सांसद चन्नी ने सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज के 95वें जन्मदिन पर दी 10 लाख ₹ की ग्रांट

0
68

जालंधर : सतगुरु श्री ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी (रजि.) द्वारा 15 जून 2025 दिन शनिवार को मुख्य मंदिर भार्गव कैंप में धार्मिक आयोजन करवाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जालंधर के सांसद सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने हाजरी लगवाई तथा संगत को सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज के 95वें जन्मदिन की समूह संगत को बधाईयां दी। वहीं सांसद ने धर्मशाला के भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की।
ज्ञातव्य है कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बतौर मुख्यमंत्री पंजाब रहते बरार भवन के लिए 42 मरले जमीन सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला भवन के लिए अलाट की थी,अब उसके निमार्ण के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा करने से बरार बिरादरी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस मौके अपने संबोधन में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सतगुरु ज्ञान गिरी जी महाराज ने अपना पूरा जीवन बरार बिरादरी के उत्थान तथा बच्चों की पढ़ाई को समर्पित किया। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज बरार बिरादरी के लोग सम्पन्नता पूर्वक जीवन जी रहे हैं।
सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सतगुरु ज्ञान गिरी धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरवन कुमार तांगड़ी, बरार मंडल युनिट के उप सचिव अर्जुन बरार,अजीत कुमार,सिकंदर लाल, बनारसी दास, प्रधान सुखजीत सिंह,अश्वनी जंगराल,शिवम पंसारी, अर्जुन बरार एवं बड़ी संख्या में बरार बिरादरी के लोग उपस्थित थे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here