जालंधर : मदरसा हयातुल इस्लाम रहीमिया के नाजिम मौलाना अबूबकर साहब ने मदरसा में शिक्षा हासिल कर रहे बच्चों के 6 माही पेपर कराए
मदरसे में शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों का शानदार रिजल्ट रहा है
मौलाना अबू बकर साहब व मदरसा की टीम , और शिक्षित बच्चों को सभी ने दिली मुबारकबाद पेश की/
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अख्तर सलमानी भी मुख्य तौर पर पहुंचे
मदरसा के नाजिम मौलाना हजरत अबू बकर साहब और साथियों ने उनका स्वागत किया
अख्तर सलमानी ने कहा कि इंसान के लिए दुनिया में तालीम बेहद जरूरी है तालीम दुनिया व आखिरत की कामयाबी है
शिक्षा से ही इंसान को जिंदगी की कामयाबी का रास्ता मिलता है अपने बच्चों को शिक्षित बनाना ही इंसान का पहला फर्ज है
आइये हम सब मिलकर तय करते हैं कि अपने बच्चों को शिक्षित बनायेंगे/
अख्तर सलमानी ने आगे कहा कि अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम जरूर देनी चाहिए समाज को शिक्षित बनाना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है
यही बच्चे शिक्षित होकर आगे चलकर अपने देश का नाम रोशन करते हैं/
और सामाजिक एकता व भाईचारे, इंसानियत , आपसी प्यार, मोहब्बत व अपने मुल्क की एकता को जिंदा रखते हैं /
आखिर में हाफिज साहब ने मदरसे के लिए अपने पंजाब के लिए वह समूचे देश के लिए अमन व शांति की दुआ कराई
मंगलौर से आए हुए बुजुर्ग मौलाना अब्दुल शकूर मजा़हिरी, मौलाना हाशिम इमाम मस्जिद नकोदर, इमाम मुकर्रम साहब इमाम मस्जिद मलसिया, मौलाना फैसल इमाम मस्जिद खेड़ा, मौलाना अहसान इमाम मस्जिद उगी, इमाम मुनव्वर साहब,हनीफ ठेकेदार साहब, कारी अमीन,हाफिज साबिर, कारी ताबिश मौजूद रहे/
Share this content:


