सिर्फ बांटने के लिए खड़े होने वाले उम्मीदवारों की रणनीति खतरनाक : शाही इमाम पंजाब
लुधियाना 22 नवंबर ( ) बीती रात एक समागम को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी ने कहा कि मैं सिर्फ मुसलमान को ही नहीं बल्कि सारे पंजाबियों को कहना चाहता हूं कि जब भी पंजाब में चुनाव आते हैं तो बेशुमार आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी करने लग जाते हैं उन्होंने कहा कि मैं अब जब इस समागम में शामिल होने के लिए आ रहा था तो मेरे ख्याल से 100 से अधिक एमएलओ के पोस्टर तो मैं पढ़ता आ रहा हूं उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना बुरी बात नहीं हर एक बंदे को हक है कि वह मैदान में उतरे लेकिन जिंदा कौमों का हक है कि जो लोग रिवायती पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं उनके मुकाबले को हम तबज्जो दे शाही इमाम ने कहा कि मैं यह सलाह दे रहा हूं सारे पंजाब वीडियो को जो आम लोग उठ के आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हो जाते हैं हम उन उम्मीदवारों को ताकतवर समझेंगे जो पिछले 10-15 सालों से गली मोहल्ले में लोगों की सेवा में लग रहे हों और हर किसी का दुख सुख बांटते रहे हो उन्होंने कहा कि मैं यह नुक्ते की बात समझा रहा हूं सभी पंजाबियों को जो हमारे दुख सुख बांटता हुआ आ रहा है उन्हें उनकी पार्टी ने नहीं पूछा और वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हो गए तो हमारा भी हक बनता है कि उनके साथ डटकर खड़े हो जाएं लेकिन अगर आपको यह नजर आ रहा है कि कुछ उम्मीदवार चुनाव में इसलिए खड़े हैं कि वह अपनी बिरादरी की चार पांच सो वोट ले जाएगा और यह बात अच्छी तरह समझ जाओ की वह किसी के कहने से चुनाव में खड़ा होकर उसको फायदा पहुंचाना चाहता है शाही इमाम ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि ऐसे लोग कुछ पैसों की खातिर हमारी वोटो का सौदा करते हैं ताकि हम जिस भी पार्टी को सरकार में लाना चाहते हैं उसको नुकसान पहुंचाया जा सके उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह सलाह दे रहा हूं मुझे किसी उम्मीदवार से कोई तकलीफ नहीं उन्होंने कहा कि मैं एक बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में यह सब कुछ बहुत नजदीक से देख चुका हूं कि किस तरह राजनीतिक पार्टियां समाज के हर बिरादरी के उम्मीदवार को उतारती हैं शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि मैं पंजाबी वासियों को कहना चाहता हूं कि अपनी आंखें खुली रखें जमीर जगत रखें अपने राज्य के लिए अपनी मिट्टी के लिए अपने वतन के लिए अपने जमीर के लिए अपने बच्चों के लिए अपने भविष्य को आगे बढ़ाना है हमें किसी राजनीतिक पार्टी से कोई नफरत नहीं पंजाब के लोग हमेशा से चाहते हैं कि भाईचारा बना रहे और सभी धर्मों का आदर होता रहे।
Share this content:


