जालंधर: नितिन कोहली को विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पार्टी के जालंधर शहरी संगठन में खुशी की लहर देखने को मिली।
इस अवसर पर अमृतपाल सिंह, जिला प्रधान जालंधर शहरी के नेतृत्व में संगठन की टीम ने नितिन कोहली को बधाई दी और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भेंट कीं।
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि नितिन कोहली जालंधर सेंट्रल से शानदार जीत हासिल कर यह सीट आम आदमी पार्टी की झोली में डालेंगे।
इस अवसर पर संजीव भगत, जिला मीडिया इंचार्ज जालंधर शहरी, गौरव पुरी खजांची, शैंकी भगत नशा मुक्ति मोर्चा इंचार्ज, भारत भूषण ब्लॉक प्रधान, शिव भगत ब्लॉक प्रधान, सुभाष शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं नेता उपस्थित रहे।
Share this content:


