दीपक बाली ने लतीफपुरा, वार्ड नंबर 35 में सड़क का काम करवाया शुरू, इलाके के लोगों में खुशी की लहर

0
7

लंबे समय से सड़क बंद होने के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, सड़क का काम शुरू होने पर मोहल्ला निवासियों ने किया स्वागत

जालंधर कैंट: आज जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत लतीफपुरा में जालंधर कैंट से विधायक प्रत्याशी दीपक बाली द्वारा सड़क का काम शुरू करवाया गया। सड़क के काम की शुरुआत होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और मोहल्ला निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। इलाके के लोग लंबे समय से सड़क बंद होने के कारण आवागमन की समस्या और लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान थे। रोजाना आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और मोहल्ला निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क का काम शुरू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क बनने से यातायात सुचारू होगा और रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। लोगों को लंबे समय से आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए विकास कार्य लगातार करवाए जाएंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर वार्ड नंबर 35 की इंचार्ज सिमरनजीत कौर ओबरॉय, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुहाना, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बबलू, जालंधर कैंट हलके के मीडिया इंचार्ज अनमोल खन्ना, ब्लॉक इंचार्ज अर्श महल, राजिंदर सिंह रिहल, सुरजीत सिंह सीटा, बीसी विंग के स्टेट सचिव सागर जॉर्ज, विरेंद्र मलिक सहित नगर निगम की टीम भी विशेष रूप से मौजूद रही।मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना ही जनसेवा का उद्देश्य है। लतीफपुरा में सड़क का काम शुरू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here