कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जंग-ए-आजादी यादगार में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

0
7

करतारपुर (जालंधर), 15 अगस्त :
पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जंग-ए-आजादी यादगार में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह आजादी हमें महान शहीदों और आजादी के योद्धाओं की कुर्बानियों के कारण प्राप्त हुई है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की विरासत को संभालें और उनके द्वारा दिए गए आदर्शों पर चलते हुए देश की तरक्की व विकास के लिए एकजुट होकर काम करें।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री द्वारा डा. बी.आर. अंबेडकर चौक जालंधर में भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना के माध्यम से लोकतंत्र, समानता, न्याय और आजादी के मजबूत सिद्धांत दिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इस अवसर पर एस.डी.एम. शायरी मलहोत्रा, ‘आप’ नेता नितिन कोहली व अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here