जालंधर, 1 जुलाई : मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान एवं संगठन के जनरल सेक्रेटरी मज़हर आलम मजाहिरी ने अपने साथियों के साथ नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ऑल पंजाब जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट पंजाब के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी, कलीम सलमानी सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि जालंधर में अमन-शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सामाजिक सौहार्द और जनहित से जुड़े हर कार्य में संगठन पुलिस का पूरा सहयोग करेगा।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस के साथ-साथ सभी सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही प्रभावी कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है तथा जालंधर को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पुलिस के साथ मिलकर शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Category: Feature News
-

मुस्लिम संगठन पंजाब ने नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को दी मुबारकबाद, नईम खान ने हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा
-

अच्छा कदम : मुहर्रम के दिन हुल्लड़बाजी कर माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं देंगे
लुधियाना 1 जुलाई ( ) बीते दिनों 26 जून मुहर्रम के दिन लुधियाना शहर में हुए धार्मिक आयोजनों के बीच की गई बेअदबी और हुल्लड़बाज़ी पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सख्त ऐतराज जताया है आज लुधियाना जामा मस्जिद का एक शिष्ट मंडल इस विषय में लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर गया जहां उन्होंने एडिशनल कमिश्नर श्री रुपिंदर सिंह को लिखित रूप में मुहर्रम के दिन हुल्लड़बाजी करके बेअदबी भी करने और शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा वर्णन योग है कि मुहर्रम के दिन लुधियाना के कई इलाकों में डीजे पर धार्मिक चीजों की बजाए गाने चलाए गए नाचा गया जिसमें औरत भी शामिल थी वह शराबी लोग भी उसमें शामिल हुए वह बड़ी संख्या में नौजवान लड़कों ने डंडे तलवारे में अलग-अलग तरह के हथियार लहराकर माहौल को खराब करने की कोशिश की इस विषय में आज पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि इस्लाम धर्म में शराब, नाच गाना और औरतों का बेपर्दा इस तरह नाचना शर्म की बात है और बड़ी संख्या में बिना किसी व्यवस्था के हथियार उठा के आम जनता को डरने की कोशिश करना अफ़सोस नाक है।

उन्होंने कहा कि मुहर्रम का दिन कौन कैसे मनाता है इससे हमें कोई भेदभाव नहीं लेकिन इस दिन मुहर्रम के नाम पर इस्लाम धर्म की बदनामी करने और गुंडागर्दी करने की किसी भी मुस्लिम संस्था को इजाजत नहीं दी जा सकती उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि जिन संस्थाओं ने मुहर्रम के आयोजन की मंजूरी ली वह जनता पर काबू पाने में असमर्थ नजर आई। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आयोजक प्रबंध सही नहीं रख सकता तो उसे जिम्मेदारी नहीं उठानी चाहिए उन्होंने कहा कि जिस तरह मुहर्रम वाले दिन हुआ उससे पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। शाही इमाम ने कहा कि हम सभी प्रवासी भाइयों का सम्मान करते हैं वह लुधियाना की इंडस्ट्री की रीड की हड्डी है लेकिन प्रवासियों के नाम पर कोई मंजूरी लेकर अगर इस्लाम धर्म और शहर के भाईचारे के साथ खिलवाड़ करना चाहेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लुधियाना में कई साल से प्रवासी भाईचारा अपना योगदान डाल रहा है मैं उनसे भी कहता हूं कि कोई भी त्यौहार हो उसे सही तरीके से मनाए उस में कभी कुछ ऐसा ना करें जिससे धर्म और सामाजिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो।
-

मुस्लिम संगठन पंजाब ने कपूरथला जिला इकाई का किया गठन, मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी बने प्रधान
जालंधर, 27 जून (प्रेस रिलीज): मुस्लिम संगठन पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के महासचिव मज़हर आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में अमृतसर रोड स्थित मस्जिद बीबी पीरों वाली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और हाजी आबिद हसन सलमानी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक में मुस्लिम समाज से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एडवोकेट नईम खान ने कहा कि पिछले महीने मुस्लिम संगठन पंजाब की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करते हुए प्रत्येक जिले में नई इकाइयों का गठन किया जा रहा है। नवांशहर के बाद यह संगठन की दूसरी बैठक है।
बैठक के दौरान महासचिव मोहम्मद मज़हर आलम मजाहिरी ने नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा। जिस पर संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और हाजी आबिद हसन सलमानी ने मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी को मुस्लिम संगठन पंजाब की जिला कपूरथला इकाई का प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की। मौजूद लोगों ने तालियों के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब समाज की आवाज़ बनकर उसके मुद्दों को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आने वाले दिनों में पंजाब के सभी जिलों में नए प्रधान नियुक्त किए जाएंगे।
वहीं, जिला कपूरथला का प्रधान बनाए जाने पर मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी ने एडवोकेट नईम खान और महासचिव मज़हर आलम मजाहिरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास ,भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस विश्वास को कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब एक ऐसा संगठन है जो राज्य में मुस्लिम समाज के मुद्दों और समस्याओं को लेकर काम करने वाला एक सक्रिय संगठन है, जो समाज की आवाज को के मुद्दों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर हाजी खुश मोहम्मद, हाजी अब्दुल गफ्फार सलमानी,रफीक अहमद, ईमाम मोहम्मद सद्दाम हुसैन, बिट्टू गुजर ,कारी अब्दुस्सलाम, सिकंदर सैख, सरफुद्दीन व अन्य मौजूद थे। -

प्रकाश उत्सव से पहले जालंधर में सतिगुरु कबीर चौक का किया उद्घाटन
जालंधर, 26 जून: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सतिगुरु कबीर जी के 628वें प्रकाश उत्सव समारोहों से पहले नकोदर रोड पर सतिगुरु कबीर चौक का नवीनीकरण के बाद उद्घाटन किया ।
इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की ऐतिहासिक और धार्मिक व्यक्तित्वों का सम्मान करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सांस्कृतिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय तौर से काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में सतिगुरु रविदास जी को समर्पित चौक का उद्घाटन उनके प्रकाश उत्सव के दौरान किया गया था।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि सतिगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 29 जून की शाम को विशाल राज्य स्तरीय समारोह करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह समारोह भार्गव नगर स्थित सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर में होगा। इसके अलावा 27 जून को भार्गव नगर के सतिगुरु कबीर मुख्य मंदिर से एक शानदार शोभा यात्रा भी शुरू होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होकर आशीर्वाद लेने का निमंत्रण दिया।
उद्घाटन समारोह में आचार्य महंत जगदीश दास जी और महंत राम सरन जी समेत प्रसिद्ध धार्मिक नेताओं के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य, चेयरमैन और विभिन्न धार्मिक स्थानों के प्रमुख नेता शामिल हुए।
कबीर जी के साझीवाला और आपसी प्रेम-भाईचारे के शाश्वत संदेश का जिक्र करते हुए श्री भगत ने कहा कि पंजाब की असली सुंदरता मिलजुलकर रहने, आपसी भाईचारे की साझ और ऐसे शुभ समारोहों को सभी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से मनाने की समृद्ध विरासत में है। -

नबी की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जालंधर में मुस्लिम समुदाय का विरोध प्रदर्शन
जालंधर, 26 जून (मज़हर): मस्जिद क़ुबा खांबड़ा के बाहर सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नबी की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़ी नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नाज़िया इलाही खान के पुतले भी जलाए गए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से देश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
एडवोकेट नईम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और कहा कि नबी पाक की शान में कथित अपमानजनक टिप्पणी को मुस्लिम समुदाय स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने जालंधर के पुलिस कमिश्नर से अपील की कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मामला दर्ज किये जाऐं।
इस मौके पर मुस्लिम संगठन पंजाब के महासचिव और मस्जिद क़ुबा खांबड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद मज़हर आलम मज़ाहिरी ने कहा कि जिला पटियाला में बीजेपी लीडर करून कोड़ा ने मुस्लिम समाज को गालियां दी और वहां मुस्लिम समाज के साथ लगातार मारपीट की जा रही है उन्होंने कहा कि पंजाब भाईचारे और शांति के लिए जाना जाता है और किसी भी स्थिति में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने पटियाला में सामने आए कथित घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन को सभी समुदायों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शांति, प्रेम और आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं।
मज़हर आलम ने सरकार से मांग की कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाई जाए और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सिकंदर सैख, नदीम सलमानी, अरमान, असलम, हाफिज बिलाल, अब्बी गुर्जर , हामिद खान, शरीफ ठेकेदार व अन्य मौजूद थे। -

भाषा विभाग पंजाब ने करवाया गया कहानीकार ‘प्रेम प्रकाश स्मृति समागम’
जालंधर, 25 जून
भाषा विभाग, पंजाब के मार्गदर्शन में जिला भाषा कार्यालय, जालंधर द्वारा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के सैमिनार हॉल में कहानीकार ‘प्रेम प्रकाश स्मृति समागम’ आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी कहानी कला और व्यक्तित्व पर विचार-चर्चा की गई।
समागम के दौरान डा. गुरइकबाल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में चर्चा की शुरुआत की। डा. लखविंदर जौहल, भगवंत रसूलपुरी और अजमेर सिद्धू ने विचार-चर्चा को आगे बढ़ाया, जबकि विशेष अतिथि प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर ने चर्चा को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया।
भाषा विभाग के निदेशक श्री जसवंत सिंह जफर ने स्वागत भाषण में कहा कि जालंधर पंजाबी कहानी का गढ़ रहा है। यहां कई नामवर कहानीकार हुए हैं और इन्हीं में शामिल प्रमुख कहानीकार प्रेम प्रकाश जी को जालंधर आकर याद करना उचित समझा गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भाषा विभाग द्वारा जालंधर के अन्य साहित्यकारों को भी इसी तरह याद किया जाएगा।
श्री जफर ने कहा कि प्रेम प्रकाश विशेष कौशल और हौसले वाले कहानीकार थे। उन्होंने लीक से हटकर ऐसी कहानियां रचीं, जो केवल प्रेम प्रकाश ही लिख सकते थे।
जिला भाषा अधिकारी जालंधर डा. अजीतपाल सिंह जटाणा ने आए हुए अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए।
समागम के मुख्य वक्ता डा. गुरइकबाल सिंह ने बताया कि प्रेम प्रकाश ने अपनी कहानियों के माध्यम से सामाजिक सच्चाई को बयान किया। वह शहरी मध्य वर्ग से संबंधित थे और उनकी कहानियों के पात्र भी इसी वर्ग से जुड़े थे। उन्होंने प्रेम प्रकाश की कुछ कहानियों से उदाहरण देकर चर्चा शुरू की।
कहानीकार भगवंत रसूलपुरी ने प्रेम प्रकाश से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ी के कई कहानीकारों को प्रेम प्रकाश ने अच्छा साहित्य पढ़ने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उभरते लेखकों को संपादन और अनुवाद भी सिखाया। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश समकालीन लेखकों को बहुत पढ़ते थे और लेखकों को चिट्ठियों के जरिए अपनी टिप्पणियां भी भेजते थे, जो उनका बहुत बड़ा गुण था।
अजमेर सिद्धू ने कहा कि प्रेम प्रकाश ने हमें कहानियां लिखने की नई-नई तकनीकें बताईं। उन्होंने नए कहानीकारों को कहानी कला के गुर सिखाने से कभी गुरेज नहीं किया। वह अपनी रचनाओं और आम बातचीत के माध्यम से साफगोई से बात करने के लिए जाने जाते थे।
डा. लखविंदर जौहल ने अपने भावपूर्ण भाषण में बताया कि प्रेम प्रकाश एक बहुपरती इंसान और रचनाकार थे। जब भी उनसे मिलते तो एक नई परत देखने को मिलती थी। वे जो भी कार्य करते, उसकी प्रमाणिकता भी बनाए रखते थे। डा. जौहल ने कहा कि वे पंजाबी साहित्य संवाद के हंसमुख चेहरा थे। उनकी कहानियों ने रिश्तों की जटिलताओं को समझा और बयान किया।
विशेष अतिथि डा. गोपाल सिंह बुट्टर ने कहा कि प्रेम प्रकाश पंजाबी साहित्य के सुंदर व्यक्तियों में शामिल थे। भाषा विभाग पंजाब द्वारा किसी बड़े साहित्यकार को उसके शहर में आकर याद करना बहुत सराहनीय कार्य है।
समागम की सहयोगी संस्था लायलपुर खालसा कॉलेज के पंजाबी विभाग के प्रमुख डा. हरजिंदर सिंह सेखों ने कहा कि सभी वक्ताओं को सुनकर ऐसा लग रहा था जैसे प्रेम प्रकाश जी के जीवन की फिल्म आंखों के सामने चल रही हो।
अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रशपाल सिंह संधू ने सभी का धन्यवाद किया। भाषा विभाग की ओर से विद्वानों को विभागीय शाल और पुस्तकों से सम्मानित किया गया।
मंच संचालन की भूमिका प्रो. संदीप सिंह ने बखूबी निभाई।
इस अवसर पर प्रो. रविंदर भट्ठल, रजिंदर बिमल, जिला भाषा खोज अधिकारी नवनीत कौर राय, अंकुश कुमार, कॉलेज के अध्यापक, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।
-

पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं, सख्त और गैर-जमानती कानून बनाया जाए: हाजी आबिद हसन सलमानी
जालंधर, 25 जून : ऑल इंडिया जमात सलमानी ट्रस्ट के चेयरमैन तथा ईमारत-ए शरिया पंजाब के उप प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने देश में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब तथा अन्य पैगंबरों के संबंध में दिए जा रहे आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई समय की आवश्यकता है।
अपने एक बयान में हाजी आबिद हसन सलमानी ने कहा कि सभी धर्मों के पूजनीय व्यक्तित्वों, पैगंबरों और धार्मिक महापुरुषों का सम्मान भारत की साझा संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों का अभिन्न हिस्सा है। किसी भी धर्म की पवित्र हस्तियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि समाज में नफरत, तनाव और अशांति को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा , अन्य पैगंबरों तथा सभी धर्मों की पूजनीय हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वालों के लिए सख्त कानून बनाया जाए, जिसके तहत तत्काल कार्रवाई और कठोर दंड सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान कानूनों के तहत कई मामलों में आरोपी आसानी से जमानत प्राप्त कर लेते हैं, जिससे ऐसे लोगों के हौसले बढ़ते हैं।
हाजी आबिद हसन सलमानी ने मांग की कि धार्मिक वैमनस्य फैलाने और पूजनीय हस्तियों के अपमान से जुड़े मामलों में सख्त तथा प्रभावी कानूनी प्रावधान लागू किए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सम्मान को बनाए रखने के लिए ऐसी हरकतों के खिलाफ मजबूत कानूनी व्यवस्था बेहद जरूरी है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ऐसे भड़काऊ बयानों के जवाब में शांति, संयम और कानून का रास्ता अपनाएं तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
-

24,25,26 ਜੂਨ ਨੂੰ ਹੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਧਰਨਾ : ਰੇਸ਼ਮ ਗਿੱਲ
Jalandhar : ਅੱਜ ਮਿਤੀ 19/6/2026 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬਸ/ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ 25/11 ਵਲੋ ਈਸੜੂ ਭਵਨ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਸਟੇਟ ਕਮੇਟੀ ਵਲੋ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 27 ਡਿਪੂ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੇਸਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਸੰਸਥਾਪਕ ਕਮਲ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਨੂੰ 4 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਗਿਆ ਹੈ ਇੱਕ ਵੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਕਾ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਇੱਕ ਵੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮਾਲਕੀ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਪਈ ਗਈ ਉਲਟਾ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ (ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸਾ) ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਵਿਭਾਗਾ ਦਾ ਨਿੱਜੀਕਰਣ ਵੱਲ ਨੂੰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਨਾਰੀਅਲ ਭੰਨ ਕੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸਾਂ ਪਾਕੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟੇਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਬੱਸਾਂ ਪਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਪਾਉਣ ਲਈ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 6 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋ ਵੱਧ ਸਮੇ ਤੋ ਨਜਾਇਜ਼ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਸਰਕਾਰ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਰੇ ਲੱਪੇ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ ਸਰਕਾਰ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਲਟਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਤੇ ਲੱਗੀ ਹੈ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਕਰਕੇ,ਪਰਚੇ ਦਰਜ਼ ਕਰਕੇ ਜ਼ੁਬਾਨਬੰਦੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਂ ਰਹੀ ਹੈ
ਸੂਬਾ ਸਕੱਤਰ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ, ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੈਸ਼ੀਅਰ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੁਆਇਟ ਸਕੱਤਰ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋ 22 ਜੂਨ ਤੋ ਹੜਤਾਲ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਚਾਨਕ ਨੀਟ ਦੇ ਪੇਪਰ ਦੀਆ ਤਰੀਕਾ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਫ੍ਰੀ ਸਫਰ ਸਹੂਲਤਾ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਕੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋ ਦੋ ਦਿਨ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਪਿਛੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪ੍ਰੰਤੂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਤੋ ਪੂਰੀ ਤਰਾ ਅਸਫਲ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿਉਕਿ ਜੇਲ੍ਹਾ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਦਬਾਅ ਕੇ ਨਿੱਜੀਕਾਰਣ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਨੂੰ ਵੱਧੀ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਏਥੇ ਇਹ ਵੀ ਸਪੱਸਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋ ਹਰ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਉਲਟ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਟਾਇਰ ਸਪੇਅਰਪਾਰਟ ਆਦਿ ਤੋਂ ਖੜੀਆ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸਾਂ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਨਾਫਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪਨਬੱਸ ਦੀਆਂ ਮਾਲਕੀ ਵਾਲੀਆਂ 2018 ਮਾਡਲ 40-42 ਵਾਲਵੋ ਬੱਸਾਂ ਖੜੀਆਂ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਵਾਲਵੋ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਵਿੱਚ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਸਪੇਅਰ ਖੜੀਆਂ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਸਕੀਮ ਬੱਸਾਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਹੁਣ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜਮ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਵੇ ਐਲਾਨ ਸਰਕਾਰ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਪਰ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਉਮੀਦ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ 2023 ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਫੈਸਲੇ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਪਾਸੋਂ ਹੁਕਮ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਬਾਰੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਕਰਨ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਫੈਸਲੇ ਲਾਗੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਮਾਨਯੋਗ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਅਤੇ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜਮਾ ਨੂੰ ਬਰਾਬਰ ਕੰਮ ਬਰਾਬਰ ਤਨਖਾਹ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਜੇ ਤੱਕ ਵੀ ਲਾਗੂ ਨਹੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਿਚੋਲੀਏ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਦੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਸਬੰਧੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਖਰੜਾ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੰਟਰੈਕਟ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ 11 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਖਰੜਾ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਾਲ ਹੀ ਬਾਕੀ ਮੰਨੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਉਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਂ ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ
ਸੂਬਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਿੱਕੀ,ਜਲੋਰ ਸਿੰਘ ਜੁਆਇਟ ਸਕੱਤਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜਮ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਦੇ ਐਲਾਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੋਜਵਾਨੀ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਸ਼ੋਸਣ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜ਼ੋ ਕਿ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋ ਸ਼ੋਸਣ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਫਰੀ ਸਫ਼ਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੇ ਜਾਂ ਰਹੇ ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਤਨਖਾਹ ਤੇ ਸਪੇਰ ਪਾਰਟ ਖਰੀਦਣ ਅਤੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਯੂਨੀਅਨ ਵਲੋ ਇਹ ਵੀ ਸਪੱਸਟ ਕੀਤਾ ਜਾਦਾ ਹੈ ਦਿੱਤੇ ਨੋਟਿਸ ਅਨੁਸਾਰ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਨੀਟ ਦੇ ਟੈਸਟ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਦੋ ਦਿਨ ਲਈ ਅੱਗੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮੰਗਾ ਦਾ ਹੱਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂੰਹ ਡਿਪੂਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਲਗਾਤਾਰ ਭੰਡੀ ਪ੍ਰਚਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਪਨਬੱਸ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਦੀ 24,25,26 ਜੂਨ 2026 ਨੂੰ ਮਕੁੰਬਲ ਹੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਹਾਇਸ਼ ਤੇ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ, ਲਵਲੀ, ਗੁਰਬਾਜ ਸਿੰਘ, ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਭਗਤਾ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੈਰੀ, ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਅੰਗਰੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਆਦਿ ਆਗੂ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ।
ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ ਪਨਬਸ ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ 25/11
-

सेवा की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए आदमपुर एयरपोर्ट पर 7 वर्षों के लिए फूड एवं बेवरेज शॉप का शुभारंभ
Jalandhar : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित आदमपुर एयरपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए फूड एवं बेवरेज सेवाओं के लिए 7 वर्षों की अवधि का दीर्घकालिक कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट “एस कैटरर” नामक कंपनी को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट पर इस प्रकार की दीर्घकालिक अवधि का यह पहला कॉन्ट्रैक्ट है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण फूड एवं बेवरेज सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आगामी 7 वर्षों तक यात्रियों को बिना किसी असुविधा के बेहतर खान-पान की सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में फूड एवं बेवरेज सेवाओं के लिए वार्षिक आधार पर ठेका प्रक्रिया अपनाई जाती थी, जिसमें समय की अधिक खपत होती थी। नई व्यवस्था से इस प्रक्रिया को सरल एवं अधिक प्रभावी बनाया गया है।
आज “एस कैटरर” द्वारा एयरपोर्ट परिसर में अपनी दुकान का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस उद्घाटन अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से श्री अमित कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सिविल), श्री सूरज यादव, प्रबंधक (विद्युत), श्री सूर्य प्रताप सिंह, कनिष्ठ कार्यपालक (वाणिज्य) एवं श्री मोहन पवार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
“एस कैटरर” की ओर से श्री रोशन कुमार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस की ओर से श्रीमती जसवंत कौर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रही।
-

छुटमलपुर टीम को भगवानपुर फाइनल जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई
Jalandhar : हाल ही में भगवानपुर टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली छुटमलपुर क्रिकेट टीम के सम्मान में जिया क्लब नानका गंदेवड़ा की ओर से ऑफिस अल-जमील उमरा सर्विस गंदेवड़ा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई दी गई।
इस अवसर पर अताउर्रहमान अंसारी ने कहा कि खेल भावना युवाओं की तरक्की और बेहतर भविष्य का महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने जिया क्लब की ओर से पूरी टीम को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि जिस तरह दुनिया में सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है उसी तरह भारत में टेनिस क्रिकेट के इतिहास में सचिन मलिक को विशेष पहचान हासिल है।
कार्यक्रम में फरदीन अंसारी (बेस्ट क्रिकेटर) मौलाना नावेद, मौलाना जियाउर्रहमान, उस्मान अंसारी (बेस्ट शूटर) साजिद (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) मौलाना अहमद, कारी मुतीउर्रहमान, आफताब अंसारी, मुसब्बर अंसारी (प्रधान) अज़ीम अंसारी, दानिश, कैप्टन’ आसिफ़ ख़ान सहित समस्त जिया क्लब के सदस्यों ने छुटमलपुर क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी।
इस मौके पर छुटमलपुर टीम के सभी सदस्य सलमान कैप्टन सचिन मलिक (टेनिस क्रिकेट किंग), हिमांशु, निशांत शेखर, आयुष, अंकुश (काका), शोएब (सीबू), पार्थिव, ध्रुव डावर, उमर और विश्वास आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।