जालंधर :
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित नशा मुक्ति महारैली में बस्ती बावा खेल मंडल से 18 बसों एवं 32 कारों में सवार होकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में बस्ती बावा खेल मंडल के भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचे और पंजाब को नशे के खिलाफ एकजुट करने के अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई
मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर ने कहा कि उनके अनुसार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं अकाली दल की सरकारों के कार्यकाल में पंजाब नशे की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा और परिवार नशे के कारण प्रभावित हुए हैं तथा अब प्रदेश के लोग इस समस्या से स्थायी मुक्ति चाहते हैं।
“सिर्फ भाजपा ही पंजाब को नशा मुक्त बना सकती है” — खुल्लर
प्रदीप खुल्लर ने कहा कि भाजपा ने नशे के खिलाफ पंजाब में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया है। भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी और करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा के बाद जालंधर में इसका समापन हुआ।
उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और पंजाब के भविष्य तथा युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे
रैली में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। खुल्लर ने कहा कि पंजाब के विभिन्न गांवों और शहरों से लोग नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जालंधर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की माताएं अपने बच्चों का सुरक्षित भविष्य चाहती हैं और नशे के खिलाफ समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।
प्रदीप खुल्लर ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई, नशा तस्करी पर नियंत्रण, नशे के आदी लोगों के उपचार और युवाओं के पुनर्वास पर भी लगातार काम करने की आवश्यकता है।रैली में विशेष रूप से महिला मोर्चा प्रधान गीता पॉल, सुनील चोपड़ा, अमित संधा, विकल भगत, साहिल भगत, दीपक राठौड़, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह भुल्लर, दिनेश चुहान, सरबजीत अटवाल, राकेश गुप्ता, गुरप्रीत राठौड़, भोला अगणिहोत्री, पी सी राणा, राणा नैयर के इलावा बहुत से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share this content:


