Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomePunjabसुखबीर का जलवा, आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल...

सुखबीर का जलवा, आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के गढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

1007waris-1024x682 सुखबीर का जलवा, आप के उम्मीदवार सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के गढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

jalandhar- जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना जोर लगा रही हैं, इसी बीच सुखबीर बादल ने भी वेस्ट हलके में बड़ी हुंकार भरी। उन्होंने विधायक शीतल अंगुराल और आप के कैंडिडेट सुशील रिंकू के गढ़ में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सुखबीर बादल ने जालंधर पहुँचे पर जहां सबसे पहले श्री गुरू रविदास मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद संगत ने उन्हें सम्मानित किया। सुखबीर बादल ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बदौलत पंजाब का दलित समाज और बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल राजभोग हासिल करेगा।

सुखबीर बादल ने आगे कहा की केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनावों से पहले कहा था कि महिलाओं को हर महीने एक हज़ार रुपए दिया जाएगा। पर अब तक वह वादा पूरा नहीं किया गया।लोगों को बस मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला का क़त्ल सरकार बनने के 3 महीने के अंदर हो गया पर अभी तक इंसाफ़ नहीं मिला। जैसे संगरूर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सबक़ सिखाया और अब जालंधर के लोगो की बारी है। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि उपचुनाव में वेस्ट हलका सबसे ज़्यादा वोटों के साथ लीड लेगा और अकाली बसपा 9 हलकों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उपचुनाव जीतेगी

बहुजन समाज पार्टी के सूब प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आओ उपचुनाव जीतकर 2024 की लोकसभा का नींव पत्थर रखें। इसके अलावा शिरोमणि कमेटी के सदस्य जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्न, पूर्व मंत्री महेश शंकर ग्रेवाल, प्रवीण बंगा, पी.टी शांत, विजय यादव, हरभजन डांग, हरपाल जुनेजा पूर्व मेयर गोल वकड़िया, रणजीत सिंह खुराना, अभि राजपूत, रिंका मेहतकलां, सतपाल, जगदीश बिट्टू, जगदीश बिट्टू, तरसेम थापर, इस्लाम यादव, मिट्ठू से कुलदीप बांगड़, सुनील कुमार इंदर पाल, कर्मचंद वांगड़, हरभजन, दीप सिंह बस्ती मिट्ठू ने भी रैली को संबोधन किया।

इस साझा चुनाव मुहिम के प्रंबधक सुखविंदर सिंह राजपाल और डॉ. हरजिंदर सिंह जक्खू ने सभी का धन्यवाद किया। हरमन असीजा ने भी यूथ को जोड़कर चुनाव मुहिम को जोड़कर बहुत योगदान दिया। उन्होंने चुनाव रैली को कामयाब करने के लिए यूथ अकाली दल के वर्करों और खासतौर पर सुखविंद सिंह राजपाल ने इंचार्ज जालंधर वेस्ट का सुखबीर सिंह बादल ने धन्यवाद भी किया।

अकाली दल के जिला जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्न ने अकाली दल के समय पर किए गए कामों को याद दिलाया। इसी के साथ उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार को उपचुनाव में जीताने के लिए कहा। इस चुनावी रैली में पूर्व मंत्री महेश शंकर ग्रेवाल ने भी अपील की। दानिशमंदा के अड्डे के दाएं तरफ सुशील रिंकू और बाएं तरफ शीतल अंगुराल के बीच शिरोमणि अकाली दल ने रैली की। जिसमें दानिशमंदा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this content:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments