अर्बन एस्टेट के रेस्टोरेंट ग्रिल अफेयर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस अधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक लोग पहुंचे

0
141

Jalandhar : रमजान का पाक महीना जारी है, वीरवार को 26वां रोजा रखा गया। अर्बन एस्टेट स्थित ग्रिल अफेयर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से एडीजीपी एमएफ़ फारुकी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, मोहम्मद यशहर, पूर्व अल्पसंख्यक अायोग मैंबर नासिर सलमानी, मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान, कांग्रेसी नेता जब्बार खान, ठेकेदार यूनियन के प्रधान अमजद अली खान, अयूब खान, अयाज सलमानी मैक्स, दानिश सलमानी, वसीम सलमानी, आलम सलमानी, अयूब सलमानी, आजाद सलमानी, अरशद खान, इरशाद सलमानी, सिकंदर शेख, एडवोकेट सुंदर व अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सभी लोगों ने मौलाना अबू बकर की अगुआई में मगरिब की नमाज अदा की और दुअा में हिस्सा भी लिया।

Share this content:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here