कर्नाटक की जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कामयाब का नतीजा : अख्तर सलमानी

0
81

Jalandhar

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी का कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर जालंधर के सचिव फारूक आजम के साथ खुशी व्यक्त की। कर्नाटक की सरकार बनने पर अख्तर सलमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कामयाब नतीजा सामने आने लगे हैं। कांग्रेस पार्टी गरीबों दलितों कबाइलियों और पसमांदा लोगों के साथ खड़ी थी सभी लोगों ने भाजपा को हराकर कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताकर उसको सत्ता सौंपी सलमानी ने कहा कि जुनूबी हिंदुस्तान ने बीजेपी को मैसेज दे दिया है अब हिंदुस्तान की बारी है। कर्नाटक के बाद अब बड़ी उम्मीद के साथ कहता हूं राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हुकूमत होगी। सलमानी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 19 अपोजिशन पार्टियों का एक प्लेटफार्म पर जमा होना जाहिर करता है कि 2024 में भाजपा का केंद्र से सफाया हो जाएगा और कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here