Category: Punjab

  • PUNJAB WAQF BOARD बड़ा कदम, डेवलपमेंट को लेकर 1 करोड़ 8 लाख की ग्रांट जारी

    PUNJAB WAQF BOARD बड़ा कदम, डेवलपमेंट को लेकर 1 करोड़ 8 लाख की ग्रांट जारी

    Jalandhar: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड की तरफ से पिछले डेढ़ साल में वक्फ बोर्ड की तरफ से करोड़ों रुपए की डेवलपमेंट ग्रांट जारी की गई है। पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से पहली बार सूबे के सभी 23 जिलों में प्राथमिक्ता के अाधार पर ग्रांट जारी की जा रही है। एक बार फिर से पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से एक बार फिर से 1 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपए की डेवपमेंट ग्रांट जारी की गई है। जिसमें जालंधर जिले की चार एप्लीकेशन में 18.50 लख रुपए मंजूर किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एडमिनिस्ट्रेटर कम एडीजीपी पंजाब जनाब एमएफ फारुकी ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग जिलों से इस बार कुल 46 एप्लीकेशन ग्रांट को लेकर रिसीव की गई थी जिसमें से 41 एप्लीकेशन दुरुस्त पाई गई है जिन्हें 1 करोड़ 8 लाख की ग्रांट रिलीज की गई है जबकि 5 एप्लीकेशन तकनीकी रुप से सही नहीं थी जिन्हें संबंधित जिला एस्टेट अफसरों को दुरुस्त कर दोबारा से पेश करने के निर्देश दिए गए है, जिसके बाद उन्हें भी ग्रांट जारी की जाएगी। इसके अलावा सूबे में 25 के करीब विडो पेंशन को भी मंजूरी दी गई है जिनके अकाउंट में जलद पेंशन की राशि अाना शुरू हो जाएगी। एमएफ फारुकी ने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से सभी जिलों में कब्रिस्तान मुहैया करवाना हमारा प्राथमिक अाधार है। इसे लेकर मोगा के गांव अालमवाला कलां में 14 लाख रुपए से 4 कनाल का कब्रिस्तान लेकर वक्फ बोर्ड की तरफ से स्थानीय मुस्लिम समुदाय को मुहैया करवाया गया है।

    • बोर्ड के सीनियर अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की सभी मांगों को पहल के अाधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड लगातार अपनी प्रापर्टी को कानूनी तरीके से कब्जा मुक्त करवाते हुए लीज के दायरे में लाया जा रहा है। जिससे पंजाब वक्फ बोर्ड का अार्थिक स्तर भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला मालेरकोटला-संगरूर में 15 फाइलें, राजपूरा-मोहाली इसमें में 5 फाइलें, लुधियाना की 8 फाइलें, होशियारपुर की 3 एप्लीकेशन, अमृतसर जिले की 3, जालंधर में 4, रोपड़ में 2, जिला फरीदकोट में 1, फिरोजपुर की 1 एप्लीकेशन को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर में भी लगातार काम किया जा रहा है।
  • जालंधर वेस्ट को मिला नया विधायक, महेंद्र भगत 37325 वोटों से जीते, भाजपा दूसरे, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही

    जालंधर वेस्ट को मिला नया विधायक, महेंद्र भगत 37325 वोटों से जीते, भाजपा दूसरे, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही

    जालंधर 13 जुलाई
    सभी 13 राउंड की गिनती हुई पूरी। कुल वोटिंग हुई 94609
    आम आदमी पार्टी लीडर महेंद्र भगत 37325 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की।

    कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

    महेंद्र भगत
    आम आदमी पार्टी -55246

    सुरेंद्र कौर
    कांग्रेस -16757

    शीतल अंगूराल
    बीजेपी-17921

    सुरजीत कौर
    अकाली दल -1242

    बिंदर कुमार

    बहुजन समाजवादी पार्टी -734

  • Punjab Waqf Board : मोगा के गांव आलमवाला कलां में 14 लाख से 4 कनाल का कब्रिस्तान खरीद कर मुहैया करवाया

    Punjab Waqf Board : मोगा के गांव आलमवाला कलां में 14 लाख से 4 कनाल का कब्रिस्तान खरीद कर मुहैया करवाया

    मोगा, 11 जुलाई 2024

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतर काम कर रहा है। पिछले डेढ़ साल से पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से लगातार पार्दर्शिता के साथ मुस्लिम समुदाय की परेशानियों को दूर करने के िलए काम किया जा रहा है। पंजाब वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वक्फ बोर्ड का यह प्राथमिक काम है कि वह कब्रिस्तानों की जगह को मुस्लिम समुदाय के लिए सुनिश्चित करे। इसके तहत जिला मोगा की तहसील बाघापुराना में मुस्लिम समुदाय की जरूरत को देखते हुए 14 लाख रुपए से नया कब्रिस्तान मुहैया करवाया गया है। एस्टेट अफसर मोहम्मद अासिफ ने बताया कि गांव के मुस्लिम समुदाय के पास 2 कनाल 3 मरले का कब्रिस्तान नेशनल हाईवे की तरफ से अपने प्रोजेक्ट को लेकर एक्वायर किया गया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैसे ही यह मामला वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर जनाब एमएफ फारुकी आईपीएस एडीजीपी के ध्यान में अाया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से निर्देश दिए कि वक्फ बोर्ड अपने फंड से स्थानीय लोगों को कब्रिस्तान मुहैया करवाएगा। जिसके बाद गांव अालमवाला कलां के लोगों को 14 लाख रुपए की कीमत में 4 कनाल का कब्रिस्तान मुहैया करवाया गया है, जिसकी रजिस्ट्री भी पंजाब वक्फ बोर्ड के नाम पर हो चुकी है। एडीजीपी एमएफ फारुकी ने बताया कि हमारा पहला काम मुस्लिम समुदाय के लोगों को कब्रिस्तान मुहैया करवाना है, इसके बाद मस्जिदों की देखरेख सहित एजुकेशन और मेडिकल हेल्थ सिस्टम को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। एस्टेट अफसर अासिफ ने बताया कि इस कब्रिस्तान का फायदा बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय को होगा। गांव में करीब 35 से ज्यादा घर मुस्लिम समुदाय के है। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड की तरफ से 5 कनाल और जमीन स्थानीय मुस्लिम समुदाय को खरीद कर दी जाएगी जिसके करीब 20 लाख रुपए पास हो चुके है लेकिन कानूनी कारवाई के बाद यह प्रकिर्या पूरी होगी। इस मौके पर रेंट कलेक्टर रवि खान सहित वक्फ बोर्ड के मुलाजिम मौजूद रहे।
    गौर है कि इससे पहले पठानकोट की तहसील धारकलां में करीब 24 लाख और फिर जिला मोहाली की तहसील खरड़ में 18 लाख से ज्यादा की कीमत का कब्रिस्तान खरीद कर मुहैया करवाया गया है।

  • खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने Hockey India खिलाड़ियों को Paris Olympic के लिए शुभकामनाएं दीं

    खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने Hockey India खिलाड़ियों को Paris Olympic के लिए शुभकामनाएं दीं

    जालंधर पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ियों का सुरिंदर भापा ने स्वागत किय

    जालंधर ( )- जाने-माने खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने 26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय टीम के लिए पंजाब से चयनित हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (पूर्व कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह (डिफेंडर), सुखजीत सिंह, जुगराज सिंह (डिफेंडर), शमशेर सिंह (मिडफील्डर), मनदीप सिंह (मीठापुर) और गुरजंत सिंह भापा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम ने कई बार स्वर्ण पदक जीते हैं और इस बार भी भारतीय हॉकी टीम पूरे जोश में है और पदक जीतकर भारत को बहुत कुछ देगी. उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली टीम में पंजाब के 8 खिलाड़ी खेले और भारत के लिए पदक जीता.इस बार भी पंजाब के हॉकी खिलाड़ी दुनिया में भारतीय हॉकी का नाम चमकाने की पूरी कोशिश करेंगे.

  • ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹਮਦਰਦੀ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰਿਆ ਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣੀ, 3 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਐਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੋਸਟਪੋਨ ਕੀਤਾ

    ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹਮਦਰਦੀ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰਿਆ ਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣੀ, 3 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਐਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੋਸਟਪੋਨ ਕੀਤਾ

    ਅੱਜ ਮਿਤੀ 01/07/2024 ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼/ਪਨਬਸ/ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਜ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ 25/11 ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ, ਚੀਫ ਸੈਕਟਰੀ ਪੰਜਾਬ,ਐਡਵੋਕੇਟ ਜਨਰਲ ਪੰਜਾਬ, ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੈਕਟਰੀ ਟੂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ,ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ,ਮਨੇਜਿੰਗ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਪਨਬਸ ਅਤੇ ਮਨੇਜਿੰਗ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਸਮੇਤ ਵਿੱਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆ ਨਾਲ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਸੂਬਾ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ,ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਿੱਕੀ, ਸੀ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਠ ਰੋਹੀ ਰਾਮ ਦਫਤਰੀ ਸਕੱਤਰ ,ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਹਾਇਕ ਕੈਸ਼ੀਅਰ, ਜੋਧ ਸਿੰਘ ਸੂਬਾ ਜੁਆਇੰਟ ਸਕੱਤਰ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਅਨੁਸਾਰ ਸਾਰੀਆਂ ਹੀ ਮੰਗਾਂ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾ ਪੱਖੀ ਰਹੀ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਹਮਦਰਦੀ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੰਗਾਂ ਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ 3 ਜੁਲਾਈ 2024 ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਐਕਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੋਸਟਪੋਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਤੋ ਉਪਰੰਤ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਡਿਟੇਲ ਵਾਈਜ਼ ਪ੍ਰੋਸੀਡਿੰਗ ਅਤੇ ਅਗਲੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵੱਲੋਂ 5 ਜੁਲਾਈ 2024 ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ ਸਮੂਹ ਡਿਪੂਆਂ ਸੂਬਾ ਆਗੂ , ਡਿੱਪੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਡਿੱਪੂ ਸੈਕਟਰੀ ਸਮੇਤ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਠੀਕ 9-30 ਵਜੇ ਪਹੁੰਚਣ ਅਤਿ ਜ਼ਰੂਰੀ ਸਮਝਿਆ ਜਾਵੇ ਬਾਕੀ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

    ਵੱਲੋ – ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਪਨਬੱਸ/ਪੀ ਆਰ ਟੀ ਸੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ 25/11

  • स्टूडेंट्स के लिए Punjab Waqf Board का बड़ा कदम, पहली क्लास से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी शुरू

    स्टूडेंट्स के लिए Punjab Waqf Board का बड़ा कदम, पहली क्लास से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी शुरू

