जालंधर, 12 सितंबर : पंजाब की सियासत में अल्पसंख्यक वोट बैंक को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। अकाली दल के सीनियर नेता एवं माइनॉरिटी कमीशन के पूर्व सीनियर वाइस चेयरमैन हाफिज तहसीन अहमद ने आज जालंधर में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान से लगभग 45 मिनट तक मुलाकात की।
बैठक में मुस्लिम समाज की पंजाब सरकार से बढ़ती नाराज़गी, उनकी उपेक्षा और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि मुस्लिम समाज की आवाज़ को मज़बूती से उठाया जाएगा।
सियासी हलकों में इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अकाली दल मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए सक्रिय रणनीति बना रहा है। आगामी चुनावी माहौल में अकाली दल और मुस्लिम संगठनों की नज़दीकी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए नई चुनौती साबित हो सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक आने वाले दिनों में नए समीकरणों की भूमिका तय कर सकती है। इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के जनरल सेक्रेटरी मजहर आलम व शमीम अहमद मौजूद थे।
Category: Punjab
-

मुस्लिम समाज की नाराज़गी पर अकाली दल एक्टिव, हाफिज तहसीन अहमद और एडवोकेट नईम खान की मीटिंग
-

शाही इमाम पंजाब ने अहरार फाउंडेशन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को 50 लाख की राशि दी
लुधियाना 10 सितंबर । आज यहां लुधियाना की एतिहासिक जामा मस्जिद में पूर्व शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की चौथी बरसी (यौम ए वफात) के मौके पर अहरार फाउंडेशन लुधियाना की ओर से पंजाब के विभिन्न बाढ़ पीड़ितों परिवारों को 50 लाख रुपए की राशि के चेक बांटे गए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि देश और समाज की सेवा की शिक्षा उनको उनके पिता मरहूम पूर्व शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि आज जब पंजाब में बाढ़ की वजह से बहुत सारे परिवार प्रभावित हुए तो लुधियाना जामा मस्जिद के एक ऐलान के बाद देश भर के मुस्लिम समुदाय ने जिस मोहब्बत भाईचारे और एकता का सबूत दिया है उसके लिए मैं इन सभी का हमेशा आभारी रहूंगा शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि जामा मस्जिद लुधियाना की संस्था अहरार फाउंडेशन की ओर से आज बाढ़ से पीड़ित उन परिवारों की तरफ राशन के अलावा मदद का हाथ बढ़ाया गया है जिनके घर इसमें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए शाही इमाम ने कहा कि इस सेवा में सर्व धर्म के लोगों को साथ रखा गया है क्योंकि अपने पड़ोसी के साथ मुश्किल समय में दुख को सांझा करना ही असल धर्म है शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमेशा दुनिया भर में हर एक धर्म का मुश्किल समय में साथ दिया है यह आज जो अलग-अलग समुदाय के लोग पंजाब पहुंच रहे हैं यह पंजाबियों की ही सेवा भावना और कुर्बानियों का नतीजा है उन्होंने कहा कि आज हम पीड़ित परिवारों को सहायता राशि नहीं दे रहे बल्कि उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं वर्णनयोग है कि अहरार फाउंडेशन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ प्रसिद्ध मुस्लिम पार्टी मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की समाज सेवी संस्था है जिसका संचालन लुधियाना जामा मस्जिद से होता है वह शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी इसके डायरेक्टर हैं
-

ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਤੇ ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ਵਾਸਤੇ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਪੈਕੇਜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ
ਨਕੋਦਰ, 7 ਸਤੰਬਰ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਅੱਜ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ਵਾਸਤੇ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਪੈਕੇਜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਖੇਤ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਪੂਰਨ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਮੁੜ ਆਪਣੇ ਪੈਰਾਂ ਸਿਰ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋ ਸਕਣ।
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਹਨਾਂ ਬਹਾਦਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਦਾਰ ਹੈ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਹਰੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਲਿਆਂਦੀ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅਨਾਜ ਉਤਪਾਦਕ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਬਦਲਿਆ, ਇਸ ਵਾਸਤੇ ਹੁਣ ਸੰਕਟ ਵੇਲੇ ਇਹਨਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਫਸਲੀ ਤੇ ਮਕਾਨਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਮੁੜ ਸੜਕਾਂ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚਾ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪੈਕੇਜ ਦੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।
ਸਰਦਾਰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤਾਂ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਪਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਪ) ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਲੱਕ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਬੈਂਕਾਂ ਅਤੇ ਸਹਿਕਾਰੀ ਸਭਾਵਾਂ ਦਾ ਪੂਰਨ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।ਸਰਦਾਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਵਾਸਤੇ ਭਲਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਸੱਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਅਜਿਹੀ ਯੋਜਨਾ ਤਿਆਰ ਕਰਾਂਗੇ ਕਿ ਜਿਸ ਨਾਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿਚ ਇਕੱਠਾ ਹੋਇਆ ਰੇਤਾ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਸਤੇ ਵੱਡੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਵੀ ਲੱਗੇਗੀ ਤੇ ਵਾਲੰਟੀਅਰਜ਼ ਦੀ ਵੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ ਜਿਸ ਵਾਸਤੇ ਸਾਰੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਅਜਿਹਾ ਕਰਨਾ ਸਰਕਾਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਹੈ ਤਾਂ ਸਰਦਾਰ ਬਾਦਲ ਨੇਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਰੇਤਾ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਦਾ ਪੂਰਾ ਹੱਕ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਪਹਿਲਕਦਮੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਉਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਵਾਸਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਤਿਆਰ ਬਰ ਤਿਆਰ ਹਨ।
ਸਰਦਾਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਵਾਸਤੇ ਨਿਤਰਣ ਵਿਚ ਨਾਕਾਮ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਬੰਨ ਆਪਣੇ ਬਲਬੂਤੇ ਆਪ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗਿੱਦੜਪਿੰਡੀ, ਦਰੇਵਾਲ, ਗੱਡਾ ਮੁੰਡੀ, ਕਾਸੀ ਅਤੇ ਥੰਮੂਵਾਲ ਬੰਨਾ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਵਾਸਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਕਮੇਟੀਆਂ ਨੂੰ 15 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਗਦ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ 25 ਹਜ਼ਾਰ ਡੀਜ਼ਲ ਵੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤਾ।
ਸਰਦਾਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਨਕੋਦਰ ਵਿਚ ਸੰਘੋਵਾਲ, ਫਿਲੌਰ ਵਿਚ ਮਿਓਵਾਲ ਅਤੇ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵਿਚ ਸਸਰਾਲੀ ਦਾ ਵੀ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੰਨਾ ਵਾਲੀਆਂ ਤਿੰਨਾਂ ਥਾਵਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਨਗਦ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਤੇ ਭਾਰੀ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਵਾਸਤੇ 15 ਹਜ਼ਾਰ ਲੀਟਰ ਡੀਜ਼ਲ ਵੀ ਦਿੱਤਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਬੱਚਿਤਰ ਸਿੰਘ ਕੋਹਾੜ, ਰਾਜਕਮਲ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਅਤੇ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। -

मुस्लिम संगठन नवांशहर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई राहत मुहिम,
जालंधर, 5 सितम्बर () – बाढ़ से प्रभावित पंजाब के जिलों तक राहत पहुँचाने के लिए मुस्लिम संगठन नवांशहर लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को मुस्लिम संगठन पंजाब यूनिट नवांशहर के जिला प्रधान मोहम्मद निजाम, मुस्लिम संगठन के जिला वाइस प्रधान मोहम्मद इकरार, और संगठन के जिला नवांशहर जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद शाहिद सलमानी व संगठन की पुरी टीम सात गाड़ियों में राशन और जरूरी सामान लेकर जालंधर पहुँची, जहाँ इसे सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिला गुरदासपुर के लिए रवाना किया गया।
राहत सामग्री को दिखाई गई हरी झंडी
मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने नवांशहर से पहुंची बाढ़ राहत सामग्री की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री को बाढ़ प्रभावित जिला गुरदासपुर के लिए रवाना किया। इसमें आटा, चावल, दाल, सूखा दूध, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामग्री शामिल थी।
ईद मिलादुन्नबी पर निभाया वादा
मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा, “हमने वादा किया था कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हम बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करेंगे। आज नवांशहर की टीम सात गाड़ियों में राहत सामग्री लेकर पहुँची है, जिसे सबसे ज्यादा प्रभावित गुरदासपुर के लिए भेजा गया।”
वहीं मुस्लिम संगठन पंजाब के चेयरमैन सैय्यद अली, व संगठन के जनरल सेक्रेटरी मजहर आलम ने कहा कि आज से राहत सामग्री विभिन्न जिलों के लिए रवाना किए गए हैं। 7 सितंबर को जालंधर ईदगाह से बड़ी तादाद में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी जाएगी।बड़ी संख्या में समाजसेवियों की मौजूदगी
इस अवसर पर मुस्लिम संगठन जिला नवांशहर के प्रधान मोहम्मद निज़ाम, वाइस प्रधान मोहम्मद इकरार, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद शाहिद सलमानी के साथ डॉ. अशरफ, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इस्तखार, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद कामिल, गुरप्रीत सिंह, सोहेल खान, मोहम्मद समीर, मोहम्मद नौशाद सैफी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद रियाजुद्दीन, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद गज्जू पठान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद मेहरबान, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद नूर, मोहम्मद गुलजार समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। -

मुस्लिम समाज का ऐतिहासिक फैसला : ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाली शोभा यात्रा को रद्द कर इसमें होने वाला सारा खर्च बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगेगा
जालंधर 3 सितंबर : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने हजारों परिवारों को बेघर और बेहाल कर दिया है। ऐसे कठिन समय में जब हर कोई मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है, मुस्लिम समाज ने एक ऐतिहासिक मिसाल कायम करते हुए बड़ा सराहनीय कदम उठाया और इंसानियत भरा फैसला लिया है।
इस बार 5 सितम्बर को मनाए जाने वाले पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर शोभायात्रा (जलूस) नहीं निकाली जाएगी। मुस्लिम समाज ने घोषणा की है कि जलूस और आयोजन पर होने वाला पूरा खर्च बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद और राहत व ज़रूरत का सामान उपलब्ध कराने में लगाया जाएगा।
यह अहम निर्णय ईदगाह सुन्नी शाही जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मुस्लिम समाज ने सामूहिक रूप से फैसला लिया है कि इस बार ईद मिलादुन्नबी का जश्न, बाढ़ पीड़ितों की मदद कर मनाया जाएगा।
प्रधान एडवोकेट नईम खान ने आज ईदगाह में प्रेस वार्ता में कहा की आज के समय में असली इबादत यही है कि हम बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। पैगंबर साहब की शिक्षा भी यही है कि इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा नेक काम है। इसलिए इस साल हम जश्न मनाने की बजाय उन परिवारों की तकलीफ़ बाँटेंगे, जो बाढ़ से उजड़ चुके हैं।
प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा की धार्मिक उत्सवों में आमतौर पर बड़े-बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन इस बार पंजाब के मुस्लिम समाज ने यह दिखा दिया है कि किसी भी त्यौहार की असली रूह इंसान की सेवा और मदद में है। उनका यह फैसला पूरे समाज के लिए इंसानियत और भाईचारे का बड़ा पैग़ाम है। उनका कहना है कि असल ईद-ए-मिलाद तभी सार्थक होगी, जब ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि असली ईद मिलादुन्नबी का पैगाम इंसानियत, रहमत और जरूरतमंदों की मदद है। ऐसे में मौजूदा हालात में सबसे बड़ा जश्न यही होगा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जाए।
वहीं धार्मिक संगठनों और समुदाय के अन्य नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कदम समाज में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करता है।एडवोकेट नईम खान ने कहा कि यह खबर न सिर्फ़ पंजाब बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक पैगाम है कि धर्म का असली मकसद इंसानियत और एक-दूसरे के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना है।
मुस्लिम समाज ने लोगों से भी अपील की है कि वे इस नेक पहल में अपना सहयोग दें। राशन, कपड़े, दवाइयाँ और अन्य ज़रूरी सामान बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाने का कार्य कमेटी द्वारा किया जा रहा है।
इस मौके पर सैयद अली जनरल सेक्रेटरी ईदगाह मस्जिद कमेटी, इमाम अब्दुल सुभान साहब ईदगाह मस्जिद , मौलाना आशिक राजा मस्जिद बस्ती बाबा खेल, मौलाना जाकिर रिजवी, रहमत अली प्रधान व मौलाना सलीम मस्जिद गांव टढ्ढा, प्रधान रजा ए मुस्तफा व मौलाना तालिब मस्जिद विजय कॉलोनी, ईशा बनारसी मस्जिद बहस्ती दरवाजा, अकबर अली प्रधान उलेमा बोर्ड, आलम बस्ती दानिश मंदा, सकील भाई पक्का बाघ , बदरुल खान , सिकंदर शेख , बालागुल रहमान आदि। -

पंजाब में बारिश और बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल
जालंधर 3 सितंबर () : पंजाब में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है केंद्र सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। पंजाब में बाढ़ से अब तक 35 लोगों की मौत होने की सरकारी तौर पर पुष्टि की गई है। पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित है। पांच लोगों की भूख और प्यास से मौत हो चुकी है। पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/निजी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया जा रहा है।
-

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी, घरों तक पहुंचाई राहत सामग्री
जालंधर, 31 अगस्त — पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई ज़िलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते लोग भारी तादाद में बेघर हो चुके हैं और जन-धन की भारी हानि हो रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देश पर मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी ने लगातार तीसरे दिन राहत कार्यों में हिस्सा लिया और प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर ज़रूरतमंदों तक पीने का पानी और राशन सामग्री पहुँचाई। साथ ही कई लोगों को स्टीमर के ज़रिए सुरक्षित स्थानों तक रेस्क्यू भी किया गया।
सुलतानपुर लोधी के गांव बावपूर के दौरे के दौरान चेयरमैन अब्दुलबारी सलमानी ने कहा कि, “पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि लोगों को सुरक्षित निकाला जाए। जिन लोगों ने अभी तक अपने घर नहीं छोड़े हैं, उन्हें राहत सामग्री और पीने का पानी पहुँचाया जा रहा है।”
उन्होंने यह भी बताया कि कई ज़रूरतमंद परिवारों को उन्होंने अपनी जेब से आर्थिक मदद दी है, ताकि वे मुश्किल समय में राहत महसूस कर सकें।
इस मौके पर सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोगी और गांव के सरपंच गुरिंदर सिंह शेरगिल भी मौजूद रहे। -
ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ ਐਕਟ-2015 ਦੇ ਸੈਕਸ਼ਨ 74 ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ
ਜਲੰਧਰ, 26 ਅਗਸਤ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਅਜੈ ਭਾਰਤੀ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ ਐਕਟ-2015 ਦੇ ਸੈਕਸ਼ਨ 74 ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਪਾਲਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਬੱਚਿਆਂ (ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਉਲੰਘਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ, ਦੇਖਭਾਲ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਲੋੜ ਵਾਲੇ, ਜਾਂ ਪੀੜਤ/ਗਵਾਹ) ਦੀ ਪਛਾਣ ਨੂੰ ਉਜਾਗਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਂਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਿੱਜਤਾ ਅਤੇ ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨਾਲ ਜਿਣਸੀ ਅਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਜਾਂ ਜੋ ਬੱਚੇ ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ ਕੇਅਰ ਐਂਡ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਆਫ਼ ਚਿਲਡਰਨ ਐਕਟ-2015 ਅਧੀਨ (ਗੁੰਮਸ਼ੁਦਾ ਬੱਚੇ, ਘਰੋਂ ਭੱਜੇ ਹੋਏ, ਛੱਡੇ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਅਨਾਥ ਬੱਚੇ) ਆਉਂਦੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਨਾਮ ਜਾਂ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਅਪਰਾਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਸ ਦਾ ਨਾਮ ਆਦਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਤੇ ਅਖ਼ਬਾਰਾਂ ਰਾਹੀਂ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੋਰ ਮੀਡੀਆ ਰਾਹੀਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਅਤੇ ਅਜਿਹਾ ਕਰਨਾ ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ ਐਕਟ-2015 ਦੇ ਸੈਕਸ਼ਨ 74 ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਐਕਟ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ’ਤੇ 6 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਜਾਂ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਜੁਰਮਾਨਾ ਜਾਂ ਦੋਵੇਂ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ।
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰਾਨਿਕ, ਪ੍ਰਿੰਟ ਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਬੱਚੇ, ਜੋ ਕਾਨੂੰਨ ਨਾਲ ਟਕਰਾਅ ਵਾਲੇ ਜਾਂ ਦੇਖ਼ਭਾਲ ਜਾਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੀ ਲੋੜ ਵਾਲੇ ਹਨ, ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਖਬਾਰਾਂ ਜਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਜਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਇਲੈਕਟ੍ਰਾਨਿਕ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਨਸ਼ਰ ਕਰਨ ਤੋ ਗੁਰੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ ਐਕਟ ਦੇ ਸੈਕਸ਼ਨ-74 ਮੁਤਾਬਕ ਅਜਿਹੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਅਖ਼ਬਾਰ, ਮੈਗਜ਼ੀਨ, ਨਿਊਜ਼ਸ਼ੀਟ ਜਾਂ ਆਡਿਓ-ਵੀਡੀਓ ਮੀਡੀਆ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੋਰ ਢੰਗ-ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਜਾਂ ਜਾਂਚ ਜਾਂ ਨਿਆਇਕ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸਬੰਧੀ ਸੰਚਾਰ ਦੇ ਹੋਰ ਰੂਪਾਂ ਵਿੱਚ, ਕੋਈ ਵੀ ਰਿਪੋਰਟ ਨਾਮ, ਪਤਾ ਜਾਂ ਸਕੂਲ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਅਜਿਹੇ ਕਿਸੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।
ਸ਼੍ਰੀ ਭਾਰਤੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੁਵੇਨਾਇਲ ਜਸਟਿਸ (ਕੇਅਰ ਐਂਡ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਆਫ਼ ਚਿਲਡਰਨ) ਐਕਟ-2015 ਬੱਚਿਆਂ (ਜੋ 18 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘੱਟ ਉਮਰ ਦੇ ਹਨ) ਦੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਅਧਿਕਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਨੂੰ ਸੁਨਿਸ਼ਚਿਤ ਕਰਦੇ ਹਨ ਭਾਵੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਤ, ਧਰਮ, ਲਿੰਗ ਜਾਂ ਸਮਾਜਿਕ ਸਥਿਤੀ ਕੋਈ ਵੀ ਹੋਵੇ। -

