जालंधर, 18 सितंबर : ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत पांच ब्लॉकों में आज आखिरी दिन के टेनिस क्रिकेट मैच करवाए गए। यह मुकाबले पंजाब सरकार के खेल और युवक सेवाएं विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से करवाए जा रहे है, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने टेनिस क्रिकेट फेज-2 के आज हुए मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक जालंधर पूर्वी के मुकाबलों में आकाश अकादमी ने पहला और कैंट-इलेवन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक आदमपुर के मुकाबलों में निज्झर अकादमी ने पहला और भटनूरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक रुड़का कलां के फाइनल टेनिस क्रिकेट मैच में डरोली कलां पहले और रंधावा दूसरे स्थान पर रहा।
ब्लॉक भोगपुर के मुकाबले में सीएमए क्रिकेट मास्टर अकादमी ने पहला और भटनूरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक आदमपुर के मुकाबलों के दौरान गांव डरोली कलां के सरपंच सतनाम सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
Share this content:

