Category: Punjab

  • पंजाब वक्फ बोर्ड की नाक तले शहर की प्राइम प्रॉपर्टी पर हो रहा कब्जा, ‘स्टेटस को’ लगा होने के बावजूद किया जा रहा अवैध निर्माण

    IMG-20230430-WA0000-1024x461 पंजाब वक्फ बोर्ड की नाक तले शहर की प्राइम प्रॉपर्टी पर हो रहा कब्जा,  'स्टेटस को' लगा होने के बावजूद किया जा रहा अवैध निर्माण

    जालंधर। नकोदर चौक स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड की एक बेशकीमती कॉलोनी में ताजा ताजा ‘स्टेटस को’ लगा है, जिसके बावजूद भी रविवार को छुट्टी का दिन देखते हुए कब्जा धारियों ने नीव खोदना शुरू कर दिया, एक षड्यंत्र के तहत कालोनी के अंदर कब्जा करने की नीयत से उक्त जगह पर भारी संख्या में ईंटें 4 दिन पहले से ही रखी गई है जिस की जानकारी पंजाब वक्फ बोर्ड के अधिकारियो को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। कब्जाधारी जब नीव खोद रहे थे तभी उक्त जगह पर कुछ कब्जा धारियों ने कब्जा करने से मना कर दिया। लेकिन अंदर मौजूद एक पुराना मुस्लिम लीडर जो यह कहता है कि पंजाब वक्फ बोर्ड उसकी जेब में है और पंजाब वक्फ बोर्ड के उच्च अधिकारियों के साथ अपने अच्छे संबंध होने का दावा करता है, वह लगातार कब्जा धारियों को सपोर्ट कर रहा है। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि उस मुस्लिम नेता द्वारा पैसे लेकर पंजाब वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लाट काटे जा रहे हैं और लोगों को लगातार ठगते हुए अवैध तरीके से कब्जा दिया जा रहा है।
    अब सवाल यह उठता है की उक्त जगह की अगर लीज हुई है तो अपराधी पंजाब वक्फ बोर्ड है। क्योंकि हाईकोर्ट ने पूरी कॉलोनी को खाली कराने का आर्डर दिया था लेकिन वक्फ बोर्ड की ढीली कार्रवाई यह सवाल खड़ा कर रही है कि कोर्ट के निर्देश होने के बावजूद तय समय में उक्त जगह को खाली क्यों नहीं करा सका और संबंधित उक्त मुस्लिम नेता इसका सटे ले आए अब इस जगह पर स्टेटस को लगा हुआ है।


    एडमिनिस्टर फैयाज फारुकी की साख पर लग रहा सवालिया निशान
    पंजाब वक्फ बोर्ड को लंबे समय बाद मोहम्मद फयाज फारुकी के रूप में एक ईमानदार और बेहतर एडमिनिस्ट्रेटर मिला है जिन्होंने पंजाब वक्फ बोर्ड के रेवेन्यू को पहली बार 50 करोड से ज्यादा बढ़ाया है और लगातार मस्जिद कब्रिस्तान और मदरसों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन हैरानी की बात है कि जालंधर में उनका ऑफिस होने के बावजूद शहर की प्राइम प्रॉपर्टी पर लगातार कब्जे हो रहे हैं जिस पर पंजाब को वोर्ड का खामोश रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। पंजाब वक्फ बोर्ड की दर्जनों ऐसी प्रॉपर्टी है जिनसे अभी तक ना किराया लिया जा रहा है और ना ही उन्हें रेगुलर लीज की जा रही है।

  • राजा वडिंग के चुनाव प्रचार की कमान संभालने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश : अख्तर सलमानी

    IMG-20230429-WA0010-1 राजा वडिंग के चुनाव प्रचार की कमान संभालने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश : अख्तर सलमानी

    Jalandhar

    पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी अख्तर सलमानी की अध्यक्षता में नार्थ हलके में फारूक आजम के निवास स्थान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर एक मीटिंग की जिसमें कांग्रेस को लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए
    चर्चा की गई। इस मीटिंग मे राज्य स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए । मीटिंग का मुख्य एजंडा लोगों के लिए बेहतर नीतियां लाना और आप सरकार की झूठी पॉलिसियों से लोगों को अवगत कराना रहा। पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी अख्तर सलमानी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएगी। लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंगें लगातार जारी हैं।
    मीटिंग में मौजूद रहने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अखतर सलमानी ,फारूक आजम , मोहम्मद हैदर, निजाम अहमद, मोहम्मद फरीद ,मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद दिलशाद ,अब्दुल रहमान

  • ਜਲੰਧਰ ਲੋਕਸਭਾ ਉਪਚੋਣ : ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਪਰਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਚਾਰ

    IMG-20230429-WA0002 ਜਲੰਧਰ ਲੋਕਸਭਾ ਉਪਚੋਣ : ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਪਰਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਚਾਰ

    ਅੱਪਰਾ, 29 ਅਪ੍ਰੈਲ – ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਹੋ ਰਹੀ 10 ਮਈ ਨੂੰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿਚ ਜਿੱਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਾਰੀਆਂ ਹੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਅੱਡੀ ਚੋਟੀ ਦਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਸੀਨੀਅਰ ਆਪ ਆਗੂ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅੱਪਰਾ ਵਲੋਂ ਉਲੀਕੇ ਗਏ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਨੁਸਾਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ੍ਹ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕਾ ਅਤੇ ਚੀਫ ਵਿੱਪ ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਕਸਬਾ ਅੱਪਰਾ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ । ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਬਜ਼ਾਰ ਵਿਚੋਂ ਗੁਜ਼ਰਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ। ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਸਬਾ ਅੱਪਰਾ ਇਕ ਵਪਾਰਕ ਪਿੰਡ ਹੈ ਪਰ ਇੱਥੇ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਘਾਟ ਹੈ।ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪਿੰਡ ਵੱਲ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅੱਪਰਾ ਰਾਹੀਂ ਉਸਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿਚ ਆਇਆ ਹੈ ਕਿ ਇੱਥੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ, ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ, ਪਾਰਕਿੰਗ, ਸੀਵਰੇਜ, ਵੇਸਟ ਮੈਨਜੇਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟ, ਵਾਟਰ ਟਰੀਟਮੈਂਟ ਪਲਾਂਟ ਦੀ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰ. ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨਾਲ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਕੇ ਕਸਬਾ ਅੱਪਰਾ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ ਕਰਵਾਉਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਜਿੱਤਣ ਉਪਰੰਤ ਸਮੁੱਚੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਤਾਂ ਕਾਰਜ ਕਰਨਗੇ ਪਰ ਉਹ ਕਸਬਾ ਅੱਪਰਾ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੈਕੇਜ ਜ਼ਰੂਰ ਹਾਸਲ ਕਰ ਕੇ ਇਸ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿੱਖ ਦੇਣ ਲਈ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣਗੇ।
    ਤਸਵੀਰ: ਪ੍ਰੋ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਕਸਬਾ ਅੱਪਰਾ ਦੇ ਬਜ਼ਾਰ ’ਚ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਾਲ ਹਨ ਆਪ ਅਬਜ਼ਰਵਰ ਕੁਲਜਿੰਦਰ ਢੀਂਡਸਾ,ਆਪ ਆਗੂ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅੱਪਰਾ, ਮਨੋਜ ਲੋਈ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

  • एमबीडी नियोपोलिस जालंधर ने अपनी 11वीं वर्षगाँठ मनाई

    IMG-20230427-WA0029-1024x678 एमबीडी नियोपोलिस जालंधर ने अपनी 11वीं वर्षगाँठ मनाई

    जालंधर –
    एमबीडी नियोपोलिस मॉल ब्रांड मिक्स स्ट्रैटेजिक लोकेशन के कारण लोगों के लिए खरीदारी व अवकाश बिताने का पसंदीदा गंतव्य बन गया है। यह इस महीने अपनी 11 वीं वर्षगाँठ को रोमांचक कार्यक्रमों और विशेष पुरस्कारों के साथ मना रहा है। एमबीडी नियोपोलिस मॉल ने 2012 के बाद से न केवल जालंधर के स्थानीय लोगों को बल्कि एनआरआई को भी आकर्षित किया है।
    एमबीडी ग्रुप का हर एमबीडियन जालंधर के लोगों को खरीदारी का बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहाँ से ही हमारे संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा जी ने अपनी व्यवसायिक यात्रा की शुरुआत तथा एमबीडी समूह का संचालन किया था।
    इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, आरजे द्वारा मौज़-मस्ती से भरी गतिविधियों की मेज़बानी की गई। इसके साथ ही केक कटिंग व 360 डिग्री डिजिटल प्रोग्राम जैसे मनोरंजक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई ताकि हम सभी इस खुशी के पल को सदैव याद रख सकें।
    मॉल के प्रांगण में 11वीं वर्षगांठ पर रिटेल विक्रेताओं, उपभोक्ताओं और मॉल के कर्मचारियों की उपस्थिति में चॉकलेट बॉक्स और लाउंज में विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए केक काटा को गया। इस अवसर पर रिटेल विक्रेताओं द्वारा उपभोक्ताओं को खरीदारी का अपूर्व अनुभव प्रदान कराने व खरीदारी का उच्च मानक स्थापित करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
    वर्षगाँठ समारोह को पारंपरिक रूप से जोड़ने के लिए भँगड़ा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। वर्षगाँठ सप्ताह के दौरान, मॉल में सबसे अधिक खर्च करने वाले ग्राहकों को उपहार वाउचर से सम्मानित किया गया।
    एमबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती सतीश बाला मल्होत्रा ने कहा, “जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारा मॉल अपनी 11वीं वर्षगाँठ मना रहा है। मैं पूरे दिल से उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूँ जिन्होंने मॉल की सफलता में अपना योगदान दिया है और इसे जालंधर के सबसे अच्छे मॉल के रूप में स्थापित किया है। अपने संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा जी की गतिशील दृष्टि व मूल्यों का पालन करते हुए हम ग्राहकों के लिए खरीदारी को एक यादगार अनुभव बनाना जारी रखेंगे।”

    एमबीडी ग्रुप की प्रबंध निदेशिका श्रीमती मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने इस विशेष अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा, ” एमबीडी ग्रुप में एक नए मील के पत्थर तक पहुँचना हमारे लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर हम खुशी व गर्व का अनुभव कर रहे हैं। हम उन सभी लोगों के विशेष आभारी हैं जिन्होंने हमारे प्रयासों में अपना समर्थन दिया है। हम अपने संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा जी के पद-चिह्नों पर चलते हुए अपने ग्राहकों को अटूट सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। एमबीडी नियोपोलिस मॉल जालंधर के लोगों के लिए दिन-ब-दिन एक महत्वपूर्ण एवं लोकप्रिय स्थल बनता जा रहा है।”

    एमबीडी ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशिका श्रीमती सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने इस विशेष अवसर पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कोविड के बाद हमने लेंसकार्ट, अजमल परफ्यूम, वीआईपी लगेज, सुपर 99, नाज़ हेयर स्टूडियो, चिमनी क्रंच, आई लव डेजर्ट, ब्लेंडर बिस्ट्रो व कई अन्य ब्रांड प्रस्तावित किए हैं। हमने एमबीडी नियोपोलिस मॉल को अपने उपभोक्ताओं के लिए हर संभव वस्तु उपलब्ध कराने का एक स्थान बना दिया है। हम नवीनतम फैशन और लग्ज़री ट्रेंड्स के लिए नए मानदंड स्थापित करना जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपने होमटाउन के लोगों को खरीदारी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने व मेरे पिता श्री अशोक कुमार मल्होत्रा जी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    एमबीडी के बारे में
    हमारे संस्थापक श्री अशोक कुमार मल्होत्रा जी ने व्यवसाय की शुरुआत वर्ष 1956 में जालंधर (पंजाब) में पुस्तकों की एक दुकान से की थी। आज उनके नेतृत्व में हम व्यावसायिक तौर पर प्रकाशन, मुद्रण, एजुटेक, पेपर मैन्युफ़ैक्चरिंग, नोटबुक, कौशल विकास, कैपेसिटी बिल्डिंग, निर्यात, हॉस्पिटैलिटी, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, आवास व व्यावसायिक प्रबंधन तथा खाद्य एवं पेय पदार्थ इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर भारत और विदेशों में कार्य कर रहे हैं।

  • Sukhpal Singh Khaira Reacting sharply to FIR registered against him

    Photo-1024x576 Sukhpal Singh Khaira Reacting sharply to FIR registered against him

    Jalandhar – Reacting sharply to FIR registered against him Sukhpal Singh Khaira MLA Bholath and former Leader of Opposition dared CM to register as many false cases as he wants but he won’t be intimated or cowed down and would continue to oppose tooth and nail the anti Punjab and anti Sikh actions of his government. He said the present FIR is a result of his Dharna outside the SDM office on 10th April 2023 to protest the incompetence of district administration to undertake Special Girdawri for the loss of wheat crop. The SDM came to the Dharna spot and assured the gathering on mic that since the government is short of Patwaris, he will try his best to ensure quick assessment wide Special Girdawri shortly. His speech is a part of the video shared by me on my Facebpook account. Khaira said he never threatened or in any manner intimidated the SDM as alleged by him.

     The second matter pertains to his going “Live” from SDM office Bholath on 29th March 2023 again to protest the unconstitutional and illegal laying of foundation stones by the defeated AAP candidate, who has never been even a Member Panchayat in his life. Since the SDM was absent from his office, Khaira said he made a telephone call to him which is a part of video posted on his Facebook account wherein he has not used any derogatory word not intimidated the SDM  as alleged.

    Khaira said Bhagwant Mann himself had many times gone “Live” from official premises including the Lok Sabha and many of his MLA’s often been seen going “Live” from police stations, hospitals, schools etc. Has the police ever registered any FIR against them? Khaira questioned Bhagwant Mann and his police as to what action did they take against gangster Lawrence Bishnoi for giving two interviews from high security jail?

    Khaira said Bhagwant Mann CM bore extreme hatred towards him which was evident during the last session of the Vidhan Sabha and this vindictive action of his is only yet another example of hatred towards him. The lightening speed of correspondence by the Chief Secretary, DGP, DIG, SSP, DSP and SHO resulting in FIR between 26-27 April also exhibits sheer vendetta against him by the CM misusing official machinery of the state.

    Khaira said he is being targeted because of his vocal criticism of Bhagwant Mann for misusing NSA, sending Sikh youth to Assam jail, making mass arrest of Sikh youth, women and children and his other brutal actions. Khaira vowed to continue his tirade against the malpractices, corruption and anti Sikh policies of Bhagwant Mann with the same zeal.

  • Untold Story of Boxer Kaur Singh : मोहम्मद अली के साथ फाइट करने वाले देश के बॉक्सर कौर सिंह

    pada-shri-kaur-singh Untold Story of Boxer Kaur Singh : मोहम्मद अली के साथ फाइट करने वाले देश के बॉक्सर कौर सिंह

    अमेरिका के प्रोफेशनल बॉक्सर मोहम्मद अली के विरुद्ध रिंग में उतरने वाले कौर सिंह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। कौर सिंह ने 1779 से 1984 यूएसए ओलंपिक तक बॉक्सिंग करते हुए इंटरनेशनल स्तर पर 6 गोल्ड मेडल और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार पांच साल गोल्ड मेडल हासिल किया। 16 अगस्त 1948 जिला संगरूर के गांव खनाल खुर्द में जन्मे कौर सिंह ने 1971 में आर्मी जॉइन करने के बाद ही बॉक्सिंग की शुरुआत की और नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर हैवी वेट 81 किलो भारवर्ग कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कौर सिंह को बॉक्सिंग के साथ राजस्थान में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया है। बॉक्सिंग से साथ कौर सिंह हैमर थ्रो के भी प्रोफेशनल खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने आर्मी की तरफ से कई बार सर्विसेज चैंपियनशिप में हैमर थ्रो इवेंट में मेडल जीते हैं। सेना के बाद उन्होंने 12 साल तक पंजाब पुलिस में बॉक्सिंग कोच रहे।

    बॉक्सिंग लीजेंड
    शुरुआत
    6 फुट 4 इंच लंबे कौर सिंह ने 1971 में 23 साल की उम्र में आर्मी की सिख रेजीमेंट में रिक्रूट जॉइन किया। बॉक्सिंग का शौक कौर सिंह को शुरु से ही था। अगले साल सिख रेजीमेंट बटालियन की तरफ से इंटर बटालियन कंपीटीशन करवाया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस जौहल मौजूद थे, उन्होंने कौर सिंह को बॉक्सिंग जॉइन करने के लिए कहा और अपना शौक पूरा करने के लिए कौर सिंह ने आर्मी में ही फिरोजपुर के दत्ता कोच से बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करनी शुरू की और इंटर बटालियन के साथ सर्विसेज की तरफ से भी बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेलना शुरू किया।

    कौर सिंह

    81 किलो भारवर्ग में देश को किया रिप्रेजेंट, अमिताब बच्चन भी कर चुके हैं सम्मान
    6 साल के करियर में बड़ी उपलब्धियां
    कौर सिंह ने 1979 हैदराबाद में 25वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में अपना पहला डेब्यू करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद 1980 में संगरूर मंे हुई 26वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 1980 मुंबई में 8वीं एशियन एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 1980 किंग्स कप बैंकॉक-थाईलैंड में सिल्वर, 1981 किंग्स कप थाईलैंड में गोल्ड, 1981 अहमदाबाद में 27वीं सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 1982 ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में कॉमनवेल्थ गेम्स में पार्टिसिपेशन, 1982 जमशेदपुर में 28वीं सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 1982 दिल्ली एशियन गेम्स में गोल्ड, 1982 सियोल में 10वीं एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 1982 किंग्स कप में बैंकॉक-थाईलैंड में गोल्ड, 1983 जापान में 10वीं एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड, 1983 नई दिल्ली में 29वीं सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 1980 में जब वर्ल्ड फेमस बॉक्सर मोहम्मद अली अपने इंडिया के दौरे पर आए तो उन्होंने नई दिल्ली में कौर सिंह के साथ रिंग में दो फाइट लड़ी थी जिसे देखने के लिए 50 हजार दर्शक मौजूद थे।

    ओलंपिक टूर्नामेंट… कौर सिंह ने भारत की तरफ से 1984 लॉस एंजल्स (यूएसए) ओलंपिक में हैवी वेट 81 किलोभार वर्ग प्लस कैटागरी के बॉक्सिंग ईवेंट में पार्टिसिपेशन की। कौर सिंह ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की लेकिन तीसरे में हार गए थे।

    फैमिली…प|ी बलजीत कौर हाउस वाइफ, बेटा सतगुर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है और बहू मनप्रीत कौर हाउस वाइफ है, पोता हर्शदीप सिंह ग्यारहवीं का स्टूडेंट है। छोटा बेटा जसबीर सिंह फौज में नायक है।

    जॉब… 1971 में आर्मी को रिक्रूट रैंक जॉइन किया और 1995 में सूबेदार पद से रिटायर्ड हुए। इसी साल कौर सिंह ने पंजाब पुलिस में कोच के रुप में एएसआई पद जॉइन किया और सब-इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुए। कौर सिंह ने 12 साल लगातार पंजाब पुलिस के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी।

    अवॉर्ड… 1983 में पदम श्री, 1982 में अर्जुन अवॉर्ड, 1988 में विशिष्ट सेवा मेडल, 1971 में संगराम मेडल, 1971 में सेना सेवा मेडल और वेस्ट स्टार अवॉर्ड।

  • ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਸ ਯੂਨੀਅਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕਰੇਗੀ

    1005waris-1024x460 ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਸ ਯੂਨੀਅਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕਰੇਗੀ

    ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸਸ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਜੁਝਾਰੂ ਸਾਥੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ । PSMSU ਵੱਲੋ ਦਿਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਦੇਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਸੂਬਾ ਬਾਡੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਵਿਨੋਦ ਸਾਗਰ ਸੀਨੀਅਰ ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਸਮੂਹ ਡਿਪੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਜੂਝਾਰੂ ਆਗੂ ਸਹਿਬਾਨਾ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ । ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਮੁਚੇ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੀਆ ਅਹਿਮ ਮੰਗਾ ਨਾ ਮੰਨਣ ਕਾਰਨ PSMSU ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੀਆ ਜਿਮਣੀ ਚੋਣਾ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡੀ.ਸੀ ਦਫਤਰਾ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮਿਤੀ 28-04-2023 ਨੂੰ ਗੇਟ ਰੈਲੀਆਂ ਕੀਤੀਆ ਜਾਣੀਆ ਹਨ ਅਤੇ ਮਿਤੀ 04-05-2023 ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਲੈਦੇ ਹੋਏ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ।
    ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਅਣਗੋਲਿਆ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਸਮੂਹ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੀਆ ਹੇਠ ਦਰਸਾਈਆ ਮੰਗਾ ਹਨ ਜਿਵੇ ਕਿ
    1) ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਦਾ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣਾ ।
    2) 6 ਵੇ ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਸੋਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ।
    3) 01-01-2016 ਤੋਂ ਬਣਦਾ ਤਨਖਾਹ ਕਮਿਸ਼ਨ ਬਕਾਇਆ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ।
    4) ਡੀ.ਏ ਦੀਆਂ ਕਿਸ਼ਤਾ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆ ਜਾਣ ।
    5) ਪਰਖ ਕਾਲ ਸਮਾਂ 3 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘਟਾ ਕੇ 2 ਸਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਭੱਤੇ ਤਨਖਾਹ ਸਮੇਤ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ।

    ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਸੂਬਾ ਬਾਡੀ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਮੁਲਾਜਮ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ 04-05-2023 ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਲੈਦੇ ਹੋਏ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਰੱਖੇ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਤਾਂ ਜੋ ਸਰਕਾਰ ਪਾਸੋ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਲਾਗਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ ।
    ਜਾਰੀ ਕਰਤਾ:- ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਸੂਬਾ ਬਾਡੀ
    ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਗੁਰਤੇਜ਼ ਸਿੰਘ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ,
    ਵਿਨੋਦ ਸਾਗਰ ਸੀਨੀਅਰ ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਕੀਮਤੀ ਲਾਲ ਜੁਆਇੰ ਸਕੱਤਰ ਸੂਬਾ ਬਾਡੀ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੂਬਾ ਕੈਸ਼ੀਅਰ

  • विजय बाली की अगुअाई में भारतीय फुटबाल टीम एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची

    1011waris-1024x683 विजय बाली की अगुअाई में भारतीय फुटबाल टीम एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंची

    किर्गिस रिपब्लिक देश में एशियन फुटबाल कंफेडरेशन की तरफ से किर्गिस रिपब्लिक में एशियन चैंपियनशिप वुमेन अंडर-17 करवाई जा रही है, जिसमें भारतीय टीम सहित कुल तीन टीमें पार्टिसिपेट कर रही है। भारतीय टीम के साथ पंजाब फुटबाल फेडरेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी और फुटबाल फेडरेशन के एग्जिक्यूटिव मैंबर विजय बाली मौजूद है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 26 अप्रैल को होस्ट देश किर्गिस के साथ खेलेगी जबकि दूसरा मैच 28 अप्रैल को म्यांमार टीम के साथ होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को म्यांमार का मैच किर्गिस की लोकल टीम के साथ खेलने के साथ ही प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है। भारतीय टीम के किर्गिस पहुंचने पर भारतीय अंबेस्डर अरुण के कंफेडरेशन ने टीम का स्वागत किया और उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। विजय बाली ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम के साथ उन्हें नियुक्त किया गया है।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस बड़े फर्क से विजय प्राप्त करेगी-मुहम्मद गुलाब

    IMG-20230425-WA0029-1024x740 जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस बड़े फर्क से विजय प्राप्त करेगी-मुहम्मद गुलाब



    जालंधर / लुधियाना : पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की कहनी और कथनी में ज़मीन आसमां का अंतर् है। विज्ञापनों के सहारे टिकी “आप” सरकार पंजाब की जनता को गुमारह कर रही है,पर अब पंजाब वासी उनकी लोमड़ी चाल को भली भांति समझ चुके है और लोकसभा उपचुनाव में उन्हें आईना दिखाएंगे । उक्त विचारों का प्रगटावा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त गए प्रभारी मुहम्मद गुलाब ने एक मीटिंग दौरान करते हुए कहा कि पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार कहने को तो आम आदमी की सरकार है लेकिन यह सरकार सिर्फ और सिर्फ खास आदमियों की सरकार है। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब की जनता पूरी तरफ त्रस्त है और अब वह बदलाव करके कांग्रेस को दोबारा सत्ता में देखना चाहती है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के विधान सभा चुनावों दौरान जो वायदे किए थे उन्हें तो पूरा किया नहीं और अब विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर सुनहरी सपने दिखाने लगी है जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है । मुहम्मद गुलाब ने कहा कि भगवंत मान की सरकार के शासनकाल में जहाँ लोगों को अपनी ज़मीनी की रजिस्ट्रीयां करवानी मुश्किल हो रही है वहीं रेत की आसमान छू रही कीमतों ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए है जिस कारण आम व्यक्ति को अपना आशियाना बनाना कठिन हो रहा है। इसके अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों में आम व्यक्ति की सुनवाई नहीं हो रही,अफसरशाही हावी है व रिश्वत की रकम में बढ़ौत्री हुई है।
    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। वर्तमान समय में पंजाब की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली “आप” सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है, इसलिए जनता के रुझान को देखते हुए, जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। इस बैठक में मोहम्मद खलील, करमजीत सिंह, मेहरबान इदरीसी विशेष रूप से मौजूद रहे।