Category: Punjab

  • संचार मंत्रालय ने मोहम्मद गुलाब को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया

    संचार मंत्रालय ने मोहम्मद गुलाब को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया

    लुधियाना, 2 अगस्त: भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद गुलाब को दूरसंचार विभाग की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह समिति देश में दूरसंचार नीतियों, सेवाओं की गुणवत्ता और क्षेत्रीय सुधारों को लेकर सरकार को सुझाव देने का कार्य करती है।

    गुलाब की यह नियुक्ति श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह की सिफारिश पर की गई है। उन्होंने गुलाब की संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के अनुभव को ध्यान में रखते हुए उनका नाम प्रस्तावित किया था। इस नियुक्ति को पूरे क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मोहम्मद गुलाब को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने वाला कदम बताया है।

    अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद गुलाब ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी और सांसद डॉ. अमर सिंह का आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से निभाने का संकल्प लेता हूँ। मेरी प्राथमिकता दूरसंचार क्षेत्र में जन-हितैषी सुधारों को आगे बढ़ाना और ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में संचार सुविधाएं बेहतर बनाना रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि वह इस मंच का उपयोग आम जनता की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुँचाने के लिए करेंगे और हरसंभव प्रयास करेंगे कि नीतिगत निर्णयों में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। गौरतलब है कि मोहम्मद गुलाब लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें न केवल पार्टी में बल्कि जनता के बीच भी एक विशेष पहचान दिलाई है। उनकी नियुक्ति से दूरसंचार क्षेत्र में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद की जा रही है।

  • आदमपुर फ्लाईओवर को लेकर पवन टीनू के साथ आप सांसदों का प्रतिनिधिमंडल नितिन गडकरी से मिला

    आदमपुर फ्लाईओवर को लेकर पवन टीनू के साथ आप सांसदों का प्रतिनिधिमंडल नितिन गडकरी से मिला

    जालंधर 30 जुलाई

    आदमपुर फ्लाईओवर के काम को युद्धस्तर पर शुरू करवाने को लेकर आदमपुर हलका इंचार्ज और पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू सहित आप सांसदों मालविंदर सिंह कंग, डा.राजकुमार चब्बेवाल औऱ गुरमीत सिंह मीत हेयर का प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।

    इस अवसर पर पवन टीनू ने बताया कि आदमपुर फ्लाइओवर का काम लंबे समय से लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि यह काम 2019 में शुरु हुआ था औऱ 2020 में कुछ कोविड के कारण औऱ कुछ पिछली कांग्रेस सरकार की ढीली नीतियों के कारण फ्लाइओवर का काम बंद भी हो गया था। फ्लाइओवर जालंधर से होशियारपुर तक जाता है।

    उन्होंने बताया कि जालधर में तो अब तक फोर लेन के लिए जो सड़क की चौड़ाई चाहिए थी वो तो पूरी हो गई है। लेकिन होशियारपुर में सड़क की चौड़ाई के लिए अभी तक किसी कारण जमीन मुहैया नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इसी कारण हमने माननीय नितिन गडकरी से विनती की है कि आदमपुर में एयरफोर्स का बेस केंप, जहां से देश की रक्षा की जाती है। आपरेशन सिंदूर के दौरान भी आदमपुर से सुरक्षा का काम किया गया था। यहां पर सिविल एयरपोर्ट भी है,जहां काफी लोग जहाज से सफर करते हैं। लोग धार्मिक यात्राओं पर इधर से ही जाते है। इसके अलावा यह सड़क हिमाचल को भी जोड़ती है।
    उन्होंने कहा कि हमने नितिन गडकरी से बिनती की है अगर किसी कारण होशियारपुर से सड़क की चौड़ाई पूरी नहीं हो रही, कम से कम जालंधर से इस फ्लाईओवर का दोबारा एस्टीमेट लगवाकर, इसे दोबारा से शुरू करवाने की इजाजत दी जाए। फ्लाई ओवर न बनने के कारण लोग काफी परेशान हैं।
    टीनू ने बताया कि माननीय गडकरी जी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई जाएगी।

  • ਮਾਹਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਤੇ ਐਮਐਫ ਫਾਰੂਕੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਐਵਰ ਆਨਵਰਡਜ਼’ ਰਿਲੀਜ਼

    ਮਾਹਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਤੇ ਐਮਐਫ ਫਾਰੂਕੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਐਵਰ ਆਨਵਰਡਜ਼’ ਰਿਲੀਜ਼

    ਜਲੰਧਰ, 29 ਜੁਲਾਈ

    ਸਾਬਕਾ ਡੀਜੀਪੀ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਪੁਲਿਸ ਖੇਡਾਂ ਦੇ 60 ਸਾਲ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਨੂੰ ਸਾਂਭਦੀ ਆਪਣੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਨਿਵੇਕਲੀ ਤੇ ਪਹਿਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਐਵਰ ਆਨਵਰਡਜ਼’ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪੀਏਪੀ ਦੇ ਕੈਂਪਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਰਿਲੀਜ਼ ਦੀ ਰਸਮ ਸਾਬਕਾ ਡੀਜੀਪੀ ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਅਤੇ ਪੀਏਪੀ ਦੇ ਏਡੀਜੀਪੀ ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਨੇ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ।

    ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਇਸ ਨਿਵੇਕਲੇ ਉਪਰਾਲੇ ਲਈ ਕਿਤਾਬ ਦੇ ਲੇਖਕ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਸਰਵਿਸ ਸਮੇਂ ਦੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਵੀ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਜਿੱਥੇ ਆਪਣੀ ਬਹਾਦਰੀ ਤੇ ਸਮਰਪਣ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਡਿਊਟੀ ਕਰਨ ਲਈ ਜਾਣੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਖੇਡਾਂ ਇਸ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਖਰਾ ਬਣਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਉੱਤੇ ਸਦਾ ਮਾਣ ਹੈ। ਇਹ ਕਿਤਾਬ 700 ਪੰਨਿਆਂ ਦੀ ਹੈ।

    ਐਮ.ਐਫ. ਫਾਰੂਕੀ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਭੁੱਲਰ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਕਾਇਮ ਕੀਤੀ ਅਮੀਰ ਵਿਰਾਸਤ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਵੀ ਉਹ ਸਾਡੇ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਾ ਸ੍ਰੋਤ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਅਮਰੀਕਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਪੁਲਿਸ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਵੱਡੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰੀਆਂ।

    ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕਿਤਾਬ ਵਿੱਚ 1951 ਤੋਂ 2010 ਤੱਕ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਪੁਲਿਸ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਮੀਟਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ, ਬੈਸਟ ਅਥਲੀਟ, ਓਵਰ ਆਲ ਟਰਾਫੀ, ਟੀਮ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵੇਰਵਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਦੁਰਲੱਭ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਵੱਡੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸੰਖੇਪ ਜੀਵਨ ਵੇਰਵੇ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਪੁਲਿਸ ਖੇਡਾਂ 1951 ਵਿੱਚ ਕਟਕ (ਉੜੀਸਾ) ਵਿਖੇ ਹੋਈਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ 22 ਐਥਲੈਟਿਕ ਈਵੈਂਟ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਹੌਲੀ-ਹੌਲੀ ਇਸ ਵਿੱਚ ਨਵੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੁੰਦੀਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ 1982 ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਖਿਡਾਰਨਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਕਿਤਾਬ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਘੋੜਸਵਾਰੀ ਅਤੇ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਈਵੈਂਟ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤੇ ਹਨ।

    ਸ਼੍ਰੀ ਗਿੱਲ ਨੇ ਅੱਗੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕਿਤਾਬ ਲਈ ਸਾਰੇ ਅੰਕੜੇ ਅਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਇਕੱਠੀਆਂ ਕਰਨਾ ਇੱਕ ਔਖਾ ਕੰਮ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਨਾ ਤਾਂ ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਪੁਲਿਸ ਸਪੋਰਟਸ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਕੋਲ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਰਾਜ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਤਾਬ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਰਾਜ/ਕੇਂਦਰੀ ਖੇਡ ਦਫਤਰਾਂ, ਅਖਬਾਰਾਂ, ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀਆਂ, ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਅਤੇ ਰਸਾਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 10 ਸਾਲ ਲੱਗ ਗਏ। ਇਸ ਕੰਮ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਰਹੇ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਤੇ ਇੰਦਰਵੀਰ ਸ਼ਰਮਾ ਦਾ ਉਚੇਚਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਾਕੀ ਓਲੰਪਿਕਸ ਮੈਡਲਿਸਟ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ, ਅਰਜੁਨਾ ਐਵਾਰਡੀ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਤੇ ਪਦਮਾ ਸ਼੍ਰੀ ਬਹਾਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਖੇਡ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦਾ ਸਿਹਰਾ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ, ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਤੇ ਰਾਜਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਜਿਹੇ ਸੁਹਿਰਦ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਔਖੇ ਵੇਲੇ ਹਰ ਖਿਡਾਰੀ ਦੀ ਬਾਂਹ ਫੜੀ।

    ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਖੇਡ ਲੇਖਕ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਤਾਬ ਬਾਰੇ ਆਪਣੇ ਕੁੰਜੀਵਤ ਭਾਸ਼ਣ ਵਿੱਚ ਆਖਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਮਿਹਣਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬੀ ਇਤਿਹਾਸ ਸਿਰਜਣਾਂ ਜਾਣਦੇ ਹਨ, ਸਾਂਭਣਾ ਨਹੀਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪੁਸਤਕ ਰਾਹੀਂ ਲੇਖਕ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਵੀ ਖੇਡ ਇਤਿਹਾਸ ਸਾਂਭਿਆ ਹੈ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਪੀੜ੍ਹੀ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਾ ਸ੍ਰੋਤ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਦਮਾ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਕਰਨਲ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ, ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਧੀਰਾ, ਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਸਾਰੇ ਅਰਜੁਨਾ ਐਵਾਰਡੀ), ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ (ਦੋਵੇਂ ਧਿਆਨ ਚੰਦ ਐਵਾਰਡੀ), ਓਲੰਪੀਅਨ ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ, ਕੁਸ਼ਤੀ ਕੋਚ ਪੀ ਆਰ ਸੌਂਧੀ,ਪੀਏਪੀ ਦੇ ਖੇਡ ਸਕੱਤਰ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਮਾਹਲ, ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਖਿਡਾਰੀ ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਿਆੜਾ, ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ, ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਰਾਜਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਗੁਰਸ਼ਰਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਰਣਦੀਪ ਕੌਰ, ਰਾਜਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਸਾਬਕਾ ਆਈਪੀਐਸ ਅਮਰ ਸਿੰਘ ਚਹਿਲ ਤੇ ਯੁਰੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਹੇਅਰ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • जालंधर कैंट ईदगाह और मस्जिद के मामले को लेकर एडवोकेट नईम खान की विधायक डॉ. जमील उर रहमान से मुलाकात

    जालंधर कैंट ईदगाह और मस्जिद के मामले को लेकर एडवोकेट नईम खान की विधायक डॉ. जमील उर रहमान से मुलाकात

    जालंधर 28 जुलाई (): जालंधर कैंट में ईदगाह और मस्जिद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने आम आदमी पार्टी के मलेरकोटला विधायक डॉ. जमीलउर रहमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मस्जिद और ईदगाह की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए पंजाब सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग की।
    एडवोकेट नईम खान ने बताया कि स्थानीय मुस्लिम समुदाय लंबे समय से इन धार्मिक स्थलों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है, अब तो हद हो गई है कि कैंटोनमेंट बोर्ड ने ईदगाह को 10 दिनों के अंदर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद और ईदगाह की स्थिति को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। इसका जल्द से जल्द समाधान जरूरी है।
    एडवोकेट नईम ख़ान ने कहा कि ईदगाह और मस्जिद केवल इबादत की जगह नहीं हैं, बल्कि ये हमारी तहज़ीबी और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें हर हाल में सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
    उन्होंने बताया कि जालंधर कैंटोनमेंट में स्थित इस ऐतिहासिक ईदगाह में मुसलमान 1909 से नमाज़ अदा करते आ रहे हैं।
    उन्होंने मांग की कि जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा ईदगाह को खाली करने के सिलसिले में जारी किया गया नोटिस तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि इस जगह का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।
    विधायक डॉ. जमीलउर रहमान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वह इस विषय को पंजाब सरकार और संबंधित विभागों के सामने उठाएंगे ताकि जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई हो सके। और वहां नमाज पढ़ने से मुस्लिम समाज को ना रोका जाए। इस अवसर पर उनके साथ जमीयत उलेमा ए हिंद जालंधर के जिला प्रधान मजहर आलम, सिकंदर शेख,मोहम्मद यासीन व अन्य मौजूद थे।

  • जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकलते हुए ब्रिगेडियर से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकलते हुए ब्रिगेडियर से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    जालंधर 25 जुलाई (मजहर): जालंधर कैंट स्थित ईदगाह वीवाद को लेकर आज बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान और जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिला अध्यक्ष एम आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल से मुलाकात की और उन्हें मेमोरेंडम दिया। मेमोरेंडम में एडवोकेट नईम खान ने मांग करते हुए कहा की कंट्रोलमेंट बोर्ड की तरफ से नियमों के उलट जालंधर ईदगाह पर कार्रवाई की जा रही है जो उचित नहीं है।
    नईम खान ने कहा कि यह मामला 2024 से कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन फिर भी कंटोनमेंट बोर्ड मुस्लिम समाज के साथ धक्के शाही कर रही है। कैंटोनमेंट बोर्ड को नोटिस निकलने से पहले थोड़ा अगली तारीख का इंतजार करना चाहिए था ताकि मुसलमानों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।
    उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह कैंट में 100 सालों से अधिक 1909 से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। नोटिस पर रोक लगाई जाए।
    उल्लेखनीय है कि कंट्रोनमेंट बोर्ड ने ईदगाह को 10 दिनों के अंदर खाली करने का 17 जुलाई 2025 को ईदगाह की दीवार पर नोटिस चिपका दिया था जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग भड़के हुए हैं।

    IMG-20250725-WA0069-1-1024x576 जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकलते हुए ब्रिगेडियर से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    एडवोकेट खान ने कहा कि कंटोनमैंट बोर्ड राजनीतिक दबाव के तहत पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। साल 1909 से जिस जगह पर जालंधर कैंट में ईदगाह बनी हुई है उसे छीनने का पर्यास हो रहा है। कंटोनमैंट बोर्ड की तरफ से वहां पर नोटिस चिपकाया गया है जिससे मुस्लिम समुदाय रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि गजट नोटिफिकेशन, सर्वे नंबर सहित उक्त जगह का कोर्ट में केस चल रहा है। भारत पाक विभाजन से पहले अंजुमन इस्लामिया कमेटी की तरफ से इस जगह को ईदगाह के लिए वक्फ किया गया था, तब से लेकर अब तक इसमें मुस्लिम समुदाय अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार नमाज अदा करता आ रहा है।
    इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ लतीफ अहमद थिंद (आईएएस), वक्फ बोर्ड की ए.एल.ओ शिबा खान, पंजाब वक्फ बोर्ड जालंधर के स्टेट अफसर मोहम्मद नदीम,खासतौर पर चंडीगढ़ से जालंधर कैंट पहुंचे और ब्रिगेडियर के सामने अपना बोर्ड का पक्ष रखा। सीईओ लतीफा अहमद थिंद ने कहा की कैंटोनमेंट बोर्ड ने नियमों के उलट ईदगाह पर कार्रवाई की गई है। यह सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन की उल्लंघना है।
    वहीं ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करूंगा। इस अवसर पर कांग्रेसी लीडर जब्बार खान, गुलाब देवी रोड ईदगाह मस्जिद चेयरमैन सैयद अली, सिकंदर शेखअब्दुल गफ्फार ठेकेदार, मोहम्मद रिजवान, खुर्शीद अली, इंतजार ठेकेदार व अन्य मौजूद थे

  • जालंधर कैंट ईदगाह मामला : मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकाल ब्रिगेडियर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    जालंधर कैंट ईदगाह मामला : मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकाल ब्रिगेडियर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    जालंधर 25 जुलाई (): जालंधर कैंट स्थित ईदगाह वीवाद को लेकर आज बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान और जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिला अध्यक्ष एम आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल से मुलाकात की और उन्हें मेमोरेंडम दिया।
    मेमोरेंडम में एडवोकेट नईम खान ने मांग करते हुए कहा की कंट्रोलमेंट बोर्ड की तरफ से नियमों के उलट जालंधर ईदगाह पर कार्रवाई की जा रही है जो उचित नहीं है।
    नईम खान ने कहा कि यह मामला 2024 से कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन फिर भी कंटोनमेंट बोर्ड मुस्लिम समाज के साथ धक्के शाही कर रही है। कैंटोनमेंट बोर्ड को नोटिस निकलने से पहले थोड़ा अगली तारीख का इंतजार करना चाहिए था ताकि मुसलमानों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।
    उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह कैंट में 100 सालों से अधिक 1909 से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। नोटिस पर रोक लगाई जाए।
    उल्लेखनीय है कि कंट्रोनमेंट बोर्ड ने ईदगाह को 10 दिनों के अंदर खाली करने का 17 जुलाई 2025 को ईदगाह की दीवार पर नोटिस चिपका दिया था जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग भड़के हुए हैं।
    एडवोकेट खान ने कहा कि कंटोनमैंट बोर्ड राजनीतिक दबाव के तहत पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
    साल 1909 से जिस जगह पर जालंधर कैंट में ईदगाह बनी हुई है उसे छीनने का पर्यास हो रहा है। कंटोनमैंट बोर्ड की तरफ से वहां पर नोटिस चिपकाया गया है जिससे मुस्लिम समुदाय रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि गजट नोटिफिकेशन, सर्वे नंबर सहित उक्त जगह का कोर्ट में केस चल रहा है।
    भारत पाक विभाजन से पहले अंजुमन इस्लामिया कमेटी की तरफ से इस जगह को ईदगाह के लिए वक्फ किया गया था, तब से लेकर अब तक इसमें मुस्लिम समुदाय अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार नमाज अदा करता आ रहा है।
    इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ लतीफ अहमद थिंद (आईएएस), वक्फ बोर्ड की ए.एल.ओ शिबा खान, पंजाब वक्फ बोर्ड जालंधर के स्टेट अफसर मोहम्मद नदीम,खासतौर पर चंडीगढ़ से जालंधर कैंट पहुंचे और ब्रिगेडियर के सामने अपना बोर्ड का पक्ष रखा।
    सीईओ लतीफा अहमद थिंद ने कहा की कैंटोनमेंट बोर्ड ने नियमों के उलट ईदगाह पर कार्रवाई की गई है। यह सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन की उल्लंघना है।
    वहीं ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करूंगा।
    इस अवसर पर कांग्रेसी लीडर जब्बार खान, गुलाब देवी रोड ईदगाह मस्जिद चेयरमैन सैयद अली, सिकंदर शेखअब्दुल गफ्फार ठेकेदार, मोहम्मद रिजवान, खुर्शीद अली, इंतजार ठेकेदार व अन्य मौजूद थे

  • जालंधर कैंट ईदगाह मामला : मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकाल ब्रिगेडियर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    जालंधर कैंट ईदगाह मामला : मुस्लिम समुदाय ने पैदल रोष मार्च निकाल ब्रिगेडियर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    जालंधर 25 जुलाई (मजहर): जालंधर कैंट स्थित ईदगाह वीवाद को लेकर आज बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान और जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिला अध्यक्ष एम आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल से मुलाकात की और उन्हें मेमोरेंडम दिया।
    मेमोरेंडम में एडवोकेट नईम खान ने मांग करते हुए कहा की कंट्रोलमेंट बोर्ड की तरफ से नियमों के उलट जालंधर ईदगाह पर कार्रवाई की जा रही है जो उचित नहीं है। नईम खान ने कहा कि यह मामला 2024 से कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन फिर भी कंटोनमेंट बोर्ड मुस्लिम समाज के साथ धक्के शाही कर रही है। कैंटोनमेंट बोर्ड को नोटिस निकलने से पहले थोड़ा अगली तारीख का इंतजार करना चाहिए था ताकि मुसलमानों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे।
    उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह कैंट में 100 सालों से अधिक 1909 से नमाज पढ़ते आ रहे हैं। नोटिस पर रोक लगाई जाए।
    उल्लेखनीय है कि कंट्रोनमेंट बोर्ड ने ईदगाह को 10 दिनों के अंदर खाली करने का 17 जुलाई 2025 को ईदगाह की दीवार पर नोटिस चिपका दिया था जिसे लेकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क उठे।
    इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सीईओ लतीफ अहमद थिंद (आईएएस), वक्फ बोर्ड की ए.एल.ओ शिबा खान, पंजाब वक्फ बोर्ड जालंधर के स्टेट अफसर मोहम्मद नदीम,खासतौर पर चंडीगढ़ से जालंधर कैंट पहुंचे और ब्रिगेडियर के सामने अपना बोर्ड का पक्ष रखा।
    सीईओ लतीफा अहमद थिंद ने कहा की कैंटोनमेंट बोर्ड ने नियमों के उलट ईदगाह पर कार्रवाई की गई है। यह सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन की उल्लंघना है।
    वहीं ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करूंगा।
    इस अवसर पर कांग्रेसी लीडर जब्बार खान,अब्दुल गफ्फार ठेकेदार, मोहम्मद रिजवान, खुर्शीद अली, इंतजार ठेकेदार व अन्य मौजूद थे

  • जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम वफद ने डिप्टी कमिश्नर के साथ की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम वफद ने डिप्टी कमिश्नर के साथ की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

    जालंधर 23 जुलाई : जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जालंधर कैंट ईदगाह को 10 दिन के अंदर खाली करने वाले नोटिस के खिलाफ कल मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम संगठन पंजाब एडवोकेट नईम खान और ईदगाह के नए क़ायम मकाम प्रधान मोहम्मद कयूम खान की अध्यक्षता में डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल से मिले और जालंधर ईदगाह कैंट कैंटोनमेंट की और से की जा रही एकतरफा कार्रवाई की जानकारी दी।

    IMG-20250722-WA0074-1-1024x768 जालंधर कैंट ईदगाह को लेकर मुस्लिम वफद ने डिप्टी कमिश्नर के साथ की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन


    दीपनगर जालंधर के मुसलमानों ने डीसी हिमांशु अग्रवाल से आगरा किया है की कैंटोनमेंट बोर्ड मुसलमानों को गुमराह करके अपनी चाल चल रहा है। ईदगाह में 100 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी आज भी वहां मुसलमान ईद की और ईदगाह में बनी मस्जिद में पांच वक्त की नमाज पढ़ते आ रहे हैं, कुछ लोग हैं जो सियासत की आड़ लेकर कंट्रोनमेंट बोर्ड को आगे करके पंजाब के शांतिपूर्वक माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं।
    हैरानी की बात यह है कि एक तरफ कंट्रोलमेंट बोर्ड 10 दिन के अंदर यानी 27 जुलाई को ईदगाह को खाली करने के लिए नोटिस ईदगाह की दीवारों पर चिपकाया है। वहीं दूसरी ओर 29 जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए बुला रहा है। यानी कैंटोनमेंट बोर्ड पहले ईदगाह में ताला लगाएगा फिर वह हमारी बातें सुननेगा। यह कैसा इंसाफ है। इसमें बहुत बड़ी सियासत चल रही है मुसलमानों के धार्मिक जज्बात से खेले जा रहे हैं जिसे मुस्लिम समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। और नाही अपनी सजदा गाहों को मिटने देंगे।

  • शहर के प्रमुख चौक व ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारी और थर्ड जेंडर पर कार्रवाई के लिए जब्बार खान ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

    शहर के प्रमुख चौक व ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारी और थर्ड जेंडर पर कार्रवाई के लिए जब्बार खान ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

    जालंधर। शहर में बढ़ रहे भिखारी और ट्रैफिक सिग्नल पर थर्ड जेंडर की तरफ से लोगों को किया जा रहे परेशान को लेकर जब्बार खान की तरफ से डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल के नाम पर एडीसी जसबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जब्बार खान ने कहा कि हम अापका ध्यान शहर की प्रमुख समस्या की तरफ लाना चाहते है, जालंधर के प्रमुख चौराहों पर दिन ब दिन लगातार भीष मांगने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। हालांकि पिछले दिनों पंजाब सरकार की तरफ से बच्चों से भीख मंगवाने वालों का डीएनए टैस्ट करवाने का फैसला किया है लेकिन इस पर जलद काम शुरू किया जाना चाहिए, इसके अलावा थर्ड जेंडर भी ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग रहे है और लोगों को परेशान करते है। इसके लिए जिला स्तर पर एंटी बैगिंग कमेटी भी होती है, इस सभी पर सख्ती से कदम उठाना चाहिए। अकसर देखा गया है कि भीख मांगने वाले पूरी तरह से फिट होते है लेकिन फिर भी दूसरों की नजरों में विक्लांग बनने का धोखा करते हुए वैसाखी से चलते है, हाथों पर पट्टियां लपेटते है ताकि लोग आसानी से उन्हें पैसे दे सके। उनके हाथों में छोटे-छोटे बच्चे भी होते है जिन्हें धूप में लेकर इधर उधर घूमते रहते है। इसके अलावा थर्ड जेंडर तो सरेअाम पब्लिक के साथ बदतमीजी भी करते दिखाई देते है।
    जालंधर शहर के प्रमुख बीएमसी चौक, गुरू नानक मिशन चौक, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, पठानकोट चौक, लंबा पिंड चौक, मकसूदां चौक, भगवान महावीर चौक, फुटबाल चौक, चुनमुन चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि एरिया में इनकी तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। देखने में यह भी अाया है कि सुबह और शाम यह लोग एक छोटा हाथी टैंपो में भर कर अलग-अलग चौक पर पहुंचते है। जिनके साथ कई बार छोटे बंदर भी होते है उनके माध्यम से भी मांगते है जो नियमों के खिलाफ है।

    • जब्बार खान,
      पंजाब जनरल सेक्रेटरी,
      कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट।
    • मोबीन अहमद
      जिला चेयरमैन
      पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट।
  • मुस्लिम समुदाय का आरोप, धार्मिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहा कैंटोनमेंट बोर्ड

    मुस्लिम समुदाय का आरोप, धार्मिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहा कैंटोनमेंट बोर्ड

    जालंधर। खुशहाली का प्रतीक पंजाब जिसे गुरुओं और पीरों की धरती कहा जाता है, जहांएक दूसरे के धर्म का मान सम्मान सबसे अहम है। लेकिन इसी धरती पर अब मुस्लिम समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने का प्रयास भी शुरू हो चुका है, जिस तरह से देश भर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ काम किया जा रहा है उनकी मस्जिदों को शहीद किया जा रहा है उसी तर्ज पर अब पंजाब में भी काम शुरू हो गया है जिसे मुस्लिम समुदाय ने कड़ा रोज व्यक्त किया है जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से जालंधर कैंट में स्थित 100 साल पुरानी ईदगाह को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है, वीरवार को कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से ईदगाह के बाहर नोटिस चिपकाते हुए 29 जुलाई को पंजाब वक्फ बोर्ड और ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। हैरानी की बात है कि भारत पाक विभाजन से पहले 1909 के करीब अंजुमन इस्लामिया कमेटी की तरफ से इस जगह को ईदगाह के लिए वक्फ किया गया था, तब से लेकर अब तक इसमें मुस्लिम समुदाय अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार नमाज अदा करता आ रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार में कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से इसे खाली करवाने की कोशिश की जा रही है, जो की संविधान के मुताबिक किसी भी समुदाय के नियमों की उल्लंगना है। यह वही ईदगाह है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर दर्जनों कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा के कई सीनियर नेता मुस्लिम समुदाय के साथ उनकी खुशियों में शामिल हो चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनो से लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार में इस 100 साल पुरानी ईदगाह को खाली करवाने के लिए अंदर खाते पूरी कोशिश की जा रही है जो मामला उजागर हो चुका है, जिसे लेकर जालंधर सहित पंजाब भर में मुस्लिम समुदाय के अंदर एक गहरा रोष पाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय लगातार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करता रहा है जिसमें उन्होंने अभी तक मुस्लिम समुदाय का साथ नहीं दिया और वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से भी एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। मुस्लिम समुदाय ने मांग की है कि सरकार इसमें हस्तक्षेप करें नहीं तो सड़कों पर उतरकर तीखा रोष प्रदर्शन किया जाएगा और यह मामला पूरे पंजाब में फैलेगा।

    जालंधर के मुस्लिम समुदाय ने सभी राजनीतिक परियों से अपील करते हुए कहा कि हक और इंसाफ की लड़ाई में उन्हें साथ देना चाहिए और अब यह मौका है कि मुस्लिम समुदाय के धार्मिक संवैधानिक अधिकार की उल्लंगना ना की जाए और जो भी पार्टी इसमें मुस्लिम समुदाय का साथ देगी मुस्लिम समुदाय भी खुलकर उनके समर्थन करेगा। वह भले ही बीजेपी, आम आदमी पार्टी की सरकार या फिर कांग्रेस अगर बीजेपी इसमें हमारा साथ देती है तो हम खुलकर भाजपा का समर्थन करेंगे।

    • समूह मुस्लिम समुदाय जिला जालंधर