जालंधर वेस्ट हलके से दो बार पार्षद रही बीबी सुरजीत कौर शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार

चंडीगढ़/20जून: शिरोमणी अकाली दल ने आज जालंधर पश्चिम(आरक्षित) विधानसभा हलके के उपचुनाव के लिए दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी एवं दो बार पार्षद रहीं बीबी सुरजीत कौर को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए बीबी जागीर कौर ने बताया कि यह फैसला पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी उम्मीदवरप तय करने के लिए गठित चार मैंबरीय कमेटी ने लिया है। कमेटी के अन्य सदस्य गुरप्रताप सिंह वडाला,डाॅ. सुखविंदर सुक्खी और मोहिंदर सिंह के.पी हैं।

बीबी जागीर कौर ने कहा कि बीबी सुरजीत कौर पंथक पृष्टभूमि से हैं और उनके दिवंगत पति-जत्थेदार प्रीतम सिंह एक बार पार्षद रह चुके हैं। उन्होने कहा कि सुरजीत कौर स्वयं अपने सामाजिक कार्यों और समुदाय की सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होने कहा ,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि लोग जालंधर पश्चिम से एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगें।’’

Share this content:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *