसिपल व ब्रांच इंचार्ज मौजूद रहे

    7 अगस्त, 2024

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से लगातार बेहतरीन काम किया जा रहा है। बुधवार को पंजाब वक्फ बोर्ड के अधीन चलने वाले सभी कालेज और स्कूलों के प्रिंसिपल व ब्रांच हैड की हाई लेवल मीटिंग एडमिनिस्ट्रेटर कम एडीजीपी जनाब एमएफ फारुकी की अगुआई में हुई। इस मीटिंग में पंजाब वक्फ बोर्ड के स्कूलों में एजुकेशन का स्तर बेहतर करने पर विचार विमर्श हुअा और साथ ही बताया गया कि स्कूलों में एजुकेशन स्किल को बेहतर करने के साथ ही हम बेहतर समाज की सिरजना कर सकते है। इसके अलावा स्कूलों की डिमांड पर भी बात हुई। एडीजीपी एमएफ फारुकी ने बताया कि स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर पूरा काम किया जा रहा है। जिस स्कूल कालेज को फर्नीचर की जरूरत है उसे मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा जेनरेटर सेट, स्मार्ट क्लास रुम, सोलर पैनल सिस्टम, फायर सिस्टम भी अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से स्कूलों कालेजों की बेहतरी को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाना ही हमारा मुख्य काम है। जिसके लिए वक्फ बोर्ड दिन रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब वक्फ बोर्ड के स्कूलों और कालेजों में लगातार स्टूडेंट पंजाब का नाम रोशन कर रहे है। जिसके लिए टीचिंग स्टाफ भी लगातार मेहनत कर रहा है। इस मौके पर सीईओ डॉ. मोहम्मद असलम, आईटी मैनेजर नौशाद अहमद, सेक्शन अफसर अमीना, जमील अहमद सहित प्रिंसिपल डॉ. राहिला इस्लामिया गल्स कालेज, प्रिंसिपल सबा शाहीन इस्लामिया गल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिंसिपल मोहम्मद जमील इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रिंसिपल मोहम्मद इलियास इस्लामिया हाई स्कूल बिंजोली खुर्द, प्रिंसिपल मोहम्मद जावेद इस्लामिया हाई स्कूल रोहीड़ा, प्रिंसिपल सीमा कुमारी बाबा फरीद इस्लामिया पब्लिक हाई स्कूल पटियाला, प्रिंसिपल विजय पठानिया इस्लामिया पब्लिक स्कूल लुधियाना, प्रिंसिपल पुशविंदर कौर इस्लामिया प्राईमरी स्कूल लच्छड़ू कलां, प्रिंसिपल अब्दुल सत्तार इस्लामिया हाई स्कूल मंडी गोबिंदगड़ सहित सभी ब्रांच इंचार्ज भी मौजूद रहे। गौर है कि पंजाब वक्फ बोर्ड अपने स्कूलों में स्टूडेंट्स को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड ने पिछले दो सालों में लगातार बेहतर काम किए है जिसका नतीजा है कि पंजाब भर के मुस्लिम समुदाय के लोग पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बेहद खुश नजर अा रहे है।

  • PUNJAB WAQF BOARD ने 7 महीनों में जिला LUDHIANA को 82 लाख की डेवलपमेंट ग्रांट रिलीज की

    PUNJAB WAQF BOARD ने 7 महीनों में जिला LUDHIANA को 82 लाख की डेवलपमेंट ग्रांट रिलीज की

    7 अगस्त, 2024, जिला लुधियाना

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतर और पार्दर्शिता के साथ काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड की तरफ से सूबे में सभी जिलों को कब्रिस्तान मुहैया करवाए जा रहे है और मस्जिदों की डेवलपमेंट को लेकर ग्रांट जारी की जा रही है। 1 जनवरी 2024 से लेकर अब तक वक्फ बोर्ड की तरफ से 82 लाख रुपए की डेवलपमेंट ग्रांट जारी की जा चुकी है। पिछले दिनों वक्फ बोर्ड की तरफ से 17 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है जो अब मस्जिद और मदरसा कमेटियों सहित कब्रिस्तानों को हैंडओवर की जा रही है। लुधियाना सर्कल के एस्टेट अफसर मोहम्मद अयूब ने बताया कि वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर जनाब एमएफ फारुकी आईपीएस एडीजीपी की अगुआई में हम लगातार लोगों की समस्याओं को दूर करने के िलए काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान की समस्या को पहल के अाधार पर हल किया जा रहा है। यहां पर कब्रिस्तान नहीं है वहां पर जमीन मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा कब्रिस्तानों की चारदीवारी के साथ मस्जिदों की डेवलपमेंट को लेकर भी फंड जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लुधियाना जिले को 17 लाख रुपए की डेेवलपमेंट ग्रांट जारी की गई थी जो अब बांटना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की अगुआई में वक्फ बोर्ड लगातार बेहतर काम कर रहा है। पहली बार करोड़ों रुपए की ग्रांट वक्फ बोर्ड मस्जिदों को बांट रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में वक्फ बोर्ड लगातार एतिहासिक कदम उठा रहा है जिससे पंजाब भर के मुस्लिम समुदाय के लोग खुश है। उन्होंेने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से मस्जिद सरजा को 8 लाख, हुसैन मस्जिद गैसपुरा 3 लाख, मस्जिद इब्राहिम कमालपुरा 2 लाख, मस्जिद अायूब गांव ढल्लियां, नंगल खुर्द में बाउंड्री वाल के लिए 3 लाख, मोहम्मदी मस्जिद रायेकोट 1.50 लाख सहित कुल 17.50 लाख रुपए की ग्रांट रिलीज की गई है। जबकि इससे पहले मस्जिद सादिक टिब्बी रोड 2 लाख, मक्का मस्जिद मायापुरी 3 लाख, मस्जिद नबी खान गनी खान आलमगीर को 4 लाख, मस्जिद अरबिया 3 लाख, गांव हैबोवाल में बाउंड्री वाल के लिए 3 लाख, मस्जिद तज्जूस 3 लाख, गांव भट्टियां में कब्रिस्तान केल िए 2 लाख, मस्जिद हजरत हमजा 1.50 लाख, गांव मंडियानी 1 लाख, मदीना मस्जिद नंगल खुर्द 1.50 लाख, मदरस्सा अल जामिया गियासपुरा 4 लाख, मस्जिद खैरुल निशा 2 लाख, जामा मस्जिद जगरावां 18 लाख, मस्जिद सुफी बाग 5 लाख, कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल 2.50 लाख, मस्जिद नजीर मुल्लांपुर 4 लाख सहित कुल 64.50 लाख रुपए दिए गए है जिन्हें यूटीलाइज किया जा चुका है। एस्टेट अफसर अयूब ने बताया कि जिन मस्जिदों को ग्रांट रिलीज की जाती है वहां पर पैसे का सही इस्तेमाल हो इसके लिए पूरी तरह से चैकिंग भी की जाती है।

  • पंजाब वक्फ बोर्ड ने मोहाली/राजपुरा सर्कल को 17.75 लाख की डेवलपमेंट ग्रांट जारी की

    पंजाब वक्फ बोर्ड ने मोहाली/राजपुरा सर्कल को 17.75 लाख की डेवलपमेंट ग्रांट जारी की

    मोहाली, 3 अगस्त

    मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान की अगुवाई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन और प्रदर्शित के साथ काम कर रहा है। पंजाब सरकार की तरफ से जब से वक्फ बोर्ड की कमान एडीजीपी एमएफ फारूकी आईपीएस को सौंपी गई है तब से पूरे पंजाब में मस्जिदों की डेवलपमेंट सहित एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में काम हो रहा है।
    पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर मोहम्मद फय्याज़ फारूक़ी एडीजीपी पंजाब के कुशल नेतृत्व में बोर्ड के मोहाली सर्कल आफिस ने विभिन्न मस्जिदों के लिए 17.75 लाख रूपए की ग्रांट के चैक एस्टेट आफिसर मोहम्मद आलिम व स्टाफ ने मस्जिद कमेटियों के ज़िम्मेदारों के साथ सौंपे। इस अवसर पर एस्टेट आफिसर मोहम्मद आलिम ने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड इतिहास के सुनहरे दौर से गुज़र रहा है। पंजाब वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर मोहम्मद फय्याज़ फारूक़ी एडीजीपी पंजाब के कुशल नेतृत्व में तरक्की की मंज़िलें तय कर रहा है, पंजाब वक्फ बोर्ड जिस तरह अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए एडमिनिस्ट्रेटर साहब के मार्गदर्शन में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
    एस्टेट आफिसर मोहम्मद आलिम ने जानकारी देते हुए कहा कि यह ग्रांट क्रमशः गांव बलसुवां के कब्रिस्तान के लिए 2 लाख रुपए, जामा मस्जिद खिज़राबाद के लिए 4 लाख रूपए, लालड़ू कब्रिस्तान के लिए 1.50 लाख रुपए, लालड़ू मस्जिद हाजरा के लिए 1.50 लाख रूपए, मस्जिद बिलाल गधेड़ा के लिए 1.50 लाख रूपए, मुहम्मदी मस्जिद नंदपुर कलोड़ के लिए 1.25 लाख रुपए, मुहम्मदी मस्जिद हंडेसरा के लिए 1 लाख रूपए, मदरसा राजपुरा 3 लाख रूपए, पहर खुर्द मस्जिद के लिए 1 लाख रुपए और मक्का मस्जिद बल्लोपुर के लिए 2 लाख रूपए के चैक सौंपे गए।
    इस अवसर मौलाना वली शिमाली राजपुरा ने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से पंजाब भर में जारी मस्जिदों मदरसों और क़ब्रिस्तानों की देखभाल तामीर व तरक्की में भरपूर सहयोग करके देश भर के औकाफ के लिए मिसाल पेश की है। मौलाना आजाद ट्रस्ट के अध्यक्ष हाफ़िज़ मुर्तज़ा त्यागी ने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों और कब्रिस्तान आदि की मुरम्मत व रख रखाव में सहयोग करके पंजाब के मुसलमानों को बहुत बड़ी मदद की है, हम सभी को भी चाहिए कि हम भी बोर्ड का हर स्तर पर सहयोग करें।

  • वक्फ बोर्ड के इस्लामिया गर्ल्स कालेज में एडमिशन का नया रिकार्ड, इस सेशन में 330 प्लस स्टूडेंटस ने करवाई एडमिशन

    वक्फ बोर्ड के इस्लामिया गर्ल्स कालेज में एडमिशन का नया रिकार्ड, इस सेशन में 330 प्लस स्टूडेंटस ने करवाई एडमिशन

    2 अगस्त, मालेरकोटला

    पंजाब वक्फ बोर्ड के अंडर चल रहे इस्लामिया गल्स कालेज में लगातार स्टूडेंट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंजाब वक्फ बोर्ड की मेहनत और कालेज स्टाफ की इमानदारी का नतीजा है कि इस बार कालेज में स्टूडेंट्स की संख्या ने रिकार्ड तोड़ा है। सेशन 2024-25 में इस बार कालेज के पास 330 नई एडमिशन का रिकार्ड है जो कि पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कालेज प्रिंसिपल डॉ. रहिला ने बताया कि कालेज की तरफ से स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करवाया जा रहा है। बदल रहे इस दौर में कालेज की तरफ से भी अपनी एजुकेशन का तरीका बदला है। एडीजीपी एमएफ फारुकी की अगुआई में कालेज को लगातार डेवलप किया जा रहा है। पिछले सालों हमारे बेहतर रिजल्ट रहे है जिसका नतीजा है कि कालेज में इस बार बेहतरीन एडमिशन हुई है।
    डॉ. रहिला ने बताया कि मालेरकोटला में हमारा कालेज एजुकेशन के मामले में सबसे बेहतरीन है। मलेरकोटला जिले के अलग-अलग स्कूलों में 12 पास करने वाले 29 स्टूडेंट्स जिन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा और 43 स्टूडेंट्स जिन्होंने 85 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए है उन्होंने भी हमारे कालेज में एडमिशन करवाई है। कालेज की तरफ से इस सेशन में बीकॉम का नया कोर्स शुरू किया है जिसमें स्टूडेंट्स का बेहतर रिस्पांस है और 60 फीसदी सीटें भर चुकी है। गौर है कि साल 2010 में मालेरकोटला में लड़कियों की बेहतरीन एजुकेशन के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से यह डिग्री कालेज शुरू किया था। उन्होने बताया कि पिछले दो सालों में वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर जनाब एमएफ फारुकी जो एडीजीपी है उनकी अगुआई में कालेज ने लगातार बुलंदियों को हासिल किया है। कालेज के स्टूडेंट्स ने एजुकेशन में बेहतर पोजीशन हासिल की है। वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि हम कालेज की बेहतरी को लेकर लगातार काम कर रहे है। एडीजीपी एमएफ फारुकी का सबसे अहम फोकस एजुकेशन स्तर को बेहतर करना है तभी स्टूडेंट्स देश का नाम इंटरनेशनल स्तर पर रोशन किया जाएगा। जिसे लेकर काम जारी है।
    गौर है कि साल साल 2010 में 88, 2012 में 141, 2014 में 208, 2018 में 63, 2020 में 102, 2022 में 152, 2023 में 209 स्टूडेंट्स ने एडमिशन करवाई थी लेकिन इस बार कालेज ने अपनी बेहतर प्रदर्शन किया है और एडमिशन का अांकड़ा अब 330 के पार हो चुका है जबकि अभी बीकॉम और पीजीडीसीए की एडमिशन चल रही है। कालेज में बीसीए की कुल 40 सीट है जिसमें 32 स्टूडेंट्स की एडमिशन हो चुकी है। बीए में 270 प्लस एडमिशन हो चुकी है, बीकॉम में कुल 60 सीटें है 35 एडमिशन हो चुकी है और अभी चल रही है। पीजीडीसीए में भी एडमिशन अाने वाले समय में रिजल्ट के बाद होगी।

  • ਸ਼੍ਰੋ੍ਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ, 7 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਮੌਜ਼ੂਦਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੀ ਹਟਾਏ

    ਸ਼੍ਰੋ੍ਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ, 7 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਮੌਜ਼ੂਦਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਵੀ ਹਟਾਏ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ 30 ਜੁਲਾਈ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਇੱਕ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੰਦੜ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ. ਮਹੇਸ਼ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਸ. ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣੀਕੇ (ਟੈਲੀਫੋਨ ਰਾਹੀਂ) ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੁਝ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇੱਕ ਸਾਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਪਾਰਟੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਦਾ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਨੋਟਿਸ ਲੈਂਦਿਆਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੇਠ ਲਿਖੇ ਆਗੂਆਂ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸ. ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ, ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ, ਪ੍ਰੋ. ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ, ਸ. ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ, ਸ. ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ, ਸ. ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੱਖੜਾ, ਸ. ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਠੇਕੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮੁਢਲੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਤੋਂ ਖਾਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਲੰਮੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਨਿਰਣੈ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਅਕਸ ਨੂੰ ਢਾਅ ਲਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਹ ਮਹਿਸੂਸ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ 26 ਜੂਨ, 2024 ਨੂੰ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕਰਕੇ ਉਪਰੋਕਤ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਸੁਹਿਰਦਤਾ ਨਾਲ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਉਹ ਜੋ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਫੋਰਮ ਉਪਰ ਆ ਕੇ ਕਹਿਣ। ਅਗਰ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਗੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਬਾਹਰ ਮੀਡੀਆ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਢਾਅ ਲਾਉਣ ਲਈ ਝੂਠਾ ਭੰਡੀ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਇਹ ਸਮਝਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਾਰਟੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਭਰੋਸਾ ਨਹੀਂ। ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸੰਜਮ ਦਿਖਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਉਲਟਾ ਪਾਰਟੀ ਖਿਲਾਫ ਖੁੱਲ ਕੇ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੂੜ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਅਜਿਹੀ ਅਨਸ਼ਾਸ਼ਨਹੀਣਤਾ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ।
    ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਨਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੂੰਦੜ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਇੱਕ ਬਿਆਨ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਲੰਮੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਨਿਚੋੜ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਇੱਕੋ-ਇੱਕ ਮਕਸਦ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦੁਸ਼ਮਣਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਕਮਜੋਰ ਕਰਨ ਦਾ ਹੈ। ਪਾਰਟੀ ਇਹਨਾਂ ਹਰਕਤਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਹੋਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੀ। ਇਸ ਲਈ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਫੈਸਲਾ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਉਪਰੋਕਤ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮੁਢਲੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਤੋਂ ਖਾਰਜ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਤਾੜਨਾ ਕੀਤੀ ਕਿ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਗਰ ਕਿਸੇ ਆਗੂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨੂੰ ਭੰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਸਖਤ ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
    ਸ. ਭੁੰਦੜ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 7 ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਤੋਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਤੋਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਲਦੀ ਇਹਨਾਂ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਵੇਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਸਥਾਨਕ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸਲਾਹ ਮਸ਼ਵਰਾ ਕਰਕੇ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਇਹਨਾ 7 ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਕੋਦਰ, ਭੁਲੱਥ, ਘਨੌਰ, ਸਨੌਰ,ਰਾਜਪੁਰਾ, ਸਮਾਣਾ ਅਤੇ ਗੜਸ਼ੰਕਰ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਨਾਮ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ।
    (ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੂੰਦੜ)
    ਚੇਅਰਮੈਨ,
    ਅਨੁਸ਼ਾਸ਼ਨੀ ਕਮੇਟੀ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ।

  • बॉलीवुड स्टार SONU SOOD ने बिजनेसमैन LAKHWINDER SHAH को अबू धाबी में किया सम्मानित

    बॉलीवुड स्टार SONU SOOD ने बिजनेसमैन LAKHWINDER SHAH को अबू धाबी में किया सम्मानित

    30 जुलाई, जालंधर

    अमेरिका के सिटीजन और सफल बिजनेसमैन लखविंदर सिंह शाह को अबू धाबी में हुए एक अवार्ड फंक्शन में सम्मानित किया गया। भारतीय फिल्मों के सफल अभिनेता सोनू सूद की तरफ से उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मूल रुप से जालंधर के रहने वाले लखविंदर शाह ने दो साल पहले अपनी गाड़ी के जरिए अमेरिका से जालंधर तक सफर किया था। लखविंदर शाह ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उन्होंने एक रिकार्ड कायम किया है। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि पंजाबी लोग हमेशा कुछ अलग करने में विश्वास रखते है और उन्होंने अमेरिका से जालंधर 22 हजार किलोमीटर ज्यादा सफर खुद ड्राइवर करते हुए यह रिकार्ड बनाया है। जिसे लेकर उन्हें अबू धाबी में सम्मानित किया गया है।
    लखविंदर शाह ने बताया कि कोरोना काल में जब पूरी तरह से फ्री थे तब उन्होंने सोचा था कि क्यों ना जालंधर तक गाड़ी से सफर किया जाए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग देशों की अप्रूवल लेनी शुरू की, करीब 2 साल तक लंबी प्रकिर्या में सभी अप्रूवल मिलने के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी के माध्मय से खुद ड्राइव कर अमेरिका से सफर शुरू किया। उन्होंने करीब 34 दिनों में 20 देशों के होते हुए 22 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करते हुए पाकिस्तान से वाघा बार्डर के जरिए होते हुए जालंधर पहुंचे थे। लखविंदर शाह ने बताया कि कैलेफोर्निया नंबर की कार देखकर लोग उनके पास अाकर जरूर पुछते थे। लखविंदर शाह ने बताया कि इस सफर में उन्हें सबसे ज्यादा लोगों का प्यार पाकिस्तान के लोगों से मिला। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में 13 से 14 दिन तक रहा। यहां पर प्रशासन और लोगों की तरफ से उन्हें भरपूर समर्थन दिया गया।

  • मस्जिद इमाम-ए-हुसैन की कंस्ट्रक्शन को लेकर वक्फ बोर्ड ने 8 लाख मंजूर किए

    मस्जिद इमाम-ए-हुसैन की कंस्ट्रक्शन को लेकर वक्फ बोर्ड ने 8 लाख मंजूर किए

    22 जुलाई, जालंधर।

    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। पार्दर्शिता के साथ काम करते हुए वक्फ बोर्ड की तरफ से सूबे के सभी जिलों में मस्जिदों की डेवलपमेंट से लेकर सौंदर्यकरन को लेकर फंड जारी किया गया है। पिछले दिनों वक्फ बोर्ड की तरफ से 1 करोड़ 8 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई थी। जिसमें जालंधर की नवनिर्माणित मस्जिद इमाम-ए-हुसैन के लिए भी 8 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई है। रविवार को जिस मस्जिद का नींव पत्थर सभी धर्मों के प्रमुख लोगों की तरफ से मिलकर रखा गया उसकी कंस्ट्रक्शन को लेकर पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से 8 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की गई है। इस बारे में बताते हुए जालंधर सर्कल के एस्टेट अफसर शकील अहमद ने बताया कि जैमल नगर मुस्लिम कॉलोनी में बनने वाली इस नई मस्जिद को लेकर पिछले महीनों कमेटी की तरफ से ग्रांट के लिए एप्लीकेशन दायर की गई थी। पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर जनाब एमएफ फारुकी की तरफ से डिमांड पत्र पर 8 लाख रुपए मंजूर किए है। शकील अहमद ने बताया कि इसके अलावा भी अन्य मस्जिदों को लेकर डेवलपमेंट ग्रांट वक्फ बोर्ड की तरफ से मंजूर की गई है। जिसे अलग-अलग कमेटियों को जलद उनके अकाउंट में भेजा जाएगा। शकील अहमद ने बताया कि जलद यह पैसे मस्जिद कमेटी को दिए जा रहे है। जिससे मस्जिद का काम जलद पूरा किया जा सकेगा।
    • उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से जालंधर सर्कल में लगातार मस्जिदों की डेवलपमेंट को लेकर ग्रांट और कब्रिस्तान मुहैया करवाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जालंधर में वक्फ बोर्ड कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिन्हें पूरा होने पर सभी लोगों को उनका सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एडीजीपी एमएफ फारुकी की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय की जायज डिमांड को पूरा करने के िलए लगातार काम कर रहा है। 
  • पंजाब में एकजुटता की बड़ी मिसाल : ‘इमाम-ए-हुसैन’ मस्जिद की संग-ए-बुनियाद   में सभी समुदाय के धर्मगुरु हुए शामिल

    पंजाब में एकजुटता की बड़ी मिसाल : ‘इमाम-ए-हुसैन’ मस्जिद की संग-ए-बुनियाद में सभी समुदाय के धर्मगुरु हुए शामिल

    जालंधर 21 जुलाई : जैमल नगर मुस्लिम कलोनी में आज मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान की जेरे निगरानी (अध्यक्षता में ) “हजरत इमाम ए हुसैन” के नाम से मस्जिद का संग ए बुनियाद सभी समुदायों के धर्म गुरुओं व सयासी लीडरों ने मिलकर रखी।
    पंजाब की तारीख में पहली बार ऐसा देखने को मिला जहां हिंदू, मुस्लिम ,सिख ,इसाई समुदाय के धर्म गुरुओं ने आपसी भाईचारे का पैगाम दिया और यह कहा कि जालंधर की यह मस्जिद ऐसी मिसाल बन गई है जिसे लोग रहती दुनिया तक याद रखेगे जिस तरह आज भी लोग श्री दरबार साहिब के नींव पत्थर को संत मियां मीर के नाम से याद करते हैं। विधायक बाबा हेनरी ने कहा की पंजाब को ऐसे ही सांझ की जरूरत है। पंजाब की धरती गुरुओं फकीरों की धरती है यहां हमेशा अमन का पैगाम दिया जाता है और इसी तरह आगे भी दिया जाता रहेगा।
    तरना दल पंजाब के मुखी संत बाबा लखबीर सिंह ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने मस्जिद केस प्रोग्राम में शामिल होकर सांप्रदायिक एकता, सौहार्द और प्रेम की अनूठी मिसाल कायम की है। यहां के लोग धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिशों को नाकाम करते रहे हैं। यदि कोई जाति या धर्म के खांचों में बांटने की कोशिश करता है तो उसे भी इसका परिणाम भुगतना पड़ता है।

    1000223413-1024x576 पंजाब में एकजुटता की बड़ी मिसाल : 'इमाम-ए-हुसैन' मस्जिद की संग-ए-बुनियाद   में सभी समुदाय के धर्मगुरु हुए शामिल


    मस्जिद प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि भारत सदियों से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की मिसाल देता रहा है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ प्रेम से रहते आये हैं। इस प्रेम को हम सदा बनाए रखेंगे। एडवोकेट नईम खान ने कहा की हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दिया जला रहे हैं इसकी रोशनी घर घर तक पहुंचना है ताकि हमारी आपसी सांझ इसी तरह बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि आज मैंने अपने पिता हाजी अब्दुल खान के 15 सालों के सपने को साकार कर दिया है। उनकी ख्वाहिश थी कि यहां पर एक मस्जिद बने ताकि मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज पढ़ने में कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
    इस अवसर पर तरना दल पंजाब के मुखी संत बाबा लखबीर सिंह , विधायक बाबा हेनरी, सफाई आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, मुस्लिम नेशनल फ्रंट के प्रधान सैयद याकूब हुसैन नकवी, एडवोकेट मुख्तार मोहम्मद, हमीद मसीह, बिशप राज मसीह, नासिर सलमानी, विकास संगर, ब्रह्मदेव सहोता, हाजी अब्दुल खान, आकिब जावेद सलमानी ,अमजद अली , मोबीन ठेकेदार, मौलाना अमानुल्लाह, अकबर अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अली ,अहमद अली, एहसान उल हक, शमशाद ठेकेदार, मोहम्मद निहाल ,हैदर अली, मंजर, हाजी रजाए मुस्तफा , हाफीज़ नौशाद, रहमत सभरवाल, सोनी पहलवान, परमजीत सिंह पम्मा, नारंग वीर, सरफराज खान, सिकंदर शेख , वसीम खान, सलमान खान, सय्यद नुरानी शाह, सय्यद पीर आदिल शाह व अन्य मौजूद थे।

  • PUNJAB WAQF BOARD ने सतलुज दरिया में डूबे 4 बच्चों के परिजनों को 2 लाख, आग से झूलसे बच्चे की मदद के लिए 50 हजार जारी किए

    PUNJAB WAQF BOARD ने सतलुज दरिया में डूबे 4 बच्चों के परिजनों को 2 लाख, आग से झूलसे बच्चे की मदद के लिए 50 हजार जारी किए

    जालंधर।
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की अार्थिक मदद भी की जा रही है। इसी कड़ी के तहत वक्फ बोर्ड की तरफ से 2.50 लाख रुपए की अार्थिक मदद दी गई है। पिछले महीनों सतलुज दरिया में नहाते समय डूबने से मरने वाले चार बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए सहित कुल 2 लाख रुपए की अार्थिक मदद की राशि को मंजूरी दी गई है। 9 जून 2024 को चार बच्चे गर्मी के चलते सतलुज दरिया में नहाने गए थे। यह बच्चे मोहम्मद नजीर अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, मोहम्मद नियाज पुत्र मोहम्मद शम्मी, मोहम्मद जफीर अंसारी पुत्र एहसान अंसारी, मंजूर अंसारी पुत्र मिसबाह उल अंसारी सभी लुधियाना जिले के रहने वाले है। सतलुज में तेज बहाव के चलते चारो बच्चे दरिया में डूबने से मर गए थे। जिसके बाद वक्फ बोर्ड की तरफ से परिजनों की अार्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 2 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यह राशि जलद मृतक बच्चों के परिजनों को मुहैया करवाई जाएगी। जिसे मंजूरी मिल चुकी है।
    वहीं दूसरी तरफ 18 जून 2024 को जिला मलेरकोटला से गैर सिलेंडर फटने से 4 वर्षीय मोहम्मद अरहान अाग से झूलस गया था। यह नाबालिग बच्चा पिछले महीने से पीजीआई में अस्पताल में जेरे इलाज है। जिसके इलाज पर काफी पैसे खर्च हो रहे है और परिवार की अार्थिक हालत को देखते हुए वक्फ बोर्ड की तरफ से 50 हजार रुपए की मदद बच्चे के पिता मोहम्मद बिलाल की अर्जी पर उन्हें मुहैया करवाई गई है।
    एडीजीपी एमएफ फारुकी आईपीएस जो वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। जिस जिल से भी मुस्लिम समुदाय की डिमांड होती है उसे पूरा करने पर काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वक्फ बोर्ड की तरफ से अार्थिक मदद की गई थी। अब दोबारा से लुधियाना और मलेरकोटला में हुए हादसों को देखते हुए वक्फ बोर्ड ने 2.50 लाख रुपए मंजूर किए है। उन्होंने बताया कि अाने वाले समय में पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसके शुरू होने से पंजाब के लोगों को सीधे रुप से उसका फायदा होगा।