जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, पीएपी स्टेडियम में एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण

0
5

jalandhar : जालंधर के पीएपी स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

समारोह में पंजाब पुलिस की विभिन्न बटालियनों के जवानों के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। पंजाब पुलिस के जवान भी समाज और देश की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे हैं। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और पंजाब भी विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं, पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस पूरी मजबूती के साथ योगदान दे रही है। नशे के खिलाफ लड़ाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।

मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों से अपनी ड्यूटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और देश के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने अधिकारियों और जवानों के साथ चाय का आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न बटालियनों के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here