जालंधर में रोडवेज बस ने बाइक-रेहड़ी को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, रेहड़ी चालक महिला-व्यक्ति जख्मी

0
226


जालंधर।
जालंधर में राओवाली पास एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक है। जिसे जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसा पंजाब रोडवेज बस, बाइक और रेहड़ी के बाच हुआ है। जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित राओवाली में आज सुबह करीब 8 बजे ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार की मौत हुई है। वहीं, रेहड़ी के साथ जा रहे दो लोग जख्मी हुए हैं। बता दें कि जहां ये हादसा हुआ है, वो एक्सीडेंट प्रोन जोन है। बस ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने की कोशिश की गई थी। बाइक और रेहड़ी ज्यादा पास होने के कारण ये हादसा हो गया।
पंजाब रोजवेज की पीबी 06 बीबी 5364 की बस में सवारियां सवार था। बस ने एक बाइक, एक रेहड़ी और अन्य रोड पर खड़े लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। 1 जख्मी को हालत फिलहाल गंभीर है।
मृतक की पहचान भोगपुर के काला बकरा के रहने वाले मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह (40) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सभी सवारियों को मौके से दूसरी बस में बैठाकर जालंधर भेज दिया गया था। घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here