जालंधर:
जिला कांग्रेस प्रधान वह पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी की तरफ से नवनियुक्त जनरल सेक्रेटरी माइनॉरिटी डिपार्मेंट पंजाब जब्बार खान और जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट मोबीन अहमद को कांग्रेस भवन में विशेष सम्मानित किया। वीरवार को कांग्रेस भवन में जिला प्रधान राजिंदर बेरी की अगुआई में अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट की मीटिंग हुई। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि चुनावों से पहले कांग्रेस अपने सभी सैल और डिपार्टमेंट को एक्टिव कर रही है, इस लिए अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट की तरफ से इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए अब लगातार लोगों को जागरुक करने के साथ कांग्रेस की मीटिंगों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की मुश्किलों को हमेशा कांग्रेस की तरफ से प्रमुख्रता से हल किया गया है। जब्बार खान ने कहा कि आप की सरकार में जालंधर के मुस्लिम समुदाय को पूरी तरह से इग्नोर किया गया है। पंजाब वक्फ बोर्ड में पहली बार है कि जालंधर से एक भी मुस्लिम सदस्य को नहीं लिया गया है और साथ ही मुस्लिम वेल्फेयर और डेवलपमेंट बोर्ड का गठन ना करना भी गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व एडमिनिस्ट्रेटर को बदलना सरकार का बेहद गलत फैसला था। लेकिन अब फिर से वक्फ बोर्ड पूरे पंजाब का ना होकर सिर्फ एक जिले मालेरकोटला तक ही सीमित कर दिया गया है। मोबीन अहमद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय की कई डिमांड है जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है इसमें ईदगाह गुलाबदेवी रोड की डेवलपमेंट जिसे खुद मुख्यमंत्री की तरफ से ईद की नमाज में एलान किया था और इमाम नासिर दरगाह का रखरखाव और डेवलपमेंट को लेकर कोई फंड जारी नहीं किया गया है। इस मौके पर अरशद खान, मोहम्मद गुलनवाज, मोहम्मद गुलफ़ाम मौजूद थे।
Category: Featured
-

कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने जनरल सेक्रेटरी जब्बार खान और जिला चेयरमैन मोबीन अहमद को किया सम्मानित
-

माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के स्टेट जनरल सेक्रेटरी जब्बार खान और जिला चेयरमैन मोबीन अहमद को किया सम्मानित
जालंधर: आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से पंजाब अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट की स्टेट कार्यकारिणी की घोषणा की है। पंजाब चेयरमैन मोहम्मद दिलबर खान की सिफारिशों पर नेशनल चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशों पर इस कमेटी की घोषणा की गई है। जिसमें जालंधर से मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरे जब्बार खान को स्टेट जनरल सेक्रेटरी और मोबीन अहमद को जिला जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की तरफ से दोनों नेताओं को कांग्रेस की तरफ से अहम पद देने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। मोबीन और जब्बार ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उन्हें पूरी तरह से निभाया जाएगा। अल्पसंख्यकों की समस्याओं को सरकार के सामने लाया जाएगा। जब्बार खान ने बताया कि अाने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों जिसमें खास कर मुस्लिम समुदाय की कई बड़ी परेशानियां है जिनका हल निकालने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस की सोच को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार इलाका स्तर पर मीटिंगें की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अाने वाले दिनों में जालंधर टीम का एलान भी किया जाएगा। इस मौके पर ठेकेदार यूनियन के प्रधान अमजद अली खान, अरशद खान, मोहम्मद खलील, मोहम्मद बिल्लू, मोहम्मद जावेद मोहम्मद गुलफाम, मोहम्मद गुलनवाज, शहजाद, अफजल, वसीम अंसारी, सरफराज, शमशेर, मोहम्मद जाकिर, सोहेल खान, जुनैद खान, जाकिर, मोहम्मद दानिश, गुरप्रीत, मोहम्मद इंतजार व अन्य बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
-

पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के जनरल सेक्रेटरी बने जब्बार खान, मोबीन अहमद खान व महफूज सलमानी बने जिला चेयरमैन
जालंधर, 17 जून ()
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अल्पसंख्यक विभाग के पंजाब चेयरमैन दिलबर मोहम्मद खान की सिफारिशों को स्वीकृत देते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन और सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) जेनरल सेक्रेट्री जब्बार खान को बनाया है जबकि मोबीन अहमद खान और महफूज सलमानी को जिला चेयरमैन नियुक्त किया है इसके अलावा पंजाब। भर से कई चेहरे को लाया गया है।
यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने और अल्पसंख्यक समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय से आगामी चुनावों में पार्टी को नया उत्साह और समर्थन मिलने की संभावना है। -

कांग्रेस ने मोबीन अहमद को माइनॉरिटी डिपार्टमेंट जिला जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया
जालंधर : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से मंगलवार को पंजाब भर के चेयरमैन की घोषणा की, जिसमें जालंधर से कांग्रेस के पुराने नेता मोबीन अहमद को अहम जिम्मेदारी देते हुए जिले का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, हालांकि पिछले महीनों जालंधर में ही पंजाब के चेयरमैन मोहम्मद दिलबर खान की तरफ से उन्हें चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी जिसमें पंजाब और केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के सीनियर नेता पहुंचे थे। लेकिन मंगलवार को इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए पत्र जारी किया गया है। यह पत्र ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की अगुवाई में जारी किया गया है। मोबीन अहमद ने कहा कि कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उन्हें बाखुभी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की कई समस्याएं हैं जिन्हें अभी तक हल नहीं किया गया है, वह समय-समय पर अपने स्तर पर भी काम करते रहे हैं लेकिन अब पार्टी प्लेटफार्म पर अल्पसंख्यकों की समस्याओं को रखेंगे, आने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को भी मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर नेशनल चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, माइनॉरिटी डिपार्मेंट पंजाब के चेयरमैन मोहम्मद दिलबर खान, जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में विपक्ष दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, जालंधर से विधायक बाबा हैनरी, विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, कांग्रेस के सीनियर नेता जब्बार खान का आभार व्यक्त किया है।
-

विजिलेंस जालंधर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया
जालंधर, 17 जून :
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी—जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है। -

ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕੀਤਾ
ਸੰਗਰੂਰ () ਨਾਰੀ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ, ਸਿਰਜਣਾ ਅਤੇ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਪ੍ਰਤੀਕ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਾਡੇ ਵੇਦ ਅਤੇ ਗ੍ਰੰਥ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀਆਂ ਦਾਸਤਾਨਾਂ ਨਾਲ ਭਰੇ ਪਏ ਹਨ। ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਚੇਤਨਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਵੀ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਪਾਠ-ਪੂਜਾ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਵਿਚ ਤਾਂ ਇਸਤਰੀ ਤੱਤ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਤਾ ਪੁਰਸ਼ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੰਨੀ ਗਈ ਹੈ।ਇੱਕ ਚੰਗੇ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨਾ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ।ਇਹਨਾਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਸਮਾਜ ਚਿੰਤਨ ਅਤੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਮੋਲ ਨੇ ਕੀਤਾ।ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਮੋਲ ਨੇ ਸੰਗਰੂਰ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਪੰਜਾਬ ਐਂਡ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਸਹਿ ਚੁਣਿਆ ਮੈਂਬਰ ਨਾਮਜ਼ਦ ਹੋਣ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ।ਐਡਵੋਕੇਟ ਨਮੋਲ ਇਸ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਨਾਰੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਹੋਵੇਗੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਔਰਤ ਵਰਗ ਲਈ ਚਾਨਣਮੁਨਾਰਾ ਸਾਬਤ ਹੋਵੇਗੀ।ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਬੀਨਾ ਸ਼ਾਹ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦੱਬੇ ਕੁਚਲੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਤਤਪਰ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ।
-

सांसद चन्नी ने सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज के 95वें जन्मदिन पर दी 10 लाख ₹ की ग्रांट
जालंधर : सतगुरु श्री ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी (रजि.) द्वारा 15 जून 2025 दिन शनिवार को मुख्य मंदिर भार्गव कैंप में धार्मिक आयोजन करवाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जालंधर के सांसद सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने हाजरी लगवाई तथा संगत को सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन की समूह संगत को बधाईयां दी। वहीं सांसद ने धर्मशाला के भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की।
ज्ञातव्य है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बतौर मुख्यमंत्री पंजाब रहते बरार भवन के लिए 42 मरले जमीन सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला भवन के लिए अलाट की थी,अब उसके निमार्ण के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा करने से बरार बिरादरी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस मौके अपने संबोधन में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज ने अपना पूरा जीवन बरार बिरादरी के उत्थान तथा बच्चों की पढ़ाई को समर्पित किया। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज बरार बिरादरी के लोग सम्पन्नता पूर्वक जीवन जी रहे हैं।
सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरवन कुमार तांगड़ी, बरार मंडल युनिट के उप सचिव अर्जुन बरार,अजीत कुमार,सिकंदर लाल, बनारसी दास, प्रधान सुखजीत सिंह,अश्वनी जंगराल,शिवम पंसारी, अर्जुन बरार एवं बड़ी संख्या में बरार बिरादरी के लोग उपस्थित थे। -

ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮੰਦਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਲਈ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ
ਜਲੰਧਰ:
ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਵੀ ਭਾਰਗਵ ਕੈਂਪ ਸਥਿਤ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਦਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਦਿਖਾਏ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਚੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸੱਚ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਐਮਪੀ ਫੰਡ ਤਹਿਤ 25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਗ੍ਰਾਂਟ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮੰਦਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਡਿਸਪੈਂਸਰੀ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮੰਦਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਦੋ ਵਾਰ 12 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ 120 ਫੁੱਟ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਵੀ ਅਲਾਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿੱਥੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੇ ਨਾਮ ‘ਤੇ ਭਵਨ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਪਰ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ‘ਆਪ’ ਸੁਪਰੀਮੋ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਨਹੀਂ ਹੋਏ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਗੂ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਕੁਝ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਇੱਕ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣਾ ਇੰਨਾਂ ਦੋਵੇਂ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਉਚਿਤ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਤੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਨਫ਼ਰਤ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਗਰੀਬਾਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਲੋਕ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਕੇ ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਹਨ ਪਰ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਸੁੱਖ-ਦੁੱਖ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਨਹੀਂ ਲੈਂਦੇ। -

कांग्रेसी नेता जब्बार खान के ईद मिलन समारोह में पहुंचे सांसद चरणजीत सिंह चन्नी
जालंधर । कांग्रेसी नेता जब्बार खान की तरफ से ईद उल अजहा के मौके पर अपने निवास स्थान देओल नगर में भव्य ईद मिलन समारोह का अायोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोगों के हरमन प्यारे नेता जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी विशेष रूप से पहुंचे जिन्होंने ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ईद अल-अजहा मुस्लिम समुदाय का हम और पवित्र त्यौहार है जो हमें कुर्बानी का हम संदेश देता है अपने बेहद दिल के करीब लोगों की कुर्बानी अल्लाह के नाम पर करने का संदेश देता है दिन पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है, जो अल्लाह के प्रति उनकी अटूट भक्ति को दर्शाता है। सांसद चन्नी ने कहा कि सभी भाषाएं बेहतरीन हैं। हमें हर भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने बताया िक वे मां बोली पंजाब के साथ उर्दू और अरबी भाषा भी सीख रहे हैं।

वहीं जब्बार खान ने बताया कि ईद के मौके पर सांसद चन्नी हर बार मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां मनाने पहुंचते हैं। एक तरफ देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन जालंधर में ईद के मौके पर सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने मुस्लिम समुदाय के इस पवित्र त्योहार में शिरकत करते हुए खुशियां साझा की हैं। इस मौके पर जब्बार खान, कलीम काजमी, नासिर खान, रियाज सलमानी, जुनैद खान, सोहेल खान, वसीम काजमी, दानिश खान, मोमिन खान, फराज खान, मोहम्मद आयूंन व मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।
-

AAP के हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने एतिहासिक ईमाम नासिर दरगाह पर चद्दर चढ़ाने के साथ आशीर्वाद यात्रा शुरू की
जालंधर।
जालंधर के बड़े उद्योगपति और हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली की तरफ से अाप ज्वाइन करने के बाद रविवार को अाशीर्वाद यात्रा निकाल। उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरूअात पंजाब की सबसे पुरानी और एतिहासिक जगह इमाम नासिर से शुरू की। इस मौके पर अल्पसंख्यक कमिशन के चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी भी साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अाप सभी धर्मों का सम्मानि करती है और सभी वर्गों को साथ लेकर रंगला पंजाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इमाम नासिर की दरगाह हमारे लिए अहम है और पंजाब के कई बड़े लोग यहां पर अाकर सजदा करते है। इस लिए अाज नितिन कोहली की तरफ से जो यात्रा शुरू की गई है उसकी शुरुअात भी यहीं से हुई है। उन्होंेने बताया कि सरकार इमाम नासिर दरगाह और काम्पलेक्स की डेवलपमेंट को लेकर बड़ी योजना तैयार कर रही है। इस मौके पर हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, अल्पसंख्यक कमिशन चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, मेयर जालंधर विनित धीर, आम अादमी पार्टी के शहरी सेक्रेटरी रोबिन सांबला, नसीरुद्दीन पीरजादा मौलाना अदनान अाप नेता काकू अाहलूवालिया और हलका पार्षद मौजूद रहे। इसके बाद नितिन कोहली हलका सेंट्रल से संबंधित कई धार्मिक जगहों पर नतमस्तक होने पहुंचे।