बड़ी ख़बर : पंजाब के सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान
पंजाब, 26 अगस्त 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसी को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।
– भारी बारिश से सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है ताकि बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा और खतरे से बचाया जा सके। -

मुस्लिम संगठन पंजाब की बैठक सम्पन्न, पत्रकार मजहर आलम संगठन के नए जनरल सेक्रेटरी बने
जालंधर 24 अगस्त ( प्रेस रिलीज): मुस्लिम संगठन पंजाब की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के चेयरमैन सैय्यद अली व प्रधान एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन की भविष्य की रूपरेखा, सामाजिक कार्यों और समुदाय के उत्थान से जुड़े कई अहम/ बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से मजहर आलम को संगठन का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा की सियासत के बदलते दौर में मुसलमानों के बीच एक नई सोच और जागरूकता देखने को मिल रही है। लंबे अरसे से विभिन्न पार्टियाँ मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक समझती रही हैं, मगर अब हालात बदल रहे हैं। अब वे सिर्फ़ नारों, खोखले वादों और सियासी रहनुमाओं की बातों पर आँख बंद करके यक़ीन नहीं करेंगे। आने वाले इलेक्शन में अपना अलग भूमिका निभाएंगे।मीटिंग को मेहर मलिक, इंतजार खान शाहकोट, दाउद आलम जालंधर कैंट, सय्यद अली, खालिद खान नकोदर, मौलाना जाकिर हुसैन नाकोदर, मौलाना, अमानुल्लाह मजाहिरी कपुरथला, मेहरबान फगवाड़ा व अन्यों ने संबोधित किया और कहा कि एकजुटता से ताक़त मिलती है, बिखरे हुए लोग अक्सर अपने हक़ और अधिकार हासिल नहीं कर पाते, जबकि संगठित समाज अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकता है, अब हम मुस्लिम संगठन पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
मजहर आलम की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फुल मालाऐं पहनाकर उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि मजहर आलम के नेतृत्व में मुस्लिम संगठन पंजाब और अधिक मजबूती और गति के साथ आगे बढ़ेगा।नियुक्ति के बाद मजहर आलम ने कहा की संगठन ने जिस यकीन और भरोसे के साथ मुझ पर भरोसा किया है उसे मैं टूटने नहीं दूंगा , मेरा संकल्प है कि समाज की बेहतरी, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और भाईचारे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। उन्होंने समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अयूब सलमानी,रहमत अली हलका आदमपुर, अतहर आजाद जंडियाला, सरफराज खान, सिकंदर शेख,अरमान शेख, असलम, दीप, शकील खान, बदरुल खान, सेठी, आफताब आलम, गुलफाम अहमद, सोनू, रज़ा ए मुस्तफा, अलाउद्दीन ठेकेदार व अन्य मौजूद थे।