बस्ती दानिशमंदा के बुलावा शरीफ में मनाया वार्षिक उर्स

0
14

कार्यक्रम के दौरान नासिर सलमानी, वाजिद सलमानी, हाजी नूर साबरी व अन्य।

जालंधर- बस्ती दानिशमंदा के बेगमपुरा मोहल्ला स्थित वार्षिक उर्स पाक बुलावा शरीफ में वीरवार 19 नवंबर को आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जालंधर और अास-पास से श्रद्धालुओं ने शिरकत करते हुए हाजिरी लगाई। दोपहर 1 बजे साबिरी लंगर शरीफ और रात 8:30 बजे नमाज-ए-इशा के बाद कुल शरीफ व महफिल-ए-समां का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के आखिर में सामूहिक दुआ का अायोजन किया गया। जिसमें भारत में शांति और अापसी एकता के लिए दुअा की गई।
सूफी इरफान कादरी साबिरी सेवेदार ने बताया कि हर साल उर्स मनाया जाता है। जिसमें सभी धर्मों के लोग अपनी श्रद्धा के साथ पहुंचते है। उन्होंने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ा जा सकता है। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में पूर्व अल्पसंख्यक कमिशन के मैंबर नासिर सलमानी ने शिरकत की। जिन्होंने कहा कि धर्म हमेशा लोगों को एकजुट और प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब से हमेशा प्यार की गंगा बहती है। इस मौके पर हाजी नूर साबरी, मुजम्मिल सलमानी, एडवोकेट सुंदर गिल, जालंधर सलमानी बिरादरी प्रधान वाजिद सलमानी, तसलीम सलमानी, सलमान सलमानी, शहजाद सलमानी, गयूर सलमानी, शाहिद सलमानी मौजूद रहे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here