    Jalandhar – 28 जून 2024 । मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन काम कर रहा है। पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से स्कूलों में एजुकेशन और मेडिकल सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत अब पंजाब वक्फ बोर्ड अपने स्कूलों में बड़ा फेरबदल करेगा। एडीजीपी एमएफ फारुकी ने बताया कि एजुकेशन सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ ही शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। अब वक्फ बोर्ड की अगुआई में चल रहे सभी स्कूलों को अंग्रेजी मीडिया के साथ जोड़ा जाएगा और इस साल यह फैसला लिया गया है कि इस सेशन में पहली क्लास से बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में ही पढ़ाई करवाई जाएगी। जिसके लिए पंजाब वक्फ बोर्ड पूरी तरह से तैयार है। उन्होने कहा कि इसके लिए जो मौजूदा टीचर्स है उनका स्किल डेवलप करने के साथ उन्हें भी पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वह अासानी के साथ बच्चों को पढ़ा सके और स्कूलों में भाषा लैब शुरू करने के साथ-साथ बिल्डिंग को अपग्रेड करना। एजुकेशन पॉलिसी को लागू करना, टीचर्स की कमी को दूर करना और स्कूलों में स्टूडेंट्स को स्किल डेवलप करने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अाज का दौर एजुकेशन का है और इसमें टेक्निकल और स्किल एजुकेशन दोनों अहम है। वक्फ बोर्ड की तरफ से अपने स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए बड़ा प्लान तैयार िकया है। जिसका पूरा फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा। उन्होने बताया कि स्कूलों के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की कई डिमांड को भी पूरा किया गया है और जो भी उनकी डिमांड होगी उसे भी पूरा करने पर लगातार विचार किया जा रहा है। लेकिन स्कूलों को अपग्रेड करना बेहद जरूरी है तभी स्टूडेंट्स अपना बेहतर भविष्य बना सकते है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सेहत सुविधायों को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है, कुछ समय पहले वक्फ बोर्ड की तरफ से हलीमा अस्पताल में एक अाधुनिक एक्सरे मशीन भी लगवाई गई है, जिसका फायदा मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का भविष्य में यह भी प्लान है कि स्टूडेंट् के लिए आईएएस और आईपीएस की ट्रेनिंग के साथ टेक्निकल स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू करके स्टूडेंट्स का स्किल डेवलप किया जाए।

  • PUNJAB WAQF BOARD के मौलाना की हार्ट अटैक से मौत, आर्थिक मदद के रूप में 3.25 लाख का चैक सौंपा

    PUNJAB WAQF BOARD के मौलाना की हार्ट अटैक से मौत, आर्थिक मदद के रूप में 3.25 लाख का चैक सौंपा

    25 जून, 2024, sangrur : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बड़े काम कर रहा है। जिसमें पिछले साल पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से पुलिस की तर्ज पर अपने मुलाजिमों को HDFC BANK के साथ इंश्योरेंस के तहत कवर किया गया था। जिसमें किसी भी मुलाजिम की नेचुरल मौत से लेकर एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद परिजनोमं को अार्थिक मदद के साथ परिजनों को नौकरी में मदद का काम वक्फ बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत मंगलवार को संगरूर के गांव बुढानी की फैमिली को 3.25 लाख रुपए का अार्थिक मदद के रुप में चैक सौंपा गया है। एडीजीपी एमएफ फारुकी जो पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर है उन्होंने बताया कि पिछले साल सभी इंप्लाईज को प्राईवेट सेक्टर के बड़े बैंक के साथ इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर किया गया था। जिसके तहत अगर किसी मुलाजिम की नेचुरल मौत होगी तो उसके परिजनों को अार्थिक मदद दी जाएगी। पिछले साल गांव बुढ़ानी जिला संगरूर के हाफिज जमशेद अली की हार्ट अटैक के साथ देहांत हो गया था, मंगलवार को उनके परिजनों को 3.25 लाख रुपए का अार्थिक मदद का चैक सौंपा गया है। हाफिज जमशेद अली का देहांत 12 अगस्त 2023 को हुअा था। इस मौके पर उनकी पत्नी मुर्शीदा, बेटा शाहजहान व फैजान सहित हाफिज वलीदीन, मोहम्मद इस्लाम भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में ही इस पॉलिसी को दोबारा से रिव्यू किया गया है, अब नेचुरल देहांत होने पर 5 लाख रुपए की अार्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड होने वाले मुलाजिमों की अार्थिक मदद के लिए फार स्कीम भी शुरू की गई है। पंजाब वक्फ बोर्ड मुलाजिमों को अार्थिक रुप से सक्षम बनाने और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने के िलए लगातार काम कर रहा है। उन्होने कहा कि वक्फ बोर्ड के मुलाजिमों की बदौलत लगातार नए अायाम कायम किए जा रहे है। वक्फ अपनी सालाना कमाई को बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रहा है। इस मौके पर जमील अहमद, नोडल अफसर विक्रम गुप्ता भी मौजूद रहे।

  • जालंधर वेस्ट हलके से दो बार पार्षद रही बीबी सुरजीत कौर शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार

    जालंधर वेस्ट हलके से दो बार पार्षद रही बीबी सुरजीत कौर शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार

    चंडीगढ़/20जून: शिरोमणी अकाली दल ने आज जालंधर पश्चिम(आरक्षित) विधानसभा हलके के उपचुनाव के लिए दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी एवं दो बार पार्षद रहीं बीबी सुरजीत कौर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।

    इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए बीबी जागीर कौर ने बताया कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी उम्मीदवरप तय करने के लिए गठित चार मैंबरीय कमेटी ने लिया है। कमेटी के अन्य सदस्य गुरप्रताप सिंह वडाला,डाॅ. सुखविंदर सुक्खी और मोहिंदर सिंह के.पी हैं।

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि बीबी सुरजीत कौर पंथक पृष्टभूमि से हैं और उनके दिवंगत पति-जत्थेदार प्रीतम सिंह एक बार पार्षद रह चुके हैं। उन्होने कहा कि सुरजीत कौर स्वयं अपने सामाजिक कार्यों और समुदाय की सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होने कहा ,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि लोग जालंधर पश्चिम से एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगें।’’

  • WHY WAQAF Board Release 3.50 CRORES GRANT ? – MUST READ LATEST NEWS

    WHY WAQAF Board Release 3.50 CRORES GRANT ? – MUST READ LATEST NEWS

    ईद से पहले WAQAF Board का बड़ा तोहफा मुलाजिमों और मस्जिदों व कब्रिस्तानों के लिए 3.50 CRORES की ग्रांट रिलीट

    Jalandhar: मुख्यमंत्री भगवंत मान और एडमिनिस्ट्रेटर एमएफर फारुकी एडीजीपी की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार मुस्लिम समुदाय के लिए बेहतरीन काम कर रहा है। वक्फ बोर्ड पंजाब में लगातार पार्दर्शिता के साथ अागे बढ़ते हुए मस्जिदों की डेवलपमेंट और मुलाजिमों को इंपावर करते हुए आगे बढ़ रहा है। लोकसभा चुनावों के बाद अब फिर से पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से कमान संभाली गई है। कोड आफ कंडक्ट हटने के तुरंत बाद वक्फ बोर्ड की तरफ से पंजाब भर में ईद से पहले पंजाब के मुस्लिम समुदाय को बड़ा तोहफा दिया है।

    IMG-20240613-WA0011-1-1024x890 WHY WAQAF Board Release 3.50 CRORES GRANT ? - MUST READ LATEST NEWS

    वक्फ बोर्ड की तरफ से पंजाब भर में अलग-अलग मस्जिदों की डेवलपमेंट को लेकर करीब 3.50 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है, जिसमें 150 फाइलों को क्लियर किया गया है इनमें कब्रिस्तान, इस्लामी स्कूल, मस्जिदें, दरगाहों की डेवलपमेंट और रिपेयर व रेनोवेशन वर्क शामिल है। एडीजीपी एमएफ फारुकी ने बताया कि पंजाब सरकार की अगुआई में वक्फ बोर्ड लगातार भलाई के साथ काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वक्फ प्रापर्टी की हिफाजत करने के साथ बोर्ड की अामदनी को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां से भी लोग अार्थिक मदद की डिमांड कर रहे है उन्हें भी पूरा किया जा रहा है। एमएफ फारुकी ने बताया कि ाने वाले दिनों में वक्फ प्रापर्टी जो अवैध तरीके से लोगों के कब्जे में है उसे कानूनी तरीके से खाली करवाने और वक्फ आय बढ़ाने पर काम किया जा रहा है जिसके लिए सभी मुलाजिम पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे है।

    • एडीजीपी एमएफ फारुकी ने बताया कि ग्रांट को लेकर सभी सोसायटी और मस्जिदों के पदाधिकारी जिन्होंने ग्रांट अप्लाई की थी वह एस्टेट अफसरों से संपर्क कर सकते है। इसके अलावा जमील अहमद से भी जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अाने वाले समय में पंजाब वक्फ बोर्ड अपने स्कूल कालेज और अस्पतालों को अपग्रेड करने में तेजी लाएगा। जिसके लिए काम चल रहा है। पंजाब वक्फ बोर्ड बहुत जल्दी अपने सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू करेगा, जिसकी योजना पर काम चल रहा है।
    • ईद पर मुलाजिमों को भी मिलेंगी खुशियां
      पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से ईद के त्यौहार पर अपने स्कूल, अस्पताल सहित सभी तरह के जूनियर से लेकर सीनियर अधिकारियों के साथ ईद की खुशियां सांझा की जा रही है। जिसके लिए 37 लाख रुपए की अलग से ग्रांट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मुलाजिम को 5 हजार रुपए की अार्थिक मदद दी जाएगी जिससे वह ईद को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट कर सके। इसमें जिलों में कार्यरत मुलाजिम, अस्पताल, स्कूल/कालेज सभी केयर टेकर सहित अन्य मुलाजिम भी शामिल है।
  • ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਗਰੀਬ, ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨੀਲੇ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ – ਜਥੇਦਾਰ ਵਡਾਲਾ

    ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਗਰੀਬ, ਮਜ਼ਦੂਰ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨੀਲੇ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ – ਜਥੇਦਾਰ ਵਡਾਲਾ

    Jalandhar : ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਨਕੋਦਰ,ਸੂਰਜ ਪੈਲਸ ਨਕੋਦਰ ਅਤੇ ਬਸੰਤ ਪੈਲਸ ਨੂਰਮਹਿਲ,ਕੱਚਾ ਪੱਕਾ ਵੇਹੜਾ ਨੂਰਮਹਿਲ,ਬਾਬਾ ਹਜੂਰੀ ਸ਼ਾਹ ਨੂਰਮਹਿਲ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇਪੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਤੋਂ ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿਹਾਤੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚੋਣ ਇਕੱਤਰਤਾ ਹੋਈ, ਭਰਮੀ ਲੋਕ ਇਕੱਤਰਤਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਥੇਦਾਰ ਵਡਾਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਨਾਂਅ ਨਾਂ ਤੇ ਵੋਟਾਂ ਮੰਗਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਜਾਂ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਇਹ ਦੱਸਣ ਕੀ ਹਲਕਾ ਨਕੋਦਰ ਜਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਕੀ ਵਿਕਾਸ ਹੋਇਆ ਜੇ ਵਿਕਾਸ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਗੱਲਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਐਲਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਤਕਰੀਬਨ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਕਾਰਜ ਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਹੋਇਆ ਕੋਈ ਇੱਕ ਵੀ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਦਿਖਾਉਣ, ਜੇ ਕੋਈ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਧੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇਣ ਲੱਗ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਇੱਕ ਉਦਾਹਰਣ ਨੂਰਮਹਿਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਐਮਐਲਏ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਨਕੋਦਰ ਦੀ ਐਮਐਲਏ ਇੰਨੇ ਹੰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਹਨ ਕਿ ਕਿਸੇ ਦੀ ਵੀ ਗੱਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚਾਹੇ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜ ਸਾਲ ਰਾਜ ਕੀਤਾ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਕਰੀਬਨ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਰਾਜ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਕੱਖ ਭੰਨ ਕੇ ਵੀ ਦੌਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਿਸਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਵੜਨ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਗੁਟਕਾ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਹੱਥ ਧਰ ਕੇ ਝੂਠੀ ਸੋ ਖਾ ਕੇ ਪੰਜ ਸਾਲ ਰਾਜ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਕਾਂਗਰਸ ਕੋਲ ਲੋਕਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਜਾਣ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਮੁੱਦਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਜਥੇਦਾਰ ਵਡਾਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਕਿਸਾਨੀ ਮਸਲਿਆਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦਖਲ ਅੰਦਾਜੀ ਕਾਰਨ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੰਬੇ ਅਰਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇਪੀ ਜੀ ਸਾਫ ਸੁਥਰੀ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਾਰ ਮਿਲੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਹੈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਥੇਦਾਰ ਵਡਾਲਾ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇਪੀ ਨੂੰ ਜਿਤਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦੇਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪ ਦੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਟੀਨੂ, ਜੋ ਕਿ ਤਿੰਨ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦਾ ਗਦਾਰ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕ ਸਬਕ ਸਿਖਾਉਣਗੇ ਅਤੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹਰਾਉਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸਨੇ ਆਦਮਪੁਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਬਣ ਕੇ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਦਾ ਕੰਮ,ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਠਰਮੇ ਨਾਲ ਸੁਣਨ ਵਿੱਚ ਨਾ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋਇਆ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੁਣ ਲੋਕ ਦੂਜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੀ ਅਸਲੀਅਤ ਜਾਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਇਸ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖੇਤਰੀ ਪਾਰਟੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇਪੀ ਜੀ ਨੂੰ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਭੇਜਣਗੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਨਕੋਦਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਰੁਕੇ ਹੋਏ ਕੰਮ ਹੋ ਸਕਣ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਹੁੰਦਲ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਕਲੇਰ,ਰਮੇਸ਼ ਸੋਂਧੀ ਐਮਸੀ,ਅਮਰਜੀਤ ਸ਼ੇਰਪੁਰ ਐਮਸੀ, ਬਾਬਾ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਔਲਖ ਮੈਨੇਜਰ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ, ਬੀਬੀ ਪਰਮਜੋਤ ਕੌਰ ਖਾਲਸਾ, ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੱਕ ਮੁਗਲਾਨੀ,ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਚੱਕ ਮੁਗਲਾਨੀ,ਬਲਵਿੰਦਰ ਮਾਨ,ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਦਾ, ਕੁਲਵੰਤ ਕੌੜਾ,ਗੁਰਮੇਲ ਟਾਂਡਾ, ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਗਿੱਲ, ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ, ਅਮਿਤ ਖੋਸਲਾ, ਮਾਸਟਰ ਪਾਲਮ ਬਿਹਾਰ, ਦਵਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ,ਸਤਵੰਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਭਲਵਾਨ,ਰਾਜੇਸ਼ ਚਾਵਲਾ, ਐਡਵੋਕੇਟ ਗੌਰਵ ਨਾਗਰਾਜ, ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਨਾ, ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਲਾਕੜਾ,ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਸਚਦੇਵਾ, ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ ਪਰੂਥੀ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਿੰਡਰ,ਪਾਰੁਲ ਨਕੋਦਰ ਅਤੇ ਨੂਰਮਹਿਲ ਤੋਂ ਸੁਰਤੇਜ ਸਿੰਘ ਬਾਸੀ, ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਕੰਦੋਲਾ,ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੋਠੀ,ਸੁਖਦੇਵ ਬਾਬਾ ਗਹੀਰ,ਬਲਵੀਰ ਕੌਲਧਾਰ ਬਾਲੀ ਐਮਸੀ, ਨੰਦ ਕਿਸ਼ੋਰ ਗਿੱਲ ਐਮਸੀ, ਮੰਗਾ ਸ਼ੀਤਲ ਨੂਰ ਮਹਿਲ,ਪੱਪੂ ਸਾਈਕਲ,ਰਾਮ ਮੂਰਤੀ, ਰਾਜਾ ਮਿਸਰ ਐਮਸੀ, ਸੰਜੂ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਭ ਸਿਮਰਨ, ਕਾਲੀ, ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ, ਰਾਜੂ ਉੱਪਲ ਅਤੇ ਅਨੇਕਾਂ ਹੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬਾਨ,ਵਰਕਰ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।.