जालंधर। जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू रसीला नगर में छापेमारी कर 126 बोतलें शराब बरामद की हैं। बरामद सभी शराब की बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम हटाए गए थे, जिससे इनके अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच जालंधर में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
यह कार्रवाई डीसी (एक्साइज) जालंधर जोन रणजीत सिंह के निर्देशों, एसी (एक्साइज) जालंधर रेंज-2 डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल तथा एसी (एक्साइज) जालंधर रेंज-1 अशोक कुमार के मार्गदर्शन और एक्साइज अधिकारी जसप्रीत सिंह व रमन भगत की निगरानी में की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर एसटीजी टीम के एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींढसा (एक्साइज सर्किल बस्ती), सिमरनजीत सिंह और जशन सिंह ने एक्साइज पुलिस व क्राइम ब्रांच जालंधर की टीम के साथ मिलकर मकान नंबर 158-बी, न्यू रसीला नगर में छापा मारा। यह मकान दीपक पुत्र सुखदेव राज, निवासी मकान नंबर 108, अड्डा बस्ती दानिशमंदा, जालंधर से संबंधित बताया गया है।
यह शराब हुई बरामद
48 बोतल (4 पेटी) रॉयल स्टैग (750 एमएल)
60 बोतल फर्स्ट चॉइस पीएमएल (750 एमएल)
18 बोतल ऑफिसर चॉइस (750 एमएल)
कुल 126 बोतल शराब बरामद की गई। जांच में पाया गया कि सभी बोतलों से ट्रैक एंड ट्रेस होलोग्राम हटाए गए थे।
डीसी एक्साइज बोले
डीसी (एक्साइज) रणजीत सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार, टैक्स चोरी और ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share this content:


