ईरान पर हमले के विरोध में जालंधर में जोरदार प्रदर्शन

0
64

जालंधर, 1 मार्च (): इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सुप्रीम लीडर हजरत अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के विरोध में रविवार शाम जालंधर के खांबड़ा स्थित मस्जिद ए कुबा के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मजहर आलम की अगुवाई में देर शाम शाम आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर की मगफिरत और ऊंचे दर्जे के लिए विशेष दुआ भी की गई।
इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी मानवता पर हमला है। उन्होंने कहा कि अमन पसंद देशों को स्पष्ट रूप से अपना रुख बताना चाहिए कि वे अन्याय और हिंसा के साथ हैं या इंसानियत और शांति के साथ। प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा है कि यदि इज़राइल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनसे ईरान पर हमले के मुद्दे पर चर्चा की थी, तो प्रधानमंत्री को उसी समय अपना दौरा रद्द कर देना चाहिए था।
उन्होंने आगे कहा कि अगर हमले की जानकारी प्रधानमंत्री को नहीं दी गई थी, तो भारत का इस्तेमाल करके एक बड़ा धोखा दिया गया है। एडवोकेट नईम खान ने इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, ताकि देश की गरिमा और हित सुरक्षित रह सकें। उन्होंने ईरान पर हमले और धार्मिक नेतृत्व को निशाना बनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने विश्व शांति, सौहार्द और भाईचारे की दुआ की तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से न्यायपूर्ण हस्तक्षेप की मांग की।
इस अवसरपर सिकंदर शेख, सरफराज खान, आरिफ खान, निजामुद्दीन, व अन्य मौजूद थे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here