लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर : चहल की जगह अब स्वपन शर्मा संभालेंगे चार्ज, हरमनबीर फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्त

0
120


लुधियाना :

पंजाब सरकार ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (DC) के बाद अब पुलिस कमिश्नर का भी तबादला कर दिया है। स्वपन शर्मा को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। हालांकि, कुलदीप सिंह चहल की नई तैनाती की घोषणा अभी नहीं हुई है।

इसके अलावा, हरमिंदर सिंह को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

इस बीच, लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर जल्द ही उप चुनाव होने हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि पुलिस कमिश्नर का तबादला किया जा सकता है। हाल ही में, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री ने लुधियाना का दौरा किया था। इस दौरान, उन्होंने लोगों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया था।

कौन है स्वपन शर्मा
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसर स्वप्न शर्मा पंजाब पुलिस में DIG रेंक पर है। स्वपन शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर, 1980 को कांगड़ा जिले के ढोग गांव में हुआ। उनके पिता महेश चंद्र शर्मा सेना में कर्नल थे। मां वीना शर्मा गृहणी हैं।
बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन करने के बाद स्वपन शर्मा ने 2008 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लियर किया। उनकी पहली नियुक्ति शिमला के चौपाल में ब्लॉक डवलपमेंट अफसर के रूप में हुई। 9 माह हिमाचल में सरकारी नौकरी करने के बाद स्वप्न शर्मा ने 2009 में UPSC परीक्षा पास की।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्वपन शर्मा ने पंजाब कैडर चुना। ट्रेनिंग के बाद वह राजपुरा, लुधियाना और दूसरे कई शहरों में तैनात रहे। वह दस महीने पंजाब के मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में भी रहे।
अलग-अलग पदों पर रहने के दौरान उन्होंने धोखाधड़ी के मामलों की जांच की। कई जटिल केस सुलझाया। वह फाजिल्का और बठिंडा जिलों में तैनात रहे। वह दो बार AIG काउंटर इंटेलिजेंस के पद पर तैनात किया जिसमें उन्होंने देश-विदेश के आतंकियों की गतिविधियों का पता लगाया।

4 बार डिस्क अवार्ड से हुए सम्मानित
फाजिल्का, बठिंडा, रोपड़, संगरूर, जालंधर और अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी रहते हुए उन्होंने शराब तस्करों व गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाए। गैंगस्टरों के खिलाफ भी उनकी सख्ती चर्चा का विषय बनी।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here