जालंधरः 25 अप्रैल,: जालंधर शहर में पंजाब की बहुचर्चित खांबरा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला के घर सहित 11 ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की है। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से की गई है, जिसके तहत किसी भी शख्स को घर के अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, गौर है कि इससे पहले पंजाब में आयकर विभाग की टीम ने पंजाब की मशहूर चर्च और पास्टरों के घरों पर छापा मारा था। छापेमारी जालंधर, कपूरथला, अमृतसर और मोहाली में हुई थी। उक्त कार्रवाई से चर्च से जुड़े लोगों के बीच हलचल पैदा हो गई है।
खेल विभाग की तरफ से पंजाब इंस्टीच्युट अॉफ स्पोर्ट्स मे खिलाड़ियों के ट्रायल पिछले कई दिनों से चल रहे है। पीआईएस के ट्रायलों में इस बार बड़ा बदलाव करते हुए जिला स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल करवाने के बाद आखिरी में एक बार फिर से फाइनल ट्रायलों से खिलाड़ियों को गुजरना पड़ेगा। सोमवार को जालंधर में हॉकी के फाइनल ट्रायल ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम और एथलेटिक्स के ट्रायल सरकारी अॉट्स एंड स्पोर्ट्स कालेज में करवाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स के अलग-अलग ईवेंट में लड़कियों ने 37 और लड़कों में 89 खिलाड़ियों ने पार्टिसिपेट किया। जबकि हॉकी में 126 लड़कियों और 250 लड़कों ने हिस्सा लिया। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्टें हैड आफिस भेजी जाएंगी यहां से इनके नाम फाइनल तय होंगे।
jalandhar- जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना जोर लगा रही हैं, इसी बीच सुखबीर बादल ने भी वेस्ट हलके में बड़ी हुंकार भरी। उन्होंने विधायक शीतल अंगुराल और आप के कैंडिडेट सुशील रिंकू के गढ़ में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सुखबीर बादल ने जालंधर पहुँचे पर जहां सबसे पहले श्री गुरू रविदास मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद संगत ने उन्हें सम्मानित किया। सुखबीर बादल ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बदौलत पंजाब का दलित समाज और बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल राजभोग हासिल करेगा।
सुखबीर बादल ने आगे कहा की केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनावों से पहले कहा था कि महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपए दिया जाएगा। पर अब तक वह वादा पूरा नहीं किया गया।लोगों को बस मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल सरकार बनने के 3 महीने के अंदर हो गया पर अभी तक इंसाफ़ नहीं मिला। जैसे संगरूर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सबक़ सिखाया और अब जालंधर के लोगो की बारी है। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि उपचुनाव में वेस्ट हलका सबसे ज़्यादा वोटों के साथ लीड लेगा और अकाली बसपा 9 हलकों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उपचुनाव जीतेगी
बहुजन समाज पार्टी के सूब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आओ उपचुनाव जीतकर 2024 की लोकसभा का नींव पत्थर रखें। इसके अलावा शिरोमणि कमेटी के सदस्य जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्न, पूर्व मंत्री महेश शंकर ग्रेवाल, प्रवीण बंगा, पी.टी शांत, विजय यादव, हरभजन डांग, हरपाल जुनेजा पूर्व मेयर गोल वकड़िया, रणजीत सिंह खुराना, अभि राजपूत, रिंका मेहतकलां, सतपाल, जगदीश बिट्टू, जगदीश बिट्टू, तरसेम थापर, इस्लाम यादव, मिट्ठू से कुलदीप बांगड़, सुनील कुमार इंदर पाल, कर्मचंद वांगड़, हरभजन, दीप सिंह बस्ती मिट्ठू ने भी रैली को संबोधन किया।
इस साझा चुनाव मुहिम के प्रंबधक सुखविंदर सिंह राजपाल और डॉ. हरजिंदर सिंह जक्खू ने सभी का धन्यवाद किया। हरमन असीजा ने भी यूथ को जोड़कर चुनाव मुहिम को जोड़कर बहुत योगदान दिया। उन्होंने चुनाव रैली को कामयाब करने के लिए यूथ अकाली दल के वर्करों और खासतौर पर सुखविंद सिंह राजपाल ने इंचार्ज जालंधर वेस्ट का सुखबीर सिंह बादल ने धन्यवाद भी किया।
अकाली दल के जिला जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्न ने अकाली दल के समय पर किए गए कामों को याद दिलाया। इसी के साथ उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार को उपचुनाव में जीताने के लिए कहा। इस चुनावी रैली में पूर्व मंत्री महेश शंकर ग्रेवाल ने भी अपील की। दानिशमंदा के अड्डे के दाएं तरफ सुशील रिंकू और बाएं तरफ शीतल अंगुराल के बीच शिरोमणि अकाली दल ने रैली की। जिसमें दानिशमंदा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कहा, लोग मजबूत भारत के निर्माण में पीएम मोदी के योगदान को महसूस करते हैं
जालंधर, 24 अप्रैल: ( ), भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ साल के असाधारण प्रदर्शन के आधार पर जालंधर उपचुनाव लड़ रही है। आज यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में, देश का कद विश्व स्तर पर बढ़ा है। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और लोगों को इसका एहसास है”, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रदर्शन के कारण भाजपा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, “हम केंद्र में भाजपा सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लोगों तक पहुंच रहे हैं।” इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, विशेष रूप से रक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में चारों ओर अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री के रूप में एके एंटनी के कार्यकाल के दौरान वस्तुतः रक्षा उपकरणों की कोई खरीद नहीं हुई थी और देश गोला-बारूद की कमी का सामना कर रहा था। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के कार्यकाल में देश गोला-बारूद के मामले में पूरी तरह से लैस हो गया है. अन्यथा, उन्होंने कहा, स्थिति चीन युद्ध के समय की तरह थी जब गोला-बारूद की भारी कमी थी।
अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी संबंधी एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह बहुत देर से किया है और उसे बहुत पहले ही गिरफ़्तार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, किसी को भी देश में शांति और सद्भाव के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि देश विरोधी गतिविधियों के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन सुझावों को खारिज कर दिया कि एक विशेष समुदाय को बदनाम या पीड़ित किया जा रहा है। “अमृतपाल न तो कोई नेता है और न ही किसी समुदाय का प्रतिनिधि”, उन्होंने इशारा करते हुए स्पष्ट रूप से स्पष्ट किया, “हम एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में रह रहे हैं जहां हर कोई समान है”, कैप्टन अमरिंदर ने कहा, उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाया है। साथ ही, उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का मतलब राजनीतिक विच-हंट और प्रतिशोध का सहारा लेना नहीं होना चाहिए। उचित जांच के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए और सिर्फ इसलिए नहीं कि कोई राजनीतिक रूप से आपका विरोध करता है और आपको उसके साथ कुछ स्कोर तय करना होगा, उन्होंने टिप्पणी की।
उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कानून की उचित प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ पंजाब में एक आपराधिक शिकायत दर्ज है।
जालंधर : भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव अभियान को और मजबूती देने तथा वोटरों व कार्यकर्ताओं से जल्द संपर्क करने हेतु आदमपुर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महसचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश बागा, डॉ. दलबीर सिंह वेरका, मोहन लाल बँगा, नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों, सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने इस अवसर पर कहा कि इस समय पंजाब के राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं और जनता पंजाब में भाजपा को अपने तथा राज्य के भविष्य के रूप में देख रही है। जनता आप सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में खुद को बुरी तरह ठगा हुआ महसूस करने लगी है, क्यूंकि जिन झूठे वादों के सुनहरे अपने दिखा कर आम आदमी पार्टी ने जनता को मुर्ख बना कर वोट हासिल किए, भगवंत मान सरकार के सत्ता में आते ही वो सब सपने हवा हो गए। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री व विधायक पंचायत मेंबरों को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट करने के लिए धमका रहे हैं। शायद इन लोगों को यह नहीं पता कि जनता बहुत समझदार है और इनके झूठे वादों पर यकीन कर एक बार धोखा का चुकी है और अब दोबारा यह गलती नहीं दोहराएगी। जनता अपनी मर्जी से वोट करती है। इस बार भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जो बहुमत देकर विजयी बनाएगी।
वर्ल्ड अर्थ डे को समर्पित हॉक राइडर क्लब की तरफ से सीजेएस पब्लिक स्कूल ने ज्वाइंट रुप से साइक्लॉथोन का अायोजिन किया। रोहित शर्मा ने बताया कि राइड में 104 स्टूडेंट्स सहित 5 स्कूली टीचर और 20 हॉक क्लब सदस्यों ने पार्टिसिपेट िकया। उन्होने बताया कि क्लब का मुख्य मकसद युवाओं को ज्यादा से ज्यादा साइक्लिंग के साथ जोड़ना है क्योंकि साइक्लिंग से ही खुद को फिट रखने के साथ शहर का ट्रैफिक दुरुस्त किया जा सकता है। साइकल राइड वेरका मिलक प्लांट से शुरू होकर, पठानकोट चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, पटेल चौक, वर्कशाप चौक, मकसूदां मंडी से वापिस वेरका मिल्क प्लांट और सीजेएस स्कूल अाकर समाप्त हुई। रोहित शर्मा ने बताया कि करीब 15 किलोमीटर की इस राइड में बड़ा अाश्चर्य हुअा कि कई स्टूडेंट्स 2 से 3 किलोमीटर का सफर ही तय कर पाए जिससे जाहर है कि बच्चों की इम्यूनिटी डाउन हो रही है। उन्होंेने कहा कि इसके लिए अभिभावकों को भी बच्चों को बेहतर हेल्थ देने के लिए उन्हें साइक्लिंग के प्रति जागरुक करना होगा। उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से अब शहर के प्रत्येक कालेज और स्कूल में साइक्लिंग क्लब का गठन कर युवाओं को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करेंगे। जिसमें क्लब की तरफ से बच्चों को रिफ्लेक्टर भी मुहैया करवाए जाते है। इस मौके पर विशेष रुप से पैरासाइक्लिस्ट जगविंदर सिंह पहुंचे जिन्हें स्कूल की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. रवि सुता, चेयरपर्सन नीना मित्तल, ललित मित्तल सहित सम्राट पठानिया, हरदीप सिंह, मनिदंर कौर, विवेक सूद, राहुल सेठी, डॉ. जसपाल मठारू, दिनेश हांडा, संचय शर्मा, कृष्ण कुमार, माधव कुमार, मनोज कुमार, अनीक रहेजा, राहुल सेठी मौजूद रहे।