Jalandhar : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित आदमपुर एयरपोर्ट ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए फूड एवं बेवरेज सेवाओं के लिए 7 वर्षों की अवधि का दीर्घकालिक कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट “एस कैटरर” नामक कंपनी को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट पर इस प्रकार की दीर्घकालिक अवधि का यह पहला कॉन्ट्रैक्ट है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण फूड एवं बेवरेज सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आगामी 7 वर्षों तक यात्रियों को बिना किसी असुविधा के बेहतर खान-पान की सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में फूड एवं बेवरेज सेवाओं के लिए वार्षिक आधार पर ठेका प्रक्रिया अपनाई जाती थी, जिसमें समय की अधिक खपत होती थी। नई व्यवस्था से इस प्रक्रिया को सरल एवं अधिक प्रभावी बनाया गया है।
आज “एस कैटरर” द्वारा एयरपोर्ट परिसर में अपनी दुकान का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस उद्घाटन अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से श्री अमित कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सिविल), श्री सूरज यादव, प्रबंधक (विद्युत), श्री सूर्य प्रताप सिंह, कनिष्ठ कार्यपालक (वाणिज्य) एवं श्री मोहन पवार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
“एस कैटरर” की ओर से श्री रोशन कुमार उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस की ओर से श्रीमती जसवंत कौर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रही।
Share this content:


