नबी की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जालंधर में मुस्लिम समुदाय का विरोध प्रदर्शन

0
21

जालंधर, 26 जून (मज़हर): मस्जिद क़ुबा खांबड़ा के बाहर सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नबी की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नाज़िया इलाही खान के पुतले भी जलाए गए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से देश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
एडवोकेट नईम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और कहा कि नबी पाक की शान में कथित अपमानजनक टिप्पणी को मुस्लिम समुदाय स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने जालंधर के पुलिस कमिश्नर से अपील की कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मामला दर्ज किये जाऐं।
इस मौके पर मुस्लिम संगठन पंजाब के महासचिव और मस्जिद क़ुबा खांबड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद मज़हर आलम मज़ाहिरी ने कहा कि जिला पटियाला में बीजेपी लीडर करून कोड़ा ने मुस्लिम समाज को गालियां दी और वहां मुस्लिम समाज के साथ लगातार मारपीट की जा रही है उन्होंने कहा कि पंजाब भाईचारे और शांति के लिए जाना जाता है और किसी भी स्थिति में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने पटियाला में सामने आए कथित घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन को सभी समुदायों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शांति, प्रेम और आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं।
मज़हर आलम ने सरकार से मांग की कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाई जाए और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सिकंदर सैख, नदीम सलमानी, अरमान, असलम, हाफिज बिलाल, अब्बी गुर्जर , हामिद खान, शरीफ ठेकेदार व अन्य मौजूद थे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here