जालंधर27() भाजपा हाईकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत दर्शन लाल भगत को जिला भाजपा उपाध्यक्ष, ललित कुमार बब्बू को जिला सचिव, शक्ति वेश भगत को दानिशमंदा मंडल अध्यक्ष तथा पंकज अरोड़ा और विश्व मेहन्दरू को सेल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के साथ जिला महामंत्री योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज, दीपक तेलु, एससी मोर्चा पंजाब अध्यक्ष शीतल अंगुराल, जिला उपाध्यक्ष मीनू शर्मा, गोल्डी भाटिया, मुनीश विज, सुनील मोंटू, जिला सचिव हिमांशु शर्मा, शालू, तरसेम थापा, कुणाल शर्मा, ऑफिस इंचार्ज मुनीश बल, अनुज शरदा, प्रमोद कश्यप, ऋषि बेल, बाबा जयद्रथ, आदित्य शर्मा और अजय ठाकुर , सोनू चौहान , अनु वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
अशोक सरीन हिक्की ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। पार्टी ने सभी साथियों को उनकी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारी में जुटे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ पंजाब के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा। भाजपा का लक्ष्य पंजाब में मजबूत संगठन खड़ा करना और प्रदेश को विकास, सुशासन, सुरक्षा तथा नशामुक्ति की दिशा में आगे ले जाना है।
2027 के चुनाव के लिए पूरी मेहनत करेंगे नवनियुक्त पदाधिकारी
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।
Share this content:


