फगवाड़ा।
पिंड भाखड़याना (फगवाड़ा) में नई मस्जिद के निर्माण कार्य का शुभारंभ बड़े ही धार्मिक और भाईचारे के माहौल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नासिर सलमानी, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य, पंजाब सरकार ने हाफिज अबू बकर साहब की मौजूदगी में मस्जिद का संग-ए-बुनियाद रखा और मस्जिद की तरक्की तथा क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में अयुब सलमानी, हाजी नसीम सलमानी, इमरान मेहताब सलमानी, मोहम्मद शफी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रांझा, मोहम्मद नबी, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद सादिक, राणा मोहम्मद सदीक, मोहम्मद शाहदीन, मोहम्मद मक्खन, मोहम्मद अब्दुल गनी तथा कारी अफान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मस्जिद के लिए 20 मरले जमीन दान करने वाले भाई मोहम्मद सलमान, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद अजमेर का सभी उपस्थित लोगों ने और तालियों के साथ स्वागत किया तथा उनके इस नेक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें दिल से दुआएँ दीं।
मुख्य अतिथि नासिर सलमानी ने अपने संबोधन में कहा कि मस्जिदें केवल इबादत की जगह नहीं होतीं, बल्कि समाज में भाईचारा, शिक्षा, नैतिकता और इंसानियत का संदेश देने वाले केंद्र भी होती हैं। उन्होंने सभी लोगों से एकता और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ, जिसमें मस्जिद के शीघ्र निर्माण और पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं तरक्की की कामना की गई।
Share this content:


