एल.ई.डी. वैनों के माध्यम से जिलें के गांवों में दिखाई जा रही श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म

जालंधर, 21 जुलाई:
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में विशेष दस्तावेजी फिल्म दिखाई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को गांव धीरोवाल, खुरदपुर, शिवदासपुर, घोड़ेवाही, कोटला जंगा, नंगल जीवन और सियाणीवाली में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से लगभग 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री के जरिए उपस्थित लोगों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और उन्होंने मानवता की भलाई, आपसी भाईचारे तथा सर्व साझीवाली के दिए संदेश से अवगत करवाया गया।

बड़ी संख्या में गांववासियों ने श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित दस्तावेजी फिल्म को श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ देखा। डाक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं, उनके उच्च आदर्शों, सामाजिक न्याय, मानवता की सेवा, सत्य, श्रम और समानता के संदेश को बहुत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है।

पंजाब सरकार की पहल के तहत जिले में 3 डाक्यूमेंट्री वैनों के माध्यम से रोजाना 6 गांवों में यह विशेष दस्तावेजी फिल्म दिखाई जा रही है।

गांववासियों ने डाक्यूमेंट्री को प्रेरणादायक और समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए पंजाब सरकार द्वारा किए गए इस उपक्रम की सराहना की। गांव के लोगों ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, भाईचारे, समानता और मानवता का रास्ता दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलकदमियों के माध्यम से युवाओं को महान गुरुओं के जीवन, विचारों और मानवता की भलाई के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेशों को जानने और समझने का मौका मिल रहा है।

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *