जालंधर कैंट। आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से दीपक बाली को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पूरे जालंधर कैंट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस फैसले को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी हाईकमान के इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए विभिन्न स्थानों पर पटाखे चलाए गए और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस खुशी के अवसर पर जालंधर कैंट की समूची आम आदमी पार्टी टीम एकजुट होकर दीपक बाली के निवास स्थान पर पहुंची और उन्हें टिकट मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा पार्टी हाईकमान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि दीपक बाली को जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाना समूची कैंट टीम के लिए गर्व और खुशी की बात है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उससे प्रत्येक कार्यकर्ता में नया जोश और उत्साह पैदा हुआ है। नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता होते हैं। जालंधर कैंट की टीम हमेशा से ही आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करती आई है। आज पूरी टीम ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर और कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। दीपक बाली को उम्मीदवार बनाए जाने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इस खुशी के मौके पर विशेष रूप से जिला प्रधान अमृतपाल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा मीडिया इंचार्ज आत्म प्रकाश सिंह बबलू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना, ट्रेड विंग जालंधर कैंट के चेयरमैन बिन्नी जुनेजा, दोआबा सनातन सेवा इंचार्ज गुरदीप सिंह, काउंसलर मिंटू जुनेजा, काउंसलर मोंटू सभरवाल, काउंसलर पति राजेश भट्टी, काउंसलर पति सुरिंदर संपला, परनीत सिंह, अर्श महल, सागर जॉर्ज, बचित्तर कुलार, काउंसलर किरपाल पाली, इंद्रजीत सिंह सोनू, अमनदीप सिंह शेरा, इंद्रजीत सिंह भल्ला, रविंदर कौर रेहल, मोनिका वशिष्ठ और अजय पाल वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विंगों के कोऑर्डिनेटर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दीपक बाली को बधाई देते हुए पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समूची कैंट टीम ने दिखाई एकजुटता, पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प। अंत में जालंधर कैंट की समूची टीम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को कायम रखने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। सभी विंगों के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर और कार्यकर्ता आपसी तालमेल एवं एकजुटता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक बाली के नेतृत्व में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। टिकट मिलने की खुशी में मनाया गया यह जश्न केवल एक उम्मीदवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरी टीम के विश्वास, समर्पण, उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया।
Share this content:


