होशियारपुर में मुस्लिम संगठन पंजाब की बैठक, रियाज़ खान सर्वसम्मति से जिला प्रधान नियुक्त

0
5

होशियारपुर 26 जुलाई (): मुस्लिम संगठन पंजाब की ओर से होशियारपुर के होटल रॉयल प्लाज़ा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जामा मस्जिद होशियारपुर के शाही इमाम मौलाना शमीम अहमद कासमी ने की, जबकि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान और महासचिव मज़हर आलम मज़ाहिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान महासचिव मज़हर आलम मज़ाहिरी ने समाजसेवी रियाज़ खान के नाम का प्रस्ताव जिला प्रधान होशियारपुर के लिए रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके बाद एडवोकेट नईम खान ने रियाज़ खान को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें जिला प्रधान घोषित किया।
अपने संबोधन में एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब समाज के गरीब, बेसहारा, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। संगठन बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को कानूनी सहायता, सामाजिक सहयोग और हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर तक सेवा कार्यों का विस्तार करना है।
महासचिव मज़हर आलम मज़ाहिरी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनसेवा की भावना से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, कानूनी परामर्श, युवाओं के उत्थान और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा।
इस अवसर पर शाही इमाम मौलाना शमीम अहमद कासमी, शाहनवाज़ खान, अक़रम हुसैन, सुरमो पहलवान, पूर्व एमसी नवाब पहलवान, नौशाद सलमानी, दानिश सलमानी, सादिक सलमानी, आज़म सलमानी, मुश्ताक उर्फ़ बिल्ला, अशरफ़ अली कुरैशी, नदीम कुरैशी, शाकिर अली, ओसामा, रिहान खान, अब्दुल खान, आलम चौधरी, मुश्ताक अहमद शेख, सरदार वीरेंद्र सिंह, सिकंदर शेख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, एकता और सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here