Category: Feature News

  • खेड़ा वतन पंजाब दीया- 2023 : बाक्सिंग 40- 42 भार वर्ग में निकिता ने पहला स्थान हासिल किया

    खेड़ा वतन पंजाब दीया- 2023 : बाक्सिंग 40- 42 भार वर्ग में निकिता ने पहला स्थान हासिल किया

    जालंधर :

    राज्य में करवाई जा रही ‘ खेडा वतन पंजाब दीया- 2023’ के अंतर्गत बुद्धवार को ज़िला स्तरीय टूर्नामैंट के दूसरे दिन हंस राज स्टेडियम जालंधर में करवाए गए कुश्ती खेल मुकाबलों में रणधीर सिंह धीरा अर्जुन ऐवारडी ने मुख्य मेहमान के तौर पर हाज़िरी लगवाई। जबकि बाक्सिंग खेल मुकाबलों में ज़िला खेल अफ़सर शाश्वत राज़दान ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

    आज करवाए गए कुश्ती अंडर- 14 और अंडर- 17 लड़कियाँ 40 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबलों में मानसी वरियाना ने पहला स्थान और मुस्कान एस. एस कुश्ती सैंटर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 43 किलो भार वर्ग में गुरसीन कौर जगजीत कुश्ती अकैडमी वरियाना ने पहला, नवजोत चोपड़ा एस. एस. कुश्ती सैंटर ने दूसरा और श्रेया दानिशमन्दा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    अंडर- 14 लड़कियाँ 42 किलो भार वर्ग में अर्चना ने पहला और रजनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर- 14 लड़के 48 किलो भार वर्ग में चिराग़ वरियाना ने पहला और मानवबीर ने दूसरा और पन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    बाक्सिंग 40 से 42 भार वर्ग में निकिता पहले और अंशिका दूसरा स्थान पर रही। 42 से 44 किलो भार वर्ग लड़कियों में गरिमा सिरहाली ने पहला और सीधी जूनियर माडल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि लवप्रीत काला बाहदिया और कमाकशी ने सांझे तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

    • 46 से 48 किलो भार वर्ग लड़कियों में अरशदीप सिरहाली ने पहला और दामिनी लद्धेवाली की तरफ से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
      अंडर- 14 लड़कियाँ 30- 32 किलो भार वर्ग में प्रभजोत कौर स्पोर्टस सैंटर ने पहला और पिंकी जूनियर माडल ने दूसरा और परनीत कौर सेंट सोलजियर की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
      32- 34 किलो भार वर्ग में नन्दनी लद्धेवाली ने पहला, तनिशका सीनियर माडल ने दूसरा और आरती कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
      ऐथलैटिकस अंडर- 21 लड़के हैमर थ्रो इवेंट में गगनदीप सिंह जालंधर वेस्ट ने पहला, राहुल जालंधर ने दूसरा और संकर भोगपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
      100 मीटर लड़कियों में सुखबीर कौर जालंधर वेस्ट ने पहला, सलौनी जालंधर पश्चिमी ने दूसरा और जसप्रीत कौर जालंधर पूर्वी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    अंडर- 21 लड़के 100 मीटर इवेंट में अकाशदीप सिंह ने पहला स्थान, मोनूं सिंह ने दूसरा स्थान और अशनूर मनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    WhatsApp-Image-2023-09-27-at-7.12.59-PM खेड़ा वतन पंजाब दीया- 2023 : बाक्सिंग 40- 42 भार वर्ग में निकिता ने पहला स्थान हासिल किया


    जैवलियन थ्रो अंडर- 21 में लवप्रीत सिंह वेस्ट ने पहला, अजैपाल सिंह ने दूसरा और अमन ईस्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    5000 मीटर में तरमनजीत जंडियाला ने 26. 15. 25 के साथ पहला, नवप्रीत कौर बिलगा ने 26. 50. 15 के साथ दूसरा स्थान और ख़ुश्बू वेस्ट ने 27. 16. 42 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    बास्केटबॉल अंडर- 21 लड़कियाँ फ़ाईनल मैच में एच. एम. वी कालेज की टीम ने 45प्वाइंट ले कर पहला स्थान और हंस राज स्टेडियम की टीम ने 36 प्वाइंट ले कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
    अंडर- 21 लड़के सेमीफाइनल मैच में पी. ए. पी क्लब ने 34 प्वाइंट लिए, दोआबा खालसा सैंटर 24 अंक प्राप्त किये। अंडर- 21 खालसा कालेज ने 35 अंक प्राप्त किये और हसलर ने 20 प्राप्त किये।
    वालीबाल अंडर- 14 में मनसूरपुर की टीम ने मानव सहयोग की टीम को 2. 0 के साथ हराया। संत बाबा भाग सिंह की वालीबाल टीम ने कैंब्रिज इंटरनेशनल को 2. 0 के साथ मात दी। चीमा कलों ने हरी पुर की टीम को 2 0 के साथ हराया।
    अंडर- 21 खालसा कालेज की टीम ने श्री हनूमत पब्लिक स्कूल को 2 -1 के साथ हराया। बिरका की टीम ने पुलिस डी. ए. वी स्कूल की टीम को 2- 0 के साथ हराया। स्पोर्टस कालेज ने संत बाबा भाग सिंह को 2- 0 के साथ हराया।

  • जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त

    जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त

    जालंधर –

    भारतीय चुनाव आयोग द्वारा अधिक से अधिक युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए जालंधर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

    ज़िला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक युवाओं, विशेषकर 18-19 वर्ष के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रिंसिपल को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

    प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र फिल्लौर (अ.ज) के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसी तरह, विधानसभा क्षेत्र नकोदर के लिए प्रिंसिपल गुरु नानक नेशनल कॉलेज (लड़के), जालंधर के लिए सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के लिए कार्यकारी अधिकारी, नगर पंचायत, शाहकोट विधानसभा क्षेत्र करतारपुर (अ.ज.) सेकेंडरी स्कूल पचरंगा , विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम (अ.ज.) के लिए प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वडाला, जालंधर, विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल के लिए प्रिंसिपल, प्रेम चंद मारकंडा एस.डी. कॉलेज (गर्ल्स), जालंधर को सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    प्रिंसिपल साई दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक, जालंधर को विधानसभा क्षेत्र जालंधर उत्तर के लिए सहायक चुनावी पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जालंधर कैंट के लिए प्रिंसिपल बनारसी दास आर्य कॉलेज जालंधर और विधानसभा क्षेत्र आदमपुर (अ.ज) के लिए प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मसानीया को सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर के 9 विधानसभा हलकों के लिए नियुक्त सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को जिले में अधिक से अधिक युवाओं और विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के युवाओं का मतदाता के रूप में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में युवा लड़के-लड़कियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में शिक्षित करते हुए उन्हें वोट डालने और इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

  • स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर में “पंजाब सिटी कम्पोस्ट प्रोजेक्ट” की शुरुआत की

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने जालंधर में “पंजाब सिटी कम्पोस्ट प्रोजेक्ट” की शुरुआत की

    जालंधर –

    पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने गुरुवार को जालंधर में पंजाब सिटी कम्पोस्ट प्रोजेक्ट की शुरुआत की और प्रोजेक्ट के तहत लोगों को कचरे से तैयार खाद के बैग बांटे।

    स्थानीय निकाय मंत्री ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में भी माथा टेका और पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग के मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सिटी कम्पोस्ट प्रोजेक्ट के तहत नगर निगमों में आने वाले कचरे को प्रोसेस करके खाद बनाया जाएगा ताकि शहरों में कचरे की समस्या खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ढंग से परीक्षित इस उर्वरक का उपयोग फलों और सब्जियों के लिए किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जालंधर नगर निगम के अंतर्गत 4 प्लांट काम कर रहे हैं, जिनके जरिए रोजाना 10 टन कूड़े को प्रोसेस करके खाद बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य में ऐसे और प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे शहरों को कचरा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में जालंधर नगर निगम द्वारा लगाए गए स्टाल से प्रोजेक्ट के तहत लोगों को खाद के बैग भी बांटे।

    कैबिनेट मंत्री ने मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं को मेले की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है और इन आयोजनों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आयोजन समानता का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत भी हैं।

    कैप्शन: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह गुरुवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के दौरान लोगों को खाद के बैग वितरित करके जालंधर में पंजाब सिटी कम्पोस्ट परियोजना का उद्घाटन करते हुए ।

    कैप्शन – पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह गुरुवार को वार्षिक मेले के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकते हुए।

  • भारतीय चुनाव आयोग ने फोटो वोटर सूचियों की सरसरी सुधाई संबंधी में संशोधित कार्यक्रम किया जारी

    भारतीय चुनाव आयोग ने फोटो वोटर सूचियों की सरसरी सुधाई संबंधी में संशोधित कार्यक्रम किया जारी

    जालंधर
    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सरसरी तौर पर सुधाई संबंधी संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 01.01.2024 को आधार मानकर मतदाता सूचियों में सरसरी संशोधन किया जाएगा।
    डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों की ड्राफ्ट प्रकाशना 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर, 2023 तक प्राप्त किए जाएगे। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संबंध में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 26 दिसम्बर 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके इलावा मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर कर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशना 1 जनवरी 2024 को चुनाव आयोग द्वारा अनुमोदित किया जाएगा और उसके बाद फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन की जाएगी। जिले में 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा।
    डिप्टी कमिश्नर ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ को जिले में वोटर रजिस्ट्रेशन को बढाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को वोट बनाने के लिए फार्म भरने में सहायता की जानी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है, इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करते रहें।

  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का कार्यक्रम स्थापित कर रहा सफलता के नए कीर्तिमान : राकेश राठौर

    प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का कार्यक्रम स्थापित कर रहा सफलता के नए कीर्तिमान : राकेश राठौर

    जालंधर: 24 सिंतबर, आज जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने अपने बूथ नंबर 89 पर सभी के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की 105वीं कड़ी का प्रसारण देखा, जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, राजन शर्मा,लकी वर्मा,हेमन्त ढल्ल, लक्षित पब्बी, उपस्थित थे।
    राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति जनसंवाद की दुनिया में एक मील का पत्थर बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी देशवासियों से सीधा संपर्क स्थापित करके, उन्हें अनेक विषयों पर न केवल जागरूक करते है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीयता तथा समाजिक कर्तव्यों हेतु प्रेरित भी करते हैं। मोदी जी ने राजनीतिक विषयों को छोड़ कर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लगभग हर पहलू पर अपनी बात बड़े प्रभावी तरीके से जनता के समक्ष रखी है और देश की जनता ने भी उसे अपने जीवन में उतारने की भी कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम सफलता के नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत की सामूहिक भावना को प्रदर्शित करने वाली और प्रेरक यात्राओं के बारे में बताने वाली इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए तथा हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। राकेश राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है।

  • पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है: बलकार सिंह

    पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है: बलकार सिंह

    जालंधर, 23 सितंबर
    पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।
    स्थानीय गांव सिंघा में सिंघा स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित किए जा रहे आईटीएफ 400 मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ सीजन -2 आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब के युवाओं को फिर से खेलों से जोड़ना और एक उज्ज्वल पंजाब बनाना है।
    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक नई खेल नीति लागू की गई है, जो न केवल उभरते खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी बल्कि उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में भी लगाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य को खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार खेल बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर पूरा ध्यान दे रही है।
    इस मौके पर मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का न्योता देते हुए कहा कि खेल में जीत और हार को खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से जहां प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है वहीं खिलाड़ियों में टीम वर्क की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने युवाओं से बढिया जीवन जीने के लिए किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की भी अपील की।
    इस मौके पर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रबंधक भी मौजूद रहे।

  • Cleanliness of cities must be given top priority, Local Bodies Minister instruct officials

    Cleanliness of cities must be given top priority, Local Bodies Minister instruct officials

    Jalandhar, September 23
    Cabinet Minister for Local Bodies Mr Balkar Singh instruct the officials of Municipal corporation Jalandhar to ensure the cleanliness of city as top priority besides disposing off solid wastage in more effective manner .

    Chairing a meeting here today to review the cleanness and development works in city, the Minister also visited the various sites in the city and asked the officials to personally monitor the cleanness drive in the metro city besides ensuring the quality check in developments works with an aim to best use of government funds as well as timely completion of works .

    He also stated that under the leadership of Chief Minister Mr. Bhagwant Singh Mann , there were adequate funds sanctioned to provide latest machinery/equipment’s to the Municipal corporations and Municipal councils across the state .

    The minister also said that solid waste management must be implemented in a more effective manner. The Minister along with Municipal Corporation Commissioner Rishipal Singh also visited Chugitti Bypass to take stock of the work of disposing off the wastage.

    Earlier, chairing another meeting with the Municipal Corporation officials at the Municipal Corporation office, the Cabinet Minister asked the officials to work actively to ensure cleanliness around the roads, maintenance of parks etc.

    The minister also asked the officials to strengthen the roads in MC limits as the rainy season is about to end in the next two weeks .

    Meanwhile, he also reviewed the progress of the ongoing work of the water treatment plant during a meeting with the officials of the Punjab Water Supply and Sewerage Board.

    Additional Commissioner Shikha Bhagat, Joint Commissioner Puneet Sharma and other officials of Municipal Corporation Jalandhar were present on this occasion.

  • मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में बेअदबी करने वाली लड़की पर एफआईआर दर्ज

    मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में बेअदबी करने वाली लड़की पर एफआईआर दर्ज

    जालंधर, 22 सितंबर (मजहर): थाना सदर की पुलिस ने मस्जिद ए कुबा खांबड़ा में घुसकर मस्जिद की बेअदबी करने वाली लड़की के खिलाफ थाना थाना सदर की पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    वहीं आज खांबड़ा में जुमे की नमाज के बाद नासिर सलमानी, पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब प्रधान और कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी, शिवनगर नागरा के प्रधान नौशाद आलम, मस्जिद कुबा के प्रधान मजहर आलम मजाहिरी ने कहा कि कुछ लोग पंजाब में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। जब चुनाव नजदीक आता है तो असभ्यता बढ़ जाती है, हमें देश विरोधी दुश्मनों से सावधान रहना होगा। नासिर सलमानी ने कहा की लड़की के बयान से ऐसा लग रहा है कि किसी ने उन्हें पूरी तरह ट्रेनिंग देकर भेजा है, लेकिन मुसलमानों को धैर्य रखना है।
    उधर, कुबा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम भाईचारे में भारी तनाव को देखते हुए थाना सदर के SHO भरत मसीह और फतेहपुर चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने मुस्लिम भाईचारे के साथ बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि हमने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। लड़की के खिलाफ एफआईआर संख्या 168, जिसमें 506, 295 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। भरत मसीह ने बताया कि लड़की श्रीगंगानगर की रहने वाली है, लड़की यहां कैसे आई, उसे कौन लेकर आया, वह फोन पर किसके संपर्क में थी, लड़की के पास से मिले मोबाइल से पुलिस को बहुत सारी जानकारी मिल सकती है। मीटिंग के बाद मुस्लिम भाईचारे की के लोगों ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपकर मस्जिद को अपवित्र करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और मस्जिद की सुरक्षा बहाल करने की अपील की।
    उल्लेखनीय है कि बीती रात खांबड़ा चर्च से आई लड़की सीधे मस्जिद में घुस गई और मस्जिद में जयश्री राम के नारे लगाने लगी, और मस्जिद में रखें कुरान शरीफ की करने की कोशिश करने लगी। मस्जिद में मौजूद लोगों ने जब रोका तो वह धमकियां व गाली-गलौज करने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग जुट गए। मस्जिद ने उसे घेर लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मौके पर अयूब जौहरी, अलाउद्दीन चांद, मुहम्मद शरीफ, मुहम्मद अरबाज, मसउद आलम, अकबर अली आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

  • ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਕ ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਅਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ  ਵਲੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ’ਚ ਮਦੀਨਾ ਮਸਜਿਦ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ 11 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੈਕ ਭੇਟ

    ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਕ ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਅਤੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ’ਚ ਮਦੀਨਾ ਮਸਜਿਦ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ 11 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੈਕ ਭੇਟ

    ਜਲੰਧਰ/ ਕਰਤਾਰਪੁਰ 22 ਸਤੰਬਰ
    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਾਰੇ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਤੇ ਏ.ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਬਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਮਦੀਨਾ ਤਕੀਆ ਵਾਲੀ ਮਸਜਿਦ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਦੀ ਤਰਫੋਂ 11 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਦਾ ਚੈਕ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਕਰਨਾ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਏਜੰਡੇ ’ਤੇ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਵਿੱਤੀ ਵਰ੍ਹੇ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਹਰ ਖੇਤਰ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਤੇ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਕ ਤੇ ਏ.ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਐਮ.ਐਫ.ਫਾਰੂਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮਸਜਿਦਾਂ ਅਤੇ ਕਬਰਿਸਤਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਦੇ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਅਪਗਰੇਡ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਸਮੇਤ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਦਕਿ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਵਿੱਚ 40 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੀ ਜਮੀਨ ਖ਼ਰੀਦਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ’ਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਹਸਪਤਾਲ ਬਣਨ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਡਾਕਟਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮਿਲਣਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸੇ ਕੜੀ ਤਹਿਤ ਨਕੋਦਰ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਿਧਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ 13.65 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਕਬਰਿਸਤਾਨ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।
    ————–
    ਫੋਟੋ ਕੈਪਸ਼ਨ :– ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤੇ ਏ.ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਦੀ ਮਦੀਨਾ ਤਕੀਆ ਵਾਲੀ ਮਸਜਿਦ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ 11 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਚੈਕ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪਦੇ ਹੋਏ।

  • प्लेसमेंट कैंप के दौरान 24 युवाओं को विभिन्न नौकरियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया

    प्लेसमेंट कैंप के दौरान 24 युवाओं को विभिन्न नौकरियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया

    जालंधर, 22 सितम्बर

    जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो जालंधर ने जिला प्रशासन के सहयोग से एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जिसमें 24 बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार प्रदान करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो गुरमेल सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देशों पर जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत जिला रोजगार दफ़्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 34 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि एलआईसी, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, क्यूस कॉर्प (फोन पे) कंपनियों ने 24 युवाओं को सलाहकार, बीडीई, फील्ड सेल्स स्टाफ के रूप में रोजगार देने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

    उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे जिला रोजगार ब्यूरो के व्यापार विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित प्लेसमेंट कैंपों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी पसंद की नौकरी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।