पंजाब में बारिश और बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे सरकारी व प्राइवेट स्कूल

0
56

जालंधर 3 सितंबर () : पंजाब में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है केंद्र सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। पंजाब में बाढ़ से अब तक 35 लोगों की मौत होने की सरकारी तौर पर पुष्टि की गई है। पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित है। पांच लोगों की भूख और प्यास से मौत हो चुकी है। पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/निजी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया जा रहा है।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here