आदमपुर एयरपोर्ट पर लवली प्रोफशनल यूनिर्वसिटी के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Jalandhar : श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के ‘एयरलाइन्स, एयरपोर्ट एवं हॉस्पिटैलिटी’ विभाग के द्वितीय बैच के आठ विद्यार्थियों का इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र के तकनीकी एवं प्रबंधकीय पहलुओं का गहन व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

इंटर्नशिप के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे।

  • वैश्विक परिदृश्य: वैश्विक बाजार में विमानन क्षेत्र का महत्व एवं इसकी आवश्यकता।
  • विकास एवं भविष्य: पिछले एक दशक में हुए परिवर्तन, विकास की संभावनाएँ एवं भविष्य की दिशा।
  • प्रबंधन एवं नैतिकता: जोखिम प्रबंधन, मानवीय व्यवहार, नैतिक मूल्यों तथा पारिस्थितिकी तंत्र का महत्व।
  • नियामक ढांचा: विमानन क्षेत्र से संबंधित संगठनों एवं नियामक प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली।

समारोह एवं प्रमाणन:
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर श्पुष्पेंद्र कुमार निराला द्वारा सभी आठ विद्यार्थियों—कुमारी जसलीन कौर ,कुमारी जिया शर्मा , कुमारी सहजप्रीत ढिल्लों ,कुमारी सरगुन अरोड़ा ,कुमारी रोज़ ,कुमारी इताशा जोशी , कुमारी सिमरन देवी , कुमारी गुरलीन , को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारीगण, जिनमें श्री अमित कुमार उपमहाप्रबंधक सिविल, श्री सूरज यादव प्रबंधक विधुत, सूर्य प्रताप सिंह र्टमिनल प्रबंधक, एवं मोहन पंवार मुख्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उन्हें विमानन उद्योग की चुनौतियों एवं अवसरों के प्रति एक पेशेवर दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *