स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में मुस्लिम संगठन पंजाब का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

0
7

जालंधर, 24 जुलाई : दिल्ली के जंतर मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम संगठन पंजाब ने गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संगठन के जनरल सेक्रेटरी मज़हर आलम ने कहा कि देश में जिस तरह विरोध प्रदर्शनों से निपटा जा रहा है, उससे चिंता का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।
प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। ईस अवसर पर सैय्यद यासीन, शकील खान, बदरूल खान, सिकंदर सैख, रईस अंसारी,आलम, रिजवान खान, शेख मुख्तार, शाहिद अहमद, तबरेज बलागुल रहमान व अन्य मौजूद थे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here