Category: Punjab

  • ਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਬੇਦੋਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਨਰਸੰਹਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋਂ ਬਾਹਰ : ਸ਼ਰਮਾ ਤੇ ਖਾਨ

    ਪਹਿਲਗਾਮ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਬੇਦੋਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਨਰਸੰਹਾਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋਂ ਬਾਹਰ : ਸ਼ਰਮਾ ਤੇ ਖਾਨ

    Jalandhar : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੀ ਵਾਦੀ ਵਿੱਚ ਹੋਏ  ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਬੇਦੋਸ਼ੇ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਬਰਤਾ ਨਾਲ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਸ਼ਵ  ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਨਸਾਨੀਅਤ ਦੇ ਹਿਰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਵਲੂੰਧਰਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਪਸੰਦ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੋਆਬਾ ਮੈਡੀਕਲ ਪ੍ਰੈਕਟੀਸ਼ਨਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਰਜਿ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਕਰੜੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਖ਼ਾਤਿਬ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਕਮੇਟੀ ਸਲਾਹਕਾਰ ਡਾ ਮਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਡੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸਾਹਿਬਾਨਾ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਿਵ ਸ਼ਰਮਾ ਕਾਲਾ ਸੰਘਿਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲੌਰ ਖ਼ਾਨ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਸਰੋਪੁਰ ਤੇ ਖਜਾਨਚੀ ਮਦਨ ਲਾਲ ਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਆਗੂ ਇਕਠੇ ਹੋਏ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਰਾਜਿਵ ਸ਼ਰਮਾ ਤੇ ਡਾ ਖਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਰਮ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਬੇਗੁਨਾਹਾਂ ਦਾਂ ਖ਼ੂਨ ਡੋਲਣਾ ਕਿਸੇ ਮਜ਼ਹਬ ਨੇ ਨਹੀ ਸਿਖਾਈਆਂ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਡਾ ਗੁਆਂਢੀ ਦੇਸ਼ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜਿਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅੰਦਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ੈਤਾਨ ਰੱਖੇ ਹਨ ਜੋਂ ਸਾਡੇ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਨੂੰ ਸਬਕ ਸਿਖਾਉਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਬਰਬਰਤਾ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਸੀਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿਚ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵਾਸਤੇ ਮਿਸਾਲੀ ਸਜ਼ਾ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡਾ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ ਸੰਧੂ ਚੱਠਾ,ਡਾ ਸੁਸ਼ੀਲ ਵਰਮਾ, ਡਾ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਲਾਲਕਾ, ਡਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ,ਡਾ ਸੋਮਨਾਥ ਅਤੇ ਹੋਰ ਆਗੂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • दोआबा होम्योपैथिक स्टडी सर्किल ने होम्योपैथी के संस्थापक डा.सैमुअल हैनेमान की 270वीं जयंती मनाई

    दोआबा होम्योपैथिक स्टडी सर्किल ने होम्योपैथी के संस्थापक डा.सैमुअल हैनेमान की 270वीं जयंती मनाई

    जालंधर, 27 अप्रैल
    दोआबा होम्योपैथिक स्टडी सर्किल जालंधर ने होम्योपैथी के संस्थापक डा. सैमुअल हैनेमान की 270वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लार्ड महावीर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद सिंगला उपस्थित रहे, तथा विशिष्ट अतिथि बर्नेट होम्योपैथी से सीएमडी डॉ. नितीश दुबे, हैनिमेनियन अवार्डी डॉ. निर्मल सिंह, वेटरन होम्योपैथी अवार्डी डॉ. रविंदर कोचर, श्री गुरु नानक देव होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज से डॉ. हरप्रीत सिंह, संयोजक डॉ. चरणजीत लाल, डॉ. शक्ति महेंद्रू एवं डॉ. सुभाष चंद्र निस्तंदर ने डॉ. सैमुअल हैनेमान की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में पंजाब भर से 125 से अधिक होम्योपैथिक डॉक्टरों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भगवान महावीर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिन्सिपल डा. विनोद सिंगला ने होम्योपैथी उपचार पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि होम्योपैथी एक प्रभावी एवं सस्ती उपचार पद्धति है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक उपचार प्रणाली में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों से अपील की कि होम्योपैथी एक बहुत ही प्रभावी एवं सस्ती उपचार प्रणाली है, इसलिए लोगों को इस उपचार प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बर्नेट होम्योपैथी के डॉ. नितीश दुबे सीएमडी ने कहा कि होम्योपैथिक उपचार प्रणाली में कई नई दवाएं भी आ गई हैं, जो रोगियों को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है। इस अवसर पर हैनिमेनियन पुरस्कार विजेता डा. निर्मल सिंह और वरिष्ठ होम्योपैथी पुरस्कार विजेता डॉ. रविंदर कोचर ने होम्योपैथी के संस्थापक डा.सैमुअल हैनेमान की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की गई।
    दोआबा होम्योपैथी स्टडी सर्किल जालंधर के संयोजक डॉ. चरणजीत लाल ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के सही चुनाव से पुरानी और जटिल बीमारियों को शीघ्र और स्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक उपचार प्रणाली से एक बार रोग ठीक हो जाने पर वह दोबारा नहीं होता। इस अवसर पर डा.शक्ति महेन्द्रू ने कहा कि कई प्रकार की बीमारियां जिनके लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है, उन्हें होम्योपैथिक उपचार प्रणाली से बिना सर्जरी के पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करती हैं, जो कई बीमारियों से बचाती है। इस अवसर पर डा. सुभाष चंद्र निस्तंदर ने बताया कि डा. दोआबा होम्योपैथी स्टडी सर्किल द्वारा सैमुअल का जन्मदिन पिछले 31 वर्षों से हर वर्ष अप्रैल में मनाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक होम्योपैथिक उपचार प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा किया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।

  • यूपीएससी क्लियर करने वाली छात्रा आरूषी के घर पहुंचे दीपक बाली, कहा इरादे मजबूत तो मंजिल दूर नहीं

    यूपीएससी क्लियर करने वाली छात्रा आरूषी के घर पहुंचे दीपक बाली, कहा इरादे मजबूत तो मंजिल दूर नहीं

    जालंधर,। जालंधर के डीएवी कालेज के पास फ्रेड्स कालोनी के में रहने वाली आरूषी शर्मा ने यूपीएससी क्लियर कर शहर का नाम रोशन किया। जालंधर के कैब्रिज स्कूल की छात्रा आरूषी के पिता असीम शर्मा जोकि पेशे से चार्टर अकाउंटेंट है ने बताया कि आरुषी को परिवार की ओर से पूरी स्पोर्ट थी। आरुषी शर्मा ने कहा क उसका सपना है कि वे पंजाब में ही अपनी सेवाएं दे।

    पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर आरुषी के घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी । उन्होने छात्रा को फुलकारी भेंट करके उनका सम्मान किया। उन्होने कहा कि आरुषी जैसे बच्चों को देख दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जालंधर ही नहीं पूरे पंजाब को इस पर मान है। उन्होने कहा कि एक साल की ट्रेनिंग के बाद आरूषी पंजाब में ही सेवाएं देंगी, क्योंकि उसने आपना केडर भी पंजाब ही भरा है।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरुषी ने यूपीएससी क्लियर करके यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं। उन्होंने कहा कि पेशिंस, डिसीप्लेन और कंटीन्यूटी यही तीन चीजें सफलता की कुंजी है। मन न लगे तब भी पढ़ों। यही आपको सक्सेस होने में सबसे बड़ी मदद करेगा। इस अवसर पर दीपक बाली के साथ आरूषी शर्मा के माता-पिता के अलावा चार्टर अकाउंटेट संदीप शर्मा भी मौजूद थे।

  • BREAKING : पंजाब विजिलेंस चीफ ADGP Parmar सस्पेंड : ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सरकार का एक्शन, AIG, SSP पर भी गिरी गाज

    BREAKING : पंजाब विजिलेंस चीफ ADGP Parmar सस्पेंड : ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सरकार का एक्शन, AIG, SSP पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़।

    ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन किया है। पंजाब के विजिलेंस चीफ सुरिंदर पाल सिंह परमार के साथ ही AIG हरप्रीत सिंह और SSP स्वर्णप्रीत सिंह विजिलेंस को भी सस्पेंड किया है। इससे पहले ही सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि भ्रष्टाचारियों को जो बचाएगा, वो बचेगा नहीं। यह कार्रवाई आज ही की गई है। सरकार की तरफ से उन्हें 26 मार्च को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जी. नागेश्वर राव को हटाकर उन्हें इस पद पर लगाया गया था। वहीं, इससे साफ है कि अब सरकार भ्रष्टाचार के मामले को गंभीरता से ले रही है।

    7 अप्रैल को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 16 एफआईआर दर्ज की गईं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए। सरकार ने दावा किया है कि यह राशि ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट व अन्य सेवाएं दिलवाने के एवज में वसूलते थे। इस मामले की अभी जांच चल रही थी।

  • लुधियाना में मुस्लिम समुदाय द्वारा आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन

    लुधियाना में मुस्लिम समुदाय द्वारा आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन

    लुधियाना,25 अप्रैल । कश्मीर के पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद समस्त विश्व में आक्रोश फैला हुआ है। हर वर्ग धर्म-जाति के लोग आतंकवाद तथा पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरकर रोष ज़ाहिर कर रहे हैं। आतंकवादियों के इस कायरता से भरपूर कृत से विश्व में उबाल उठा हुआ है और वे भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि सख्त कदम उठाते हुए आतंकवाद को निस्तेनाबूत किया जाए व पाकिस्तान के साथ संबध खत्म किए जाएँ । पहलगाम की इस दुखद घटना से तिलमिलाए भारत के मुसलमान भी इसका विरोध कर रहे हैं और आतंकवाद के खात्मे की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय फोकल प्वाइंट क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाज सेवक मोहम्मद गुलाब के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने पाकिस्तान तथा आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया । इस रोष प्रदर्शन दौरान मोहम्मद गुलाब ने कहा कि भारत का हरेक सच्चा मुस्लमान वतन परस्त है जिसने जंग-ए -आज़ादी में बड़ी संख्या में शाहदतें दी है। पहलगाम में घटित दुखदाई घटना को एक समुदाय से जोड़ना उचित नहीं है। मुस्लमान कभी किसी के धर्म के विरुद्ध नहीं होता और आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। कश्मीर के पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा के गई निर्मम हत्या पर राजनीतिज्ञों को लाशों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए यह बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर के मुसलमानों द्वारा जहाँ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है वहीं इंसानियत को ज़िंदा रखते हुए पर्यटकों की इमदाद भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत का शांतमयी माहौल खराब करने एवं हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे में कड़वाहट पैदा करने वालों को अपनी ओछी हरकतों से बाज़ आना चाहिए । मोहम्मद गुलाब ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिना देरी पहलगाम के शहीदों के परिवारों को इनसाफ दिलाने के लिए योग्य व पुख्ता कदम उठाए जाएँ तथा भारत विरोधी पाकिस्तान को सबका सिखाया जाए व भारत के गृह मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से स्तीफा देना चाहिए । इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार,मोहम्मद यासीन,गुलाम मुस्तफा,सद्दाम हुसैन,अनवर खान,जाबिर रज़ा,शाकिर अली,मनुद्दीन,सादिक अली,व तरमाने आदि मुख्य तौर पर शामिल थे।

  • लुधियाना जामा मस्जिद में काली पट्टियां बांध के जुम्मे की नमाज अदा की गई

    लुधियाना जामा मस्जिद में काली पट्टियां बांध के जुम्मे की नमाज अदा की गई

    लुधियाना 25 अप्रैल । आज यहां लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम व मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की अगुवाई में मुसलमान ने पहलगाम आंतकवादी हमले की लगातार निंदा जारी रखते हुए काली पट्टी बांध के जुम्मे की नमाज अदा की इस मौके पर शाही इमाम ने कहा कि इस नापाक हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है क्योंकि इस आतंकवादी हमले ने करोड़ों दिलों को जख्मी किया है शाही इमाम ने कहा कि आज 75 साल बीत जाने के बाद यह बात बार-बार महसूस हो रही है कि देश का बंटवारा करना एक बहुत बड़ी गलती थी और हम सभी इस गलती का नतीजा भुगत रहे हैं उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश एक नासूर बन चुका है जिसका इलाज किया जाना बहुत जरूरी है यह समय रोटियां सेकने का नहीं बल्कि एकजुट होकर दुश्मन को जवाब देने का है इस मौके पर शाही इमाम ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जहां पूरा देश आतंकवाद और पाकिस्तान की विरोधता करता नजर आ रहा है वहीं कई शरारती देश के अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धर्म के आधार पर बहुसंख्यकों की ओर से निंदे जाना और उसके ऊपर जुल्म किया जाना भी गलत है शाही इमाम ने कहा कि इस मुश्किल समय में देश के अंदर आर्कजकता फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपने की जरूरत है ताकि हम दुश्मन के सामने डट के खड़े नजर आए।

    शाही इमाम ने कश्मीरी विद्यार्थियों को लेकर पंजाब पुलिस का किया धन्यवाद

    IMG-20250425-WA0037 लुधियाना जामा मस्जिद में काली पट्टियां बांध के जुम्मे की नमाज अदा की गई

    पहलगाम हमले के बाद पंजाब के अलग-अलग शहरों और जिलों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कॉलेज व यूनिवर्सिटी में कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया वर्णन योग है कि कुछ जगहों से यह शिकायत आई थी कि कुछ विद्यार्थीयों को शरारती तत्वों की ओर से तंग परेशान किए जाने की कोशिश की जा रही है इसके बाद शाही इमाम पंजाब ने डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव जी एडीजीपी श्री ए एस राय जी व एडीजीपी श्री प्रवीण कुमार सिन्हा से संपर्क किया इन अधिकारियों ने फौरन ही पंजाब भर में पुलिस मुस्तैदी बड़ा दी और बाहरी राज्यों के सारे ही विद्यार्थियों को तसल्ली हो गई कि वह पंजाब में सुरक्षित है।

  • पहलगाम के कातिलों को सरे बाजार फांसी दी जाए : शाही इमाम पंजाब

    पहलगाम के कातिलों को सरे बाजार फांसी दी जाए : शाही इमाम पंजाब

    लुधियाना 23 अप्रैल ( ) कश्मीर के पहलगाम में बीती दिन हुए सैलानियों पर आतंकवादी हमले की पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे इंसानियत के लिए शर्मनाक बताया है कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ आज यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया गया और इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के साथ हमदर्दी का इजहार किया गया। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा का धर्म पूछ कर बेकसूर लोगों को मारना कायरतापूर्ण है उन्होंने कहा कि कुरान पाक में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि किसी एक भी बेकसूर इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है उन्होंने कहा कि अपने आप को मुसलमान कहने वाले यह आतंकवादी किसी कीमत पर इस्लाम के पैरोंकार नहीं हो सकते यह देशभर में मुसलमान और हिंदुओं में नफरत फैलाने की ना सिर्फ एक साजिश है बल्कि निहत्ते सैलानियों के खिलाफ किया गया एक घिनौना कार्य है जिसकी सजा उन्हें मिलकर रहेगी शाही इमाम ने कहा कि इसकी सिर्फ जांच ही नहीं होनी चाहिए बल्कि जालिमों को सरे बाजार फांसी दी जानी चाहिए शाही इमाम ने कहा कि हम सबको एकता बनाकर रखनी है

    IMG-20250423-WA0064 पहलगाम के कातिलों को सरे बाजार फांसी दी जाए : शाही इमाम पंजाब

    क्योंकि आतंकवाद का मकसद एकता और अखंडता को तोड़ना ही है उन्होंने कहा की बदकिस्मती के साथ 1947 में पाकिस्तान की स्थापना की गई और तब से अब तक वह एक अच्छा पड़ोसी नहीं बन सका इस पड़ोसी ने हमेशा ही साजिश रची हैं जिसका नतीजा यह है कि वह खुद भी आज नफरत की आग में झुलस रहा है शाही इमाम ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाए इस आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को एक-एक करोड़ रूपया सहायता राशि दी जाए और रचे गए इस षड्यंत्र का पर्दाफाश किया जाए ताकि कश्मीर में जो सदभावना का माहौल बना हुआ था उसे दोबारा से स्थापित किया जा सके उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता इसलिए ऐसे नाजुक समय में हम सभी लोगों को सियासत करने की बजाय दुश्मन का मुकाबला करने और पीड़ितों का दुख बांटने कि और कदम बढ़ाना चाहिए ।

  • इंडियन पुलिस की आधुनिक आंतरिक कार्यप्रणाली पर आधारित ‘द मेकिंग ऑफ ए कॉप’ पुस्तक का विमोचन

    इंडियन पुलिस की आधुनिक आंतरिक कार्यप्रणाली पर आधारित ‘द मेकिंग ऑफ ए कॉप’ पुस्तक का विमोचन

    जालंधर, 21 अप्रैल
    लेखक डॉ. गुरदीप एसजे अहलूवालिया ने अपनी पुस्तक ‘द मेकिंग ऑफ ए कॉप’ के विमोचन के साथ अपनी साहित्यिक शुरुआत की, जिसका आधिकारिक तौर पर अनावरण एडिश्नल डायरेक्टर जनरल अाफ पुलिस एमएफ फारूकी आईपीएस ने सोमवार को अपने कार्यालय में किया। इस कार्यक्रम में डीसीपी नरेश डोगरा और डीआइजी पीएपी राजपाल संधू सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने आधुनिक पुलिसिंग और कानून प्रवर्तन में नेतृत्व पर व्यापक काम करने के लेखक के प्रयास की सराहना की।
    यह पुस्तक न केवल तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर बल्कि नैतिक शासन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, मानसिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक जुड़ाव पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए पुलिसिंग पर एक नया और समयबद्ध दृष्टिकोण प्रदान करती है। एडीजीपी फारूकी ने पुलिस सुधार और क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में पुस्तक की प्रशंसा की, खासकर ऐसे समय में जब व्यावसायिकता और सहानुभूति दोनों प्रभावी पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    फारूकी ने कहा, “यह पुस्तक पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और परिवर्तन के लिए एक बहुत जरूरी संसाधन है। यह भावनात्मक बुद्धिमत्ता से लेकर कानूनी ज्ञान तक, आघात से निपटने से लेकर सार्वजनिक विश्वास बनाने तक हर चीज को छूती है।”
    अर्थशास्त्र और व्यवहार विज्ञान की पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद् डॉ अहलूवालिया इस विषय पर एक बहु-विषयक दृष्टिकोण लाते हैं। कानून प्रवर्तन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी में उनकी रुचि ने उन्हें पुलिस अधिकारियों की मानसिकता और कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से 500 पेज के इस खंड पर शोध करने और लिखने के लिए प्रेरित किया।
    60 अध्यायों के साथ 11 खंडों में विभाजित, यह पुस्तक भ्रष्टाचार, ड्रग्स, सामुदायिक पुलिसिंग, तनाव और आघात प्रबंधन, पूर्वाग्रह और निष्पक्षता, साइबर अपराध, नैतिक निर्णय लेने और कार्य-जीवन संतुलन जैसे क्षेत्रों को कवर करती है।
    डॉ. अहलूवालिया ने कहा, “यह किताब सिर्फ वर्दीधारियों के लिए नहीं, बल्कि आधुनिक पुलिस बल की आंतरिक कार्यप्रणाली को समझने में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए बनाई गई है।” “यह उन पेशेवरों को आकार देने के बारे में है जो न केवल दक्षता के साथ बल्कि करुणा और सत्यनिष्ठा के साथ भी सेवा करते हैं।” उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पुलिस प्रशिक्षण अकादमियों में एक मूल्यवान उपकरण के रूप में काम कर सकती है, जिससे रंगरूटों और वरिष्ठ अधिकारियों दोनों को भारत में पुलिसिंग की उभरती मांगों से निपटने में मदद मिलेगी।

    20250421_153956-768x1024 इंडियन पुलिस की आधुनिक आंतरिक कार्यप्रणाली पर आधारित 'द मेकिंग ऑफ ए कॉप' पुस्तक का विमोचन


    उन्होंने कहा, “इस पुस्तक के साथ, मेरा लक्ष्य अधिक प्रगतिशील और मानवीय कानून प्रवर्तन संस्कृति में योगदान देना है। यह पुस्तक अब प्रिंट में उपलब्ध है और देश भर के विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक मंचों पर पेश किए जाने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि उनकी अन्य परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं और मार्केटिंग, ज्योतिष और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकें जल्द ही जारी की जाएंगी।

  • ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ : ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ 9 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀਆਂ, 8 ਐਫਆਈਆਰ ਸਮੇਤ ਅਹਿਮ ਬਰਾਮਦਗੀਆਂ

    ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ : ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਾਸੋ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ 9 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀਆਂ, 8 ਐਫਆਈਆਰ ਸਮੇਤ ਅਹਿਮ ਬਰਾਮਦਗੀਆਂ

    ਜਲੰਧਰ, 19 ਅਪ੍ਰੈਲ :

    • ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
    • ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਤੇ ਸਰਬਜੀਤ ਰਾਏ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ (ਇਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ) ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਸੋ ਅਭਿਆਨ ਤਹਿਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।

    ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਤੋਂ 8 ਵਜੇ ਤੱਕ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਘੇਰਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ (ਕਾਸੋ) ਚਲਾਈ ਗਈ।
    ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕਈ ਨਸ਼ਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਨੂੰ ਕਵਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ, ਐਕਸਾਈਜ਼ ਐਕਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਗੰਭੀਰ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਦੌਰਾਨ ਕੁੱਲ 8 ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ 9 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ 50,500 ਮਿਲੀਲੀਟਰ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ, 335 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਕਾਗਜ਼, ਲਾਈਟਰ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਇੱਕ ਭਗੌੜਾ ਅਪਰਾਧੀ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਸੋ ਮੁਹਿੰਮ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਨੂੰ ਤੋੜਨ, ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ‘ਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਵੱਲ ਇਕ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਦਮ ਸਾਬਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਜੇਹੀਆਂ ਹੋਰ ਮੁਹਿੰਮਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਨਿਰੰਤਰ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • ਮੁਸਲਿਮ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸੰਗਠਨ ਵਲੋਂ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੋਧ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਰੁੱਧ ਰੋਹ ਭਰਪੂਰ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ

    ਮੁਸਲਿਮ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸੰਗਠਨ ਵਲੋਂ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੋਧ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਰੁੱਧ ਰੋਹ ਭਰਪੂਰ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ

    ਕਰਤਾਰਪੁਰ, 18 ਅਪ੍ਰੈਲ,
    ਅੱਜ ਮੁਸਲਿਮ ਸੰਗਠਨ ਮੁਸਲਿਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੇਂਦਰੀ ਵਕਫ ਸੋਧ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੋਹ ਭਰਪੂਰ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ(ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ-ਲੈਨਿਨਵਾਦੀ)ਨਿਊ ਡੈਮੋਕਰੇਸੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਭਰਵੀਂ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਮੁਜ਼ਾਹਰਾਕਾਰੀ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨਕ ਰਾਜਨ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਮਸਜਿਦ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠ ਹੋਏ। ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕਰਕੇ ਮੁੱਖ ਚੌਂਕ ਪੁੱਲ ਹੇਠ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦੇ ਨਾਂਅ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਉੱਤੇ ਹੁੰਦੇ ਹਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਫਾਸ਼ੀਵਾਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਵਕ਼ਫ਼ (ਸੋਧ) ਕਾਨੂੰਨ ਦੋਵੇਂ ਸਦਨਾਂ ਚੋਂ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਪਾਸ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਅਸਲੀ ਉਦੇਸ਼ ਮੁਸਲਮਾਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੰਪਤੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਖੋਹ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਲੈਣਾ ਹੈ। ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ
    ਦੀ ਵਕ਼ਫ਼ ਕਾਨੂੰਨ ਨੇ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੰਪਤੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਤੋਂ ਮੁਸਲਮਾਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਤਿਨਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹਟਾ ਕੇ ਖ਼ੁਦ ਕਾਬਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੈ। ਹੁਣ ਬੋਰਡ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੁਆਰਾ ਚੁਣੇ ਜਾਣ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵੇਂ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸੂਬਾਈ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਦੋ ਹੋਰ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ (ਗੈਰ ਮੁਸਲਮਾਨ) ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਨ ਦੀ ਲਾਜ਼ਮੀ ਸ਼ਰਤ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਫ਼ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰੀ ਯੋਜਨਾ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੰਪਤੀਆਂ ਤੋਂ ਮੁਸਲਮਾਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਕੰਟਰੋਲ ਖਤਮ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਦੇਣ ਦੀ ਹੈ।
    ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਤੋਂ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਖੋਂਹਦਾ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਬੋਰਡ ਦੇ 11 ਮੈਂਬਰਾਂ ਚੋਂ ਸਿਰਫ 4 ਮੁਸਲਮਾਨ ਹੋਣੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹਨ। ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ 7 ਮੈਂਬਰ ਗੈਰ ਮੁਸਲਮਾਨ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੁਸਲਮਾਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਰਾਏ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਦਖਲ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ।
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਕ਼ਫ਼ ਉਹ ਦਾਨ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਮੁਸਲਮਾਨ ਧਾਰਮਿਕ ਜਾਂ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਲਈ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਵਕ਼ਫ਼ ਬੋਰਡ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮਸਜਿਦਾਂ, ਮਕਬਰੇ, ਕਬਰਸਤਾਨ, ਈਦਗਾਹਾਂ, ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਲੱਖਾਂ ਏਕੜ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਮੁਤਾਬਕ 6 ਲੱਖ ਏਕੜ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਮੀਨ ਵਕ਼ਫ਼ ਦੇ ਅਧੀਨ ਹੈ।
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਨਵਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਵਕ਼ਫ਼ ਸੰਪਤੀਆਂ ‘ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਲਗਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਕੀਮਤੀ ਸੰਪਤੀਆਂ ਉੱਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦਿੱਲੀ ਸਮੇਤ ਪੰਜ ਰਾਜਾਂ ਵਿੱਚ 604 ਵਕ਼ਫ਼ ਸੰਪਤੀਆਂ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਹਨ।
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਕਫ਼ ਸੋਧ ਕਾਨੂੰਨ ਰਾਹੀਂ ਇਹ ਤਾਜ਼ਾ ਹਮਲਾ ਵੀ ਆਰ.ਐਸ. ਐਸ-ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਫਾਸ਼ੀਵਾਦੀ ਹਮਲਾ ਹੈ। ਉਹ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਦੇ ਨੌਕਰੀ, ਰੋਜ਼ਗਾਰ, ਰਿਹਾਇਸ਼, ਭੋਜਨ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਹਮਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਵਪਾਰਿਕ ਵਹਿਸ਼ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ, ਹਿੰਸਕ ਹਮਲੇ, ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਹ ਕਾਨੂੰਨੀ ਹਮਲੇ। ਇਹ ਸਭ ਇਕ ਸਮੁੱਚੇ ਹਮਲੇ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹਨ।
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁਸਲਿਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੁਹੰਮਦ ਆਲਮ, ਭਾਰਤੀ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ-ਲੈਨਿਨਵਾਦੀ ਨਿਊ ਡੈਮੋਕ੍ਰੇਸੀ ਦੇ ਆਗੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੱਗਸ਼ੋਰ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਅਤੇ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ, ਪੇਂਡੂ ਮਜ਼ਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਦਾ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀਰ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਗੂ ਅਮਨ ਚੀਦਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅਖਤਰ ਸਲਮਾਨੀ, ਮੁਹੰਮਦ ਅਮੀਰ, ਮੌਲਾਨਾ ਸ਼ਕੀਲ, ਹਾਫਿਜ ਮਨੋਵਰ, ਮੁਹੰਮਦ ਫਿਰੋਜ, ਮੁਹੰਮਦ ਸ਼ਾਕਿਰ ਸੁਲਤਾਨ,ਫਰਮਾਨ ਅਵੇਸ਼, ਅਖਤਰ ਸਲਮਾਨੀ, ਰਾਜਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਆਦਿ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ।