फिर बनेगी AAP सरकार ! अख्तर सलमानी का दावा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जनता दोबारा देगी प्रचंड जनादेश

Jalandhar। वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता एवं पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के मार्गदर्शन में पंजाब विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका लाभ लाखों परिवारों तक पहुंच रहा है।
सलमानी ने कहा कि सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस, हर महीने 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पहल, बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास, महिलाओं के लिए माता सम्मान योजना के तहत ₹1000-1500 प्रतिमाह की सहायता तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन किट जैसी जनहित योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के कारण प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है तथा यही भरोसा आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को दोबारा सत्ता तक पहुंचाएगा।
पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के लुधियाना अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन, मुनव्वर हुसैन, रियाज अहमद सलमानी, अरशद सलमानी, मुजकिर , जमात ए सलमानी यूथ प्रेसिडेंट पंजाब अब्दुल रहमान सलमानी

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *