जालंधर। पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वीरवार को पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर कम एडीजीपी एमएफ फारुकी आईपीएस की तरफ से लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों से 100 से ज्यादा लोग पुहंचे। जिन्होंने कब्रिस्तानों को रिजर्व करना, मस्जिदों की डेवलपमेंट, मस्जिदों की एड, कानूनी कारवाई से संबंधित वक्फ प्रापर्टी मामलों से लेकर कई अहम पहलुओं को लेकर अपनी समस्याओं को एमएफ फारुकी के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया और कई ग्रांट की फाइलों को मंजूरी भी दी गई है। एमएफ फारुकी ने बताया कि लोगों की सभी जायज और मुख्य मांगों को पहल के अाधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब लगातार बेहतर काम किया जा रहा है और पंजाब वक्फ बोर्ड अपने रेवेन्यू को पूरा करने की तरफ लगातार मेनहत से बढ़ रहा है इसके लिए बोर्ड के एस्टेट अफसर से लेकर रेंट कुलेक्टर लगातार इमानदारी के साथ काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि जो भी अवैध तरीके से वक्फ प्रापर्टी पर कब्जा करके बैठे है उनके खिलाफ कानूनी रुप से कारवाई जारी है। उन्होंने कहा कि लोग लीगल तरीके से पटा करवाकर वक्फ प्रापर्टी को इस्तेमाल करें। वहीं उन्होने बताया कि अाने वाले दिनों में जालंधर सहित पंजाब के अलग-अलग जिलों में एजुकेशन, हेल्थ सिस्टम को बेहतर करने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है जिसका सीधा असर पंजाब के अाम लोगों को होगा। इस मौके पर जमील अहमद पीए टू एडमिनिस्ट्रेटर भी विशेष रुप से मौजूद रहे।
Category: Punjab
-

एडमिनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी ने पंजाब वक्फ बोर्ड से संबंधित लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
जालंधर। पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार बेहतर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वीरवार को पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर कम एडीजीपी एमएफ फारुकी आईपीएस की तरफ से लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों से 100 से ज्यादा लोग पुहंचे। जिन्होंने कब्रिस्तानों को रिजर्व करना, मस्जिदों की डेवलपमेंट, मस्जिदों की एड, कानूनी कारवाई से संबंधित वक्फ प्रापर्टी मामलों से लेकर कई अहम पहलुओं को लेकर अपनी समस्याओं को एमएफ फारुकी के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया और कई ग्रांट की फाइलों को मंजूरी भी दी गई है। एमएफ फारुकी ने बताया कि लोगों की सभी जायज और मुख्य मांगों को पहल के अाधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब लगातार बेहतर काम किया जा रहा है और पंजाब वक्फ बोर्ड अपने रेवेन्यू को पूरा करने की तरफ लगातार मेनहत से बढ़ रहा है इसके लिए बोर्ड के एस्टेट अफसर से लेकर रेंट कुलेक्टर लगातार इमानदारी के साथ काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि जो भी अवैध तरीके से वक्फ प्रापर्टी पर कब्जा करके बैठे है उनके खिलाफ कानूनी रुप से कारवाई जारी है। उन्होंने कहा कि लोग लीगल तरीके से पटा करवाकर वक्फ प्रापर्टी को इस्तेमाल करें। वहीं उन्होने बताया कि अाने वाले दिनों में जालंधर सहित पंजाब के अलग-अलग जिलों में एजुकेशन, हेल्थ सिस्टम को बेहतर करने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है जिसका सीधा असर पंजाब के अाम लोगों को होगा। इस मौके पर जमील अहमद पीए टू एडमिनिस्ट्रेटर भी विशेष रुप से मौजूद रहे।
-

इस्लामिया स्कूल की एलुमनी स्टूडेंट गुलफाम के जज बनने पर पंजाब वक्फ बोर्ड करेगा सम्मानित
जालंधर। इस बार पीसीएस ज्यूडिशियरी में पंजाब के होनहार स्टूडेंट्स ने मिसाल कायम की है। जिला मालेरकोटला की रहने वाली गुलफाम सईद ने भी परीक्षा क्लियर कर मालेरकोटला सहित पंजाब का नाम रोशन किया है। पंजाब वक्फ बोर्ड के लिए यह गर्व की बात है क्योंकि गुलफाम पंजाब वक्फ बोर्ड के प्रबंधन में चल रहे इस्लामिया गल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट रही है। गुलफाम जिला मालेरकोटला की पहली मुस्लिम लड़की है जिसने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर पंजाब का नाम रोशन किया है। पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमनिस्ट्रेटर जनाब एमएफ फारुकी आईपीएस एडीजीपी ने कहा कि गुलफाम अाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उसकी इस उपलब्धि पर हम गर्व महसूस कर रहे है कि वह हमारे स्कूल की स्टूडेंट रही है। उन्होने कहा कि जलद गुलफाम को वक्फ बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
- गुलफाम की इस सफलता से कई स्टूडेंट्स जो अलग-अलग परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन्हें सीखना चाहिए। क्योंकि पूरे सोर्स ना होने के बावजूद उसने बेहतर मेहनत की है। गुलफाम के पिता तालिब हुसैन एक अाटो ड्राइवर है। मालेरकोटला के मोहल्ला बारादरी की रहने वाली गुलफाम सईद ने पीसीएस ज्यूडिशियरी की तैयारी करते हुए तीन एग्जाम दिए और अपनी कैटेगरी ईडब्लयूएस में 5वां स्थान हासिल कर 8 अक्तूबर को हुई इंटरव्यू के बाद उसे जज नियुक्त किया गया है। गुलफाम ने 12वीं की पढ़ाई इस्लामिया गल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इस्लामिया गल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से उसने एलएलबी क्लियर की है।
-

आम आदमी पार्टी ने अब्दुल बारी सलमानी को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, अब हरियाणा के नूह जिला के बने प्रभारी, देखें लिस्ट
जालंधर 6 अक्टूबर ।
आम आदमी पार्टी हाई कमान ने आज मुख्य फैसला लेते हुए पार्टी के ईमानदार और मेहनती नेता अब्दुल बारी सलमानी को अब हरियाणा के नूह जिला का प्रभारी बनाया है। पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर अब्दुल बारी सलमानी का नाम है इससे जाहिर है की आम आदमी पार्टी में बारी सलमानी की कितनी मान्यता है।
यह बताना जरूरी होगा की अब्दुल बारी सलमानी पंजाब के माइनॉरिटी प्रधान के अलावा कश्मीर स्टेट के सह प्रभारी हैं जब के पंजाब मैं उन्हें हाल ही में ऑब्जर्वर भी कई जगह लगाया गया है अब पार्टी ने फिर एक नई जिम्मेदारी देते हुए नूह जैसे मुस्लिम बहुल इलाके की कमान उनके हाथों में सौंपी है। गौर है कि अाम आदमी पार्टी में अब्दुल बारी सलमानी का कद लगादतार बढ़ रहा है और पार्टी की तरफ से उनपर विश्वास भी जताया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से उन्हें अपने हलके मालेरकोटला में लोकसभा प्रभारी बनाने के साथ जालंधर कैंट सीट की जिम्मेदारी और कश्मीर में सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में वाहिद बारी सलमानी एेसे मुस्लिम चेहरे के रुप में उभर रहे है जिनका कद पार्टी की मुख्यधारा में शामिल है। वहीं बारी सलमानी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को बाखूभी निभाएंगे और जलद ही वह नूह का दौरा कर पार्टी की मजबूती के लिए काम भी करेंगे।
-

करंट से झूलसे नाबालिग बच्चे की मदद के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड ने परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद का चैक सौंपा, वीडियो भी देखें बच्चे की मौजूदा हालत और परिवार ने क्या कहा
जालंधर, 06 October । मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार पार्दर्शिता के साथ लोगों की समस्याओं को हल करने का काम कर रहा है। शुक्रवार को पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से जरूरतमंद परिवार के नाबालिग बच्चे की मेडिकल मदद के लिए उन्हें 2 लाख रुपए की सहायता का चैक सौंपा।
पंजाब वक्फ बोर्ड से की गई मदद के बारे में पूरी जानकारी बताते हुए प्रवेज खान, सुने क्या कहा… एडमनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी ने यह चैक परिवार को सौंपा और कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ ग्राउंड स्तर पर मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तानों को रिजर्व करना उनकी चारदीवार, मस्जिदों की डेवलपमेंट को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की अगुआई में पंजाब वक्फ बोर्ड भी लगातार मुस्लिम समुदाय की समस्याओं को दूर करने पर काम कर रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मालेरकोटला के गांव कुठाला निवासी प्रवेज खान ने बताया कि वह गांव में ही कटिंग का काम करता है। उनका बेटे अारिफ को पिछले साल 11 हजार वोल्ट का करंट लगा था, जिससे वह 70 फीसदी तक अपाहिज हो चुका है। इस करंट से उसकी एक टांग काटनी पड़ी और दोनों हाथ, पेट और पैरों पर काफी गहरे जख्म हुए है। अपने बेटे के इलाज को लेकर वह काफी जगहों पर मदद के लिए भटक रहा था। पिछले दिनों उसने जालंधर में ही एमएफ फारुकी आईपीएस एडीजीपी के साथ मुलाकात कर अपनी समस्या को बताया, जिस पर उन्होंने फौरन मेरे बेटे की मदद के लिए जितनी डिमांड की गई थी उतनी सहायाता राशि मुहैया करवाई है। उन्होंने बताया कि बेटा आरिफ खान 12 साल का है और इस मदद से वह अपने बेटे के दोनों हाथों की सर्जरी के साथ एक पैर लगवाएगा और मेडिकल को लेकर कई तरह के ट्रीटमेंट चलेंगे। प्रवेज ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और एडमनिस्ट्रेटर एमएफ फारुकी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला पटियाला के एस्टेट अफसर गुलजार मोहम्मद, जमील अहमद पीए टू एडमनिस्ट्रेटर भी मौजूद रहे।
-

भाजपा द्वारा मीडिया संस्थानों पर की गई कारवाई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म करने की कोशिश
जालंधर :
एंटी क्राइम एंटी करप्शन एसोसिएशन पंजाब की मीटिंग लंबा पिंड चौक में प्रधान सुरिंदर सिंह कैरों की अगुआई में हुई। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से मीडिया पर किए जा रहे हमले की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार मीडिया की आजादी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में न्यूज वेबसाइट और पत्रकारों पर की गई कारवाई बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंब को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए और इस कारवाई के विरोध में एसोसिएशन की तरफ से प्रदर्शन भी किया जाएगा। सुरिंदर सिंह कैरों ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार मीडिया पर हमला कर रही है और साल 2014 के बाद से ही मीडिया पर लगातार दबाब बनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार के दबाव में एजेंसियों द्वारा जो कारवाई की गई है उसे लेकर अब मीडिया ग्रुप लगातार एकजुट होकर इसका विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अब तानाशाही पर उतर गई है इस लिए हम सभी लोगों को एकजुट होकर इनके खिलाफ लड़ना होगा। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन की तरफ से भी भाजपा के िखलाफ लगातार प्रदर्शन करते हुए समाज विरोधी उनकी गतिविधियों को उजागर किया जाएगा। -

एनआरआई सभा के प्रधानगी पद के चुनाव का एलान, 5 जनवरी को होंगा मतदान
जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब के प्रधान पद का चुनाव अगले साल 5 जनवरी को करवाया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से घोषणा की गई है। अंतिम बार एनआरआई सभा के चुनाव 7 मार्च 2020 को करवाए गए थे जिसमें अमेरिका के बिजनेसमैन किरपाल सहोता प्रधान बने थे और उनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो गया था। पिछले करीब डेढ़ साल से प्रधानगी पद के चुनाव लंबित चल रहे थे। इस बारे मंे जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कम-कार्यकारी डायरेक्टर एनआरआई सभा पंजाब वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सरकार द्वारा एनआरआई सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव 5 जनवरी 2024 को करवाने का निर्णय लिया गया है और मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसी महीने 27 अक्तूबर तक सदस्य के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए इस चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी और केवल एनआरआई सदस्य को मतदान करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि नामित व्यक्ति एनआरआई सदस्यों की और से मतदान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सभा के एनआरआई सदस्य अपने पासपोर्ट के साथ एनआरआई सभा पंजाब या एनआरआई विधानसभा जिला इकाई द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के समय पहचान का कोई अन्य प्रमाण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.nrisabhapunjab.in पर जा सकते है।
-

एसडीएम अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश, जागरूकता अभियान तेज करने को कहा
फिल्लौर (जालंधर), 6 अक्तूबर
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देश पर सबडिवीजनल मैजिस्ट्रेट अमनपाल सिंह ने आज सबडिवीजन में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए ताकि खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।आज यहां एस.डी.एम. दफ्तर में नोडल अधिकारियों, क्लस्टर अधिकारियों, बीडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एसडीएम ने पराली जलाने की घटनाओं पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सबडिवीजन में 26 नोडल अधिकारी और 12 क्लस्टर अधिकारी तैनात किए गए है।
इसके इलावा अधिक प्रभावित गांवों में ऐसे मामलों को रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि विभाग के अधिकारियों और बीडीओ आधारित सांझा टीमें भी गठित की गई है। यह टीमें ऐसे गांवों में पराली जलाने के नकारात्मक प्रभावों के खिलाफ लगातार जागरूकता फैला रही है।
उन्होंने जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान में स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाए, ताकि घर-घर तक पराली न जलाने का संदेश पहुंचाया जा सके। -

“खेड़ां वतन पंजाब दीया-2023” : किक बाक्सिंग अंडर-14 बालक वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में हैरी ने बाजी मारी
जालंधर, 5 अक्तूबर:
लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आज राज्य में चल रही ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ अधीन करवाए जा रहे जिला स्तरीय खेलों के समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। स्थानीय स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान बोलते हुए लोकसभा सदस्य श्री रिंकू ने कहा कि खेल पंजाब सरकार की एक बहुत ही सराहनीय पहल है, जिसके कारण युवाओं सहित समाज के सभी क्षेत्रों के लोग खेलों से जुड़ रहे है। इस अवसर पर विजेता तैराकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसीपल स्पोर्ट्स कालेज जालंधर डा. रणबीर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शास्वत राजदान, तैराकी कोच उमेश शर्मा, बाक्सिंग कोच अरिहंत कुमार आदि भी मौजूद थे।आज के नतीजे इस प्रकार रहे:
शैटगंज अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिता में समर्थ कपूर ने पहला, लक्षित पुसरी ने दूसरा और श्रीयांश जैन और भाविन मल्होत्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 लड़कियों में सृष्टि गुप्ता को पहला, रिद्धि खन्ना को दूसरा, अनन्या अरोड़ा और रनिका को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-17 लड़कों में यक्ष अरोड़ा को पहला, उत्कृष्ट तुली को दूसरा, नील महाजन और समीन महाजन को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-17 लड़कियों में टिया सेतिया को पहला, अनिता वर्मा को दूसरा, प्रनील मल्होत्रा और याशिका को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-21 लड़कों में नमितबीर सिंह वालिया को पहला, आदित्य जैन को दूसरा, जैयन पसरीचा और नीरज मेहता को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-21 लड़कियों में तुसिता चोपड़ा को पहला, भव्या राय को दूसरा, जान्हवी अरोड़ा और अरसीना को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-21 से 30 लड़कों में प्रभसिमरन सिंह को पहला, शिवांश मन्नन को दूसरा, भुवंश गांधी और शिवम को तीसरा स्थान मिला।
किकबॉक्सिंग अंडर-14 लड़कों के 48 किलोग्राम वर्ग में हैरी पहले और बसंत दूसरे स्थान पर रहे।
32 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष को पहला और दिव्यांश को दूसरा स्थान मिला।
37 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम को पहला और अभिजोत सिंह को दूसरा स्थान मिला।
अंडर-42 में -42 भार वर्ग में आरुष शर्मा ने पहला और विराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
-47 भार वर्ग में अनमोल को पहला और उज्जवल को दूसरा स्थान मिला। 47 भार वर्ग में से सर्ज को पहला और धैर्य को दूसरा स्थान मिला।
फुटबॉल अंडर-14 लड़कियों में डीपीएस स्कूल जालंधर की टीम ने पहला और हुसैनाबाद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 लड़कों में वाईएफसी रुड़का कलां की टीम ने पहला, दोआबा खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल जालंधर की टीम ने दूसरा और किकर अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हॉकी अंडर-21 लड़कों की प्रतियोगिता में मीठापुर हॉकी अकादमी ने पहला स्थान, एकनूर हॉकी अकादमी तेहंग ने दूसरा स्थान और ओलंपियन सुरजीत हॉकी अकादमी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-21 से 30 वर्ष बालक प्रतियोगिता में सरीह हाकी क्लब की टीम ने प्रथम स्थान तथा ईस्ट फोर क्लब की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 41 से 55 वर्ष में धीना हॉकी क्लब की टीम पहले स्थान पर रही। -

CM Di Yogshala- 23 Yoga classes offer free training to people in Jalandhar
Jalandhar, October 6- To make people physically fit and mentally healthy, as many as 23 Yoga classes under the ‘CM Di Yogshala’ initiative have been offering free training to them at their doorsteps.
It may be mentioned here that classes were being held in Salempur Musalmana, New Grain Market, Eco Homes, Randhawa Masanda, Nurpur, Vivekananda Park (Maqsudan), Urban Estate Phase-II, Jalandhar heights, Guru Amardass Park (Model Town), Boota Mandi, AGI Smart Homes, New Defense Colony, Ajit Park, Rama Mandi, Jalandhar Cantonment, Moti Bagh (GNDU University Regional campus) and other areas at present.
Yoga instructors were trained at Guru Ravidas University to teach yoga to the people.
The Punjab government had launched a helpline number 7669400500 where people could give a missed call to seek a free yoga instructor besides they could also register on cmdiyogshala.punjab.gov.in.
If a group of 25 persons want to do yoga in their mohalla or any colony, then all one has to do is give a missed call to the given phone number.
