रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार बंदीयों को मिलेगीं विशेष सुविधाए

0
123

लुधियाना, 11 फरवरी : आज शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम की अगुवाई में पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से उनके गृह निवास पट्टी में मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर से मांग की गई है कि 19 फरवरी या 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे पवित्र रमजान शरीफ के महीने को लेकर पंजाब भर की जेलों में रोजा रखने वाले बंदियों को मुशक्कत में एक महीने के लिए विशेष छूट दी जाए तथा जेलों में रोजा रखने और खोलने के समय जेल विभाग की ओर से खास डायट लगाई जाये। इस मौके पर जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल विभाग के डीजीपी श्री अरुणपाल जी को आदेश जारी कर कहा कि रमजान के पवित्र महीने में किसी भी रोजेदार बंदी को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अध्यक्षता में पिछले 21 वर्षों से राज्य भर की जेलों में रोजेदार बंदीयों हेतु बांटी जा रही सामग्री व ईद के कपड़े दिये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रोजेदार बंदीयों को यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विश्वास दिलाया कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वाले सभी बंदीयों को खास सहुलतें दी जायेंगी। मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस साल भी शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के नेतृत्व में उनकी संस्था अहरार फाउंडेशन की ओर से राज्य भर की सभी जेलों में रोजेदार बंदीयों को रोजा रखने व खोलने संबंधी सामग्री वितरित की जायेगी, जिसके साथ धार्मिक किताबें भी विशेष रूप से उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जेलों में बंद लोगों को मुख्य धारा से जोडऩा है ताकि वह अपनी गलतियों से तौबा करके समाज में एक अच्छे इंसान की तरह जीवन व्यतीत कर सकें।

ਫੋਟੋ ਕੈਪਸ਼ਨ : ਜੇਲ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਾਮਾ ਮਸਜਿਦ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੁਹੰਮਦ ਮੁਸਤਕੀਮ, ਮੁਹੰਮਦ ਇਨਾਮੁੱਲਾਹ, ਮੁਹੰਮਦ ਸਲਾਮਤ ਅਤੇ ਹੋਰ।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here