लुधियाना 3 जुलाई । आज यहां लुधियाना की एतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से आयोजित रोष प्रदर्शन में हजारों मुस्लमानों ने अपने गम और गुस्से का इजहार करते हुए पैगम्बर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहिब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी करने वाली नाज़िया इलाही का पुतला फूंक कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है

इस मौके पर संबोधन करते हुए मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि भारत देश जहां सभी धर्मों का हमेशा सम्मान किया जाता है में इस तरह की गुस्ताखी बार बार करने की कोशिश से ना सिर्फ मुसलमानों में ग़म और गुस्सा है बल्कि विश्व भर में भारत देश की छवि को खराब करने की साजिश भी है , शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि भारत में गुस्ताखी करने वालों को जो सियासी ताकतें संरक्षण दे रही हैं उनकी यह गलत फहमी है कि इस से वो मुसलमानों को डरा सकते है यह नफरत फैला सकते है उनकी यह साजिशें कभी कामयाब नहीं हो सकती हैं शाही इमाम ने कहा दी दुश्मन कान खोल कर सुन ले पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहिब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हर एक मुस्लमान को अपनी जान से ज्यादा प्यारे हैं उनकी शान कायनात में सब से बुलंद है इस लिए कोई भी गुस्ताखी किसी दौर में भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि इतिहास गवाह है बीते चौदह सालों में कितने ही गुस्ताख नाकाम कोशिश कर चुके हैं लेकिन खुली आँखों से दुनिया देख रही है गुस्ताख इतिहास में नज़र नहीं आते और हज़रत मुहम्मद साहिब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का दीन रोजाना आगे बढ़ रहा है, वर्णन योग है कि इस मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों के बाहर जुम्मे की नमाज के बाद गुस्ताखी करने वाली नाज़िया इलाही के खिलाफ मुसलमान ने रोष प्रदर्शन किए जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर भी बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारा मौजूद था जिन्होंने गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी की। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने एडीसी रूरल डेवलमेंट डॉ नरेंद्र सिंह धालीवाल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया।
Share this content